तख्तापलट के बाद थाईलैंड में पहला राष्ट्रीय चुनाव 24 मार्च को

बैंकाक। थाईलैंड में 2014 में यिंगलक शिनावात्रा की असैनिक सरकार का तख्तापलट होने के बाद पहला राष्ट्रीय चुनाव 24 मार्च को होने वाला है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। तत्कालीन असैनिक सरकार को हटाने के बाद सेना ने संविधान में व्यापक बदलाव करते हुए सभी असंतुष्टों की आवाज पर रोक लगा दी। इसके अलावा नौकरशाही में सैन्य अधिकारियों को नियुक्त किया गया था। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने 24 मार्च को चुनाव होने की जानकारी दी। इसके कुछ घंटे पहले ही देश के नरेश महा वजीरालोंगकोर्न ने…

Read More

वेनेजुएला ने सैनिक विद्रोह को किया काबू

कराकस। वेनेजुएला में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को नेशनल गार्ड कमांड के सैनिकों के विद्रोह को काबू कर लिया। वहीं उच्चतम न्यायालय ने विपक्ष नियंत्रित कांग्रेस के नए बागी नेतृत्व को गैरकानूनी करार दिया। सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख दियोसदादो काबेल्लो ने कहा कि 27 सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। जांच आगे बढऩे पर और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। सैनिकों के एक समूह ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ सोमवार को कराकस के निकट एक कमांड चौकी में विद्रोह कर दिया था। उन्होंने एक…

Read More

अमेरिकी हवाई हमले में अल-शबाब के 52 आतंकवादी ढेर

मॉस्को। अमेरिकी सेना ने दक्षिणी सोमालिया के जिलीब शहर में हवाई हमले कर अल-शबाब के 52 आतंकवादियों को मार गिराया है। अमेरिकी सेना की अफ्रीकी कमान ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक अमेरिकी सेना के हवाई हमले में आतंकवादी संगठन अल-शबाब के 52 आतंकवादी मारे गए हैं। अमेरिकी सेना के हमले में किसी भी नागरिक के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। यह हवाई हमले सोमालिया की सेना पर किए गए हमलों के जवाब में किए गए हैं। सोमालिया के दक्षिणी क्षेत्र में…

Read More

संयुक्त राष्ट्र में करीब एक तिहाई कर्मचारी यौन उत्पीडऩ के शिकार

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के करीब एक तिहाई कर्मचारियों ने पिछले दो वर्षों में विश्व निकाय में यौन शोषण का शिकार होने की जानकारी दी है। इस तरह के दुर्व्यवहार पर पहले सर्वेक्षण के मंगलवार को जारी नतीजों में यह जानकारी दी गई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कर्मचारियों को एक पत्र में कहा है कि अध्ययन में व्यथित करने वाले कुछ आंकड़े और तथ्य हैं जिन्हें बदलने की जरुरत है ताकि संयुक्त राष्ट्र में कार्यस्थल में सुधार किया जा सके। सर्वेक्षण के अनुसार, पिछले दो वर्षों में करीब…

Read More

विदेशी बंदरगाहों तक अपनी पहुंच बढ़ा रहा है चीन : पेंटागन

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन हिंद महासागर और अन्य सागरों में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने के लिए पाकिस्तान में ग्वादर सहित अन्य विदेशी बंदरगाहों तक अपना विस्तार कर रहा है। चीन की बढ़ती सैन्य क्षमता पर अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा जारी कांग्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया में वाणिज्यिक बंदरगाहों तक पहुंच बढ़ाने की चीनी सेना की कोशिशों से भविष्य में बंदरगाहों तक सैन्य साजोसामान मुहैया कराने की आवश्यकता पूरी होगी। संभावना…

