गुरुग्राम। रायन इंटरनैशनल स्कूल में हुए सनसनीखेज प्रद्युम्न हत्याकांड में नया और चौंकाना वाला मोड़ सामने आ रहा है। सीबीआई के सीनियर अधिकारियों के हवाले से बताया है कि देश को हिला देने वाले इस मर्डर केस में स्कूल के ही एक सीनियर छात्र को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि उसे बुधवार को ही जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। सीबीआई इस सिलसिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।…
Read MoreCategory: राज्य
720 गांवों को 90,000 से अधिक परिवार होंगे लाभान्वित :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
करीब 6,00,000 लोग शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता और कृषि के क्षेत्र में होंगे प्रभावित। लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एचसीएल फाउंडेशन की अब तक की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) परियोजना “समुदाय” का अनावरण किया। “समुदाय” ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण एवं विकास की दिशा में एक पहल है, जिसने अब तक राज्य में लगभग 6 लाख लोगों के लिए काम किया है। एचसीएल फाउंडेशन, जोकि एचसीएल टेक्नोलॉजी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व शाखा है ने ‘समुदाय’ की शुरुआत 2015 में की थी। वर्तमान में…
Read Moreकमल हासन बर्थडे पर करेंगे सियासी पारी का ऐलान
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति के लिए 7 नवंबर का दिन बेहद अहम है। चर्चा है कि दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन आज अपने 63वें बर्थडे पर सियासी पारी का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। इसका संकेत भी कमल हासन ने दे दिया है। राज्य में हाल ही में भीषण बारिश से प्रभावित हुए लोगों के साथ मिलने के दौरान कमल हासन ने मीडिया से कहा, ‘कुछ लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं कि मैं बड़ा सपना देख रहा हूं। मैं उन लोगों को साफ बता देना चाहता हूं कि…
Read Moreस्पीड बढ़ाने के नाम पर 48 ट्रेनों का बढ़ा किराया
नई दिल्ली। इंडियन रेलवे ने जिन 48 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट घोषित किया, उनके किराए भी बढ़ा दिए गए हैं। अब इन ट्रेनों से यात्रा करने पर स्लीपर के लिए 30 रुपये, सेकंड और थर्ड एसी के लिए 45 रुपये और फर्स्ट एसी के लिए 75 रुपये अतिरिक्त सुपरफास्ट चार्ज देना होगा। इन 48 ट्रेनों की किराया वृद्धि से रेलवे को 70 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है। 48 ट्रेनों को अपग्रेड करने के बाद सुपरफास्ट ट्रेनों की संख्या अब 1,072 हो गई है। अब इन…
Read Moreगुजरात के पाटीदारों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए : जीतन मांझी
गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजग के घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि गुजरात के पाटीदारों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। गया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए मांझी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अपार बहुमत से राजग की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि पाटीदारों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। मांझी ने कहा कि गुजरात में पाटीदार समाज की हैसियत जमींदारों जैसी है, ऐसे में वहां दलित एवं पिछड़ों को मिले आरक्षण…
Read Moreपूर्व सीएम एनडी तिवारी की हालत गंभीर, आईसीयू में चल रहा इलाज
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की तबीयत रविवार देर रात अचानक फिर खराब हो गई है। एनडी तिवारी को आनन फानन में तत्काल दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आइसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। यहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, एनडी तिवारी की हालत काफी गंभीर है। बताया जा रहा है कि एनडी तिवारी का ब्लड प्रेशर अचानक से लो हो गया और उन्हें चक्कर आने लगा। इसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया…
Read Moreकिसानों के मुद्दों पर बात करने के लिए ‘चिट’ का सहारा ले रहे हैं राहुल : शाह
गांधीधाम। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किसानों की पीड़ा के बारे में बात करने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा और दावा किया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष कुछ गैर सरकारी संगठनों की ओर से दिए गए ‘चिट’ पर निर्भर हैं। शाह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी गुजरात के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह विकास के मुद्दे पर चर्चा करे और विधानसभा चुनाव भी इसी मुद्दे पर लड़े। शाह ने दावा किया कि भाजपा के शासनकाल में…
Read Moreहिमाचल प्रदेश चुनाव: चंबा में बीजेपी की रैली के लिए उमड़ी भीड़
मंडी/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चरम पर पहुंचे रहे प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो बड़े दुर्गों को काबू करने आएंगे। चंबा में बीजेपी की रैली में शामिल होने के लिए भीड़ उमड़ रही है। सर्वाधिक 15 सीटों वाले कांगड़ा और उसके बाद सबसे अधिक 10 सीटों वाले मंडी जिले में भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक की जनसभाएं शनिवार को हैं। सुबह 12 बजे वह कभी कांगड़ा और चंबा रियासत के सीमाई क्षेत्र रैत के चंबी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद मोदी…
Read Moreतमिलनाडु में 8वें दिन भी बारिश: 8 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज आज भी बंद
चेन्नई। तमिलनाडु में चेन्नई समेत तटीय जिलों में शनिवार को लगातार 8वें दिन भी बारिश जारी है। चेन्नई में पिछले 24 घंटे में 18.3 सेमी बारिश हुई। यह 1 दिसंबर 2015 की बाढ़ के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा है। कांचीपुरम में सबसे ज्यादा 62.7 सेमी बरसात हुई। कई तटीय जिलों में बाढ़ के हालात हैं। राज्य में शुक्रवार को 19.3 सेमी बारिश दर्ज की गई। अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, एग्जाम भी टाल दिए…
Read More8 नवंबर को काले दिवस के रूप में मनायेगी कांग्रेस
जयपुर। कांग्रेस आगामी 8 नवम्बर को भाजपा सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर इस दिन को काले दिवस के रूप में मनायेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि गत वर्ष 8 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा करते हुए दावा किया था कि नोटबंदी से कालेधन, आतंकवाद में काम आने वाली मुद्रा व नकली नोटों पर अंकुश लगेगा। लेकिन नोटबंदी की घोषणा हुए एक वर्ष पूरा होने वाला है और सरकार के दावों पर नोटबंदी का कोई असर सामने…
Read More