मुंबई से दिल्ली आ रही जेट एयरवेज फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। मुंबई से दिल्ली रवाना हुई जेट एयरवेज की एक फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जेट एयरवेज ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा खतरे को देखते हुए फ्लाइट 9 डल्यू 339 को अहमदाबाद डायवर्ट करने का फैसला लेना पड़ा, जहां सभी 115 यात्रियों और सात क्रू मेंबर को फ्लाइट से सुरक्षित निकाला गया।रिपोर्टों के मुताबिक, फ्लाइट को रविवार आधी रात के बाद मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना किया गया था। मगर यात्रा के दौरान एक एयर होस्टेस जब वॉशरूम में गईं तो वहां एक…

Read More

नरेंद्र मोदी व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले इटली के प्रधानमंत्री गेंतीलोनी

नई दिल्ली। अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंतीलोनी ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व होटल ताज पैलेस में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इससे पहले गेंतीलोनी को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ़  ऑनर से सम्मानित किया गया। वो कल रात को भारत पहुंचे थे। राष्ट्रपति भवन में इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंतीलोनी का भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया। पत्नी के साथ उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।…

Read More

नोटबंदी के एक साल: राहुल गांधी ने पार्टी सचिवों से की मुलाकात

कांग्रेस इन दिनों गुजरात और हिमाचल में चल रहे असेंबली चुनावों में भी नोटबंदी के मुद्दे को खासतौर से उठा रही है। नई दिल्ली। नोटबंदी के एक साल पूरे होने को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक की, जिसमें पार्टी के तमाम महासचिवों व राज्य प्रभारियों ने हिस्सा लिया। कहा जा रहा था कि इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जानी है। दरअसल, कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने नोटबंदी के एक साल पूरा होने के मौके पर देशभर में विरोध-प्रदर्शन…

Read More

सैटेलाइट से चीन सीमा पर नजर रखेगा आईटीबीपी

नई दिल्ली। पिछले दिनों चीन के साथ हुए डोका ला विवाद के बाद केंद्र सरकार ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को नई ताकत से लैस कर दिया है। सुरक्षाबल को संचार सैटलाइट के जरिए सीमा पर निगाह रखने के लिए फीड  दी जा रही है। आईटीबीपी को भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन (इसरो) के भू-स्थिर संचार उपग्रह जीसैट-6 की फीड दी जा रही है। इसके जरिए अद्र्ध सैनिक बल पूरे देश पर निगाह रखने में सक्षम होगा। आईटीबीपी के महानिदेशक आरके पंचनंदा ने कहा कि आईटीबीपी को जीसैट-6 संचार उपग्रह को संचालित…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने 2 माह में निपटाए 9 हजार केस

नई दिल्ली। देश की अदालतों में सवा तीन करोड़ मुकदमों के बोझ से अदालतों के साथ ही सुप्रीम कोर्ट भी चिंतित है। इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दो माह के अंदर नौ हजार से ज्यादा मामले निपटाए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मुकदमों को निपटारे का यह रिकॉर्ड प्रधान न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के नेतृत्व में बना है। जस्टिस मिश्रा ने 28 अगस्त को प्रधान न्यायाधीश का प्रभार संभाला था। इस वर्ष 28 अगस्त से लेकर 27 अक्तूबर तक दो माह के बीच सुप्रीम कोर्ट में 7021…

Read More

बांगलादेश-भारत के साथ फिर रेल रूट जोडऩे की तैयारी

अगरतला। बांगलादेश ने भारत के साथ 12 स्थानों पर रेल लाइनों को फिर से जोडऩे की पहल शुरू कर दी है। यह जानकारी बांग्लादेश के रेल मंत्री मुजीबुल हक ने दी। उन्होंने कहा है कि रेल लाइन 1947 में देश के बंटवारे के बाद कट गई थी। उन्होंने बताया कि बांगलादेश उन सभी रेल लाइनों को फिर से जोडऩा चाहते हैं जो भारत के बंटवारे से पहले मौजूद थीं। अभी भारत और बांग्लादेश के बीच 12 स्थानों पर रेल लाइन को बहाल करने की पहल की जा रही है। इस संबंध…

Read More

सरकारी अस्पताल में एक ही दिन में नौ बच्चों की मौत

अहमदाबाद।  यहां के सरकारी जिला अस्पताल में एक ही दिन में यानी शनिवार को ही नौ बच्चों की मौत हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। शुरुआती खबरों के अनुसार, बच्चों ने अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (आइसीयू) में अंतिम सांस ली है। पांच बच्चों को प्रदेश के अन्य अस्पतालों से यहां रेफ र किया गया था, जबकि चार का इसी अस्पताल में जन्म हुआ था। बच्चों की मौत के बाद से उनके परिजन बेहद गुस्से में हैं। यही वजह है कि किसी भी अप्रिय घटना को…

Read More

सीतारमण ने रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया पर दिया जोर

नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को रक्षा क्षेत्र की भारतीय और विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इस दौरान उनका पूरा जोर इस क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया पहल पर रहा। ‘एनर्जाइजिंग मेक इन इंडिया राउंड टेबल वार्ता में सीतारमण ने अधिकारियों को आदेश दिया कि वे बैठक में उठाए गए प्रमुख मसलों पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करें। इनमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित तकनीकों का वाणिज्यिकरण और खरीद प्रस्तावों का समय से निपटारा शामिल है। रक्षा मंत्री ने अधिकारियों को यह…

Read More

1 नवंबर से रेलवे में बदल जाएगा बहुत कुछ

नई दिल्ली । रेलवे मिनिस्ट्री 1 नवंबर से कई बदलाव करने वाली है, इसके लिए मंत्रालय की तरफ से पूरी तैयारी भी की जा चुकी है. ये ऐसे बदलाव हैं, जिनके बारे में आपको जानना जरूरी है. इस बदलाव के बाद आम यात्रियों को काफी फायदा होने की उम्मीद की जा रही है. आपको बता दें कि 1 नवंबर से कई ट्रेनों के टाइम और नंबर में बदलाव किया जा रहा है. इस चेज के पीछे रेलवे का मकसद है कि ट्रेनें लेट न हो और यात्री अपने गंतव्य पर…

Read More

पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायेगा पूर्वोत्तर रेलवे

लखनऊ। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के सभी स्टेशनों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। जिसमें स्टेशनों पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता पर शपथ ग्रहण का आयोजन किया जायेगा।पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने आईपीएन को बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग स्टेडियम लखनऊ में मण्डल रेल प्रबन्धक विजयलक्ष्मी कौशिक की अध्यक्षता में प्रातः 07.30 बजे ’’एकता दौड़’’ का आयोजन किया जायेगा। ’’एकता दौड़’’…

Read More