Read More

जज ने ट्रंप के परिवार नियोजन संबंधी कानून को 13 राज्यों में लागू होने से रोका

ओकलैंड। कैलिफोर्निया के एक न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन के परिवार नियोजन संबंधी कानून को 13 राज्यों और वाशिंगटन डीसी में लागू करने से रोक दिया है। ट्रंप प्रशासन द्वारा बनाया गया यह कानून लागू होने के बाद अमेरिकी नियोक्ताओं को यह छूट मिल जाएगी कि वह महिला कर्मचारियों को परिवार नियोजन के साधन नि:शुल्क मुहैया कराना चाहते हैं या नहीं। अभी तक नियोक्ताओं के लिए अपनी महिला कर्मचारियों को परिवार नियोजन के साधन नि:शुल्क मुहैया कराना अनिवार्य है। ओबामा हेल्थ केयर के तहत अभी तक सिर्फ धार्मिक संगठनों को ही…

Read More

लॉयन एयर के दुर्घटनाग्रस्त विमान का दूसरा ब्लैकबॉक्स मिला

जकार्ता। लॉयन एयर के पिछले साल अक्टूबर में दुर्घटनाग्रस्त हो गये एक जेट विमान का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद कर लिया गया है। यह खोज हादसे की जांच के लिए अहम मानी जा रही है। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंडोनेशिया का बोइंग 737 मैक्स विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिससे उसमें सवार सभी 189 यात्रियों की मौत हो गई थी। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति (एनटीएससी) के उप प्रमुख हरयो सतमिको ने बताया कि बॉक्स सोमवार…

Read More

अमेरिकी संसद में पेश हुआ पाकिस्तान का गैर नाटो सहयोगी का खास दर्जा खत्म करने का बिल

वॉशिंगटन। एक प्रभावशाली अमेरिकी सांसद ने यूएस कांग्रेस में पाकिस्तान के प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के दर्जे को समाप्त करने के लिए एक बिल पेश किया है। जानकारी के मुताबिक, रिपब्लिकन कांग्रेसमैन ऐंडी ब्रिग्स द्वारा हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में प्रस्ताव 73 पेश किया गया।इसमें पाकिस्तान के प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के रूप में दर्जा समाप्त करने की बात लिखी गई है। साथ ही पाकिस्तान को फिर से गैर-नाटो का दर्जा दिए जाने की स्थिति में विशेष शर्तों का भी जिक्र किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के लिए इस प्रस्ताव को हाउस ऑफ…

Read More

कोयला की खान का एक हिस्सा ढहा, 21 मजदूरों की मौत

शीआन। चीन के उत्तर पश्चिमी प्रांत शानक्सी में एक कोयला खान में इसका एक हिस्सा गिरने से 21 मजदूर मारे गए तथा दो अन्य इसमें फंसे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार तड़के यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार शेन्मू शहर में बैजी माइनिंग कंपनी लिमिटेड के लाजीआगोऊ के कोयला खान में दुर्घटना हुई। दुर्घटना के समय खान में 87 मजदूर काम कर रहे थे। दुर्घटना के बाद उनमें से 66 को सुरक्षित निकाल लिया गया। खान में फंसे दो मजदूरों की तलाश जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही…

Read More

भारतीय मूल की अमेरिका की पहली महिला सेनेटर कमला हैरिस ने अपनी मां को बताया अपनी प्रेरणा

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को 2020 के चुनावों में टक्कर देने की तैयारी कर रहीं कमला हैरिस ने अपने राजनीतिक करियर का श्रेय अपनी सुपरहीरो मां को दिया है। हैरिस के मुताबिक उनकी भारतीय मूल की अमेरिकी मां ने उनमें जिम्मेदारी की भावना जगाई जो उनके राजनीतिक करियर को प्रेरित करता है। हैरिस अमेरिका में भारतीय मूल की पहली सेनेटर हैं।हैरिस की मां श्यामला गोपालन हैरिस 19 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए तमिलनाडु से अमेरिका आई थीं। उन्होंने 1938 में डॉनल्ड हैरिस से विवाह किया था। उन्होंने अपनी…

Read More