मंत्रालय ने सीपीडब्ल्यूडी से प्रधानमंत्री-श्रमयोगी मानधन योजना पर नजर रखने को कहा

नईदिल्ली । केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने सरकार की सबसे बड़ी निर्माण कार्य एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी से कहा है कि वह प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के क्रियान्वयन पर नजर रखे। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के कर्मियों को पेंशन मुहैया कराई जाती है। दरअसल, श्रम मंत्रालय के सचिव हीरालाल सामरिया ने आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को पत्र लिखा था कि उनके मंत्रालय से संबंधित असंगठित क्षेत्र के कई कर्मी हैं और संभावित लाभार्थियों को योजना के बारे में सूचित किया जा सकता…

Read More

देश की सुरक्षा में सीआईएसएफ की भूमिका अहम

गाजियाबाद में बोले पीएम मोदी गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 50वें स्थापान दिवस पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने सीआईएसएफ के पथ संचलन की सलामी ली. पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने में सीआईएसएफ एक महत्वपूर्ण इकाई है. 50 साल तक लगातार हजारों लोगों ने आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसे विकसित किया है, तब जाकर ऐसा संगठन बनता है. सीआईएसएफ के 5वें बटालियन कैम्प में जवानों को…

Read More

केजरीवाल ने कांग्रेस को बताया अहंकारी

नईदिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस के अकेले चुनाव लडऩे के ऐलान के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पार्टी को अहंकारी करार देते हुए दावा किया कि चुनाव में उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी. यहां मुस्तफाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को गठबंधन करने के लिए राजी करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं समझ पाई. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में दिल्ली में अपनी जमानत गंवा बैठेगी. दिल्ली…

Read More

कोविंद, मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत और दुनिया भर की महिलाओं को शुभकामनाएं। महिलाएं समाज की मुख्य आधार हैं, अपने परिवारों और हमारे देश के लिए एक प्रेरणा हैं। आइए हम हर महिला और हर लड़की के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने का प्रयास करें। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति की भावना को सलाम किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, अंतर्राष्ट्रीय महिला…

Read More

सपा ने 6 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की

मैनपुरी से पार्टी प्रत्याशी होंगे मुलायम लखनऊ । लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को इस बार मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है. बता दें, कल ही कांग्रेस ने यूपी में 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी. पार्टी की संसदीय समिति के अध्यक्ष रामगोपाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहले 6 उम्मीदवारों के नाम…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने रखी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की आधारशिला

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वह अलग-अलग तीन शहरों में करीब दर्जन भर से अधिक परियोजनाओंका लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री आज (शुक्रवार) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ कानपुर व गाजियाबाद का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले वाराणसी पहुंचे और वहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद वहां पर 39,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले विश्वनाथ कॉरिडोर की आधारशिला रखी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुदाल चला काशी विश्वनाथ…

Read More

आर्मी हेड कार्टर से जंग के मैदान में भेजे जाएंगे कर्नल रैंक के अधिकारी

सेना का बड़ा फैसला नईदिल्ली । भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच खबर है कि पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर अपने जवानों और हथियारों की संख्या बढ़ा दी है. पाकिस्तान की ओर से हलचल तेज होती देख अब भारतीय सेना ने भी अहम फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों की संख्या को बहुत जल्द बढ़ाया जाने वाला है. सूत्रों के मुताबिक कर्नल रैंक के अधिकारी जो अभी तक आर्मी हेडचर्टर में तैनात थे, उन्हें जल्द ही जंगी मोर्चे पर भेजा जाएगा. रिपोर्ट…

Read More

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राम मंदिर पर होगी मध्यस्थता

नई दिल्ली | अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में मध्यस्थता पर सर्वोच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया है. अपने फैसले में कोर्ट ने कहा कि अब इस मामले में मध्यस्थता होगी. सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले को मध्यस्थता के जरिए निपटाने के लिए पैनल का गठन किया है। कोर्ट ने जस्टिस एफ. एम. कलीफुल्ला की अध्यक्षता में मध्यस्थता पैनल का ऐलान किया है, जिसमें आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ वकील श्रीराम पांचू शामिल हैं। प्रधान न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधानपीठ ने…

Read More

जम्मू के बस अड्डे पर ग्रेनेड हमला, 28 लोग जख्मी

जम्मू । हाई अलर्ट पर चल रहे जम्मू में गुरुवार को एक बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले के बाद ब्लास्ट होने से 18 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे इलाके को खाली कराकर जांच शुरू कर दी गई है। जम्मू के आईजी मनीष सिन्हा ने बताया कि यह ग्रेनेड से किया गया हमला था। गुरुवार को भीड़-भाड़ वाले इलाके में बसे बस स्टेशन में एक बस के पास में हमला हुआ, जिसके बाद हुए धमाके की वजह से वहां पास में मौजूद…

Read More

लोकपाल पर सेलेक्शन कमिटी की बैठक कब होगी दस दिन के भीतर बताए सरकार : सुप्रीम कोर्ट

नईदिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि वह दस दिन के भीतर तय कर बताए कि वह लोकपाल पर सेलेक्शन कमिटी की बैठक कब करने जा रही है. दरअसल इस कमिटी के जरिए ही लोकपाल के सदस्यों और अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी. केंद्र सरकार से सवाल पूछने के साथ ही चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने प्रशांत भूषण की याचिका को भी खारिज कर दिया है. प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी कि लोकपाल पर बनाई जा रही सेलेक्शन…

Read More