कोर्ट ने दिया पत्नी के कमरे में एसी लगवाने का आदेश, हर महीने 10 हजार रुपये गुजारा भत्ता भी दें

गाजियाबाद। कोर्ट ने विवाहिता की अर्जी पर सुनवाई करते हुए उनके मैनेजर पति को आदेश दिया है कि वह पत्नी के कमरे में एसी लगवाएं और हर महीने की 10 तारीख को उसे 10 हजार रुपये गुजारा भत्ता के रूप में भी दें। साथ ही कोर्ट ने परिवार परामर्श केंद्र की महिला कॉन्स्टेबल को भी आदेश दिया है कि वह प्रत्येक सप्ताह युवती के घर जाकर उनका हालचाल पूछें और कोर्ट को भी उससे अवगत कराएं।मानसी विहार में रहने वाली एक युवती की शादी वर्ष 2013 में आईसीआईसीआई बैंक की…

Read More

जुगलबंदी आधुनिक ग़ालिब एवं आधुनिक तानसेन की

लखनऊ: नगर की अग्रणी संस्था ‘प्रतिष्ठा फिल्म्स एंड मीडिया’ के तत्वाधान में सिटी होटल, लालबाग, लखनऊ में एक सम्मान समारोह एवं नशिस्त का आयोजन शनिवार को किया गया। सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार एवं मशहूर शायर सुहैल काकोरवी को संस्था द्वारा “आधुनिक ग़ालिब” एवं महान् संगीतकार एवं गायक  केवल कुमार को संस्था द्वारा “आधुनिक तानसेन” का खिताब देते हुये उनका सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया। संस्था की ओर से दोनों शिखर पुरुषों को संस्था के निदेशकगण डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह, अमरेश कुमार सिंह एवं तरुण प्रकाश ने माल्यार्पित कर स्मृति…

Read More

29 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

देहरादून। केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं।माना जा रहा है कि कपाट खुलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले श्रद्धालु बनेंगे जो बाबा के दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर समिति और पुनर्निर्माण कार्यों को देख रहे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) ने तैयारियां शुरू कर दी है।मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ में पूजा-अर्चना की तैयारियां कर दी है। निम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लीट में चलने वाली तीन एटीवी गाडिय़ों को तैयार कर दिया है।2017 में जब केदारनाथ के कपाट खुले…

Read More

सांसद अनिल बलूनी ने वी आई पी सुविधा लेने से इंकार करके पेश की मिसाल

अमित खोलिया, ब्यूरो चीफ, आई.सी.एन.-उत्तराखंड देशभर के सांसदों को भी इनसे कुछ सीखना चाहिए। वीआईपी कल्चर को खत्म करने को लेकर काफी वक्त से मांग उठती रही है। सभी को समान रुप से देखने के लिए भी ये एक अच्छा कदम है।  हल्द्वानी। आज के समय में उत्तराखण्ड में वी आई पी सुविधा को पाने की लालसा कईयों के मन में है।जिसमें बहुत से गणमान्य लोगो को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के भाई भोले महाराज, माता मंगला और भी कई शंकराचार्य को अपने ही प्रदेश में जान का खतरा होने की बात…

Read More

उत्तराखण्ड में मंडराता जल संकट।

दीपक सिंह बिष्ट  नैनीताल। गर्मी का मौसम प्रारम्भ ही हुआ है और अभी से शहर में आमजन के सामने पानी की समस्या आने लगी है। अप्रैल के महीने से ही लोगो के सामने जल संकट गहराना बहुत चिंता का विषय है और आने वाले समय के लिए एक खतरा भी दर्शाता है कि जब अभी से यह हाल है तो आगे के महिनो में क्या होगा।आज के समय में हमारे द्वारा पेड़ों का संरक्षण ना करना प्रकृति के साथ छेड़छाड़  करना पानी के स्रोतों का संरक्षण ना करना इन सभी के…

Read More

हल्द्वानी लिटरेचर फेस्ट 2018 में लगा साहित्य समागम

हल्द्वानी में पहली बार आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल में देशभर के साहित्य से जुडे चर्चित हस्तियों का जमावाड़ा लगा। इस दौरान हिन्दी मीडिया जगत की कई हस्तिया मौजूद रही। लिटरेचर फेस्ट में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा की पुस्तक मंगली एक पटकथा का विमोचन किया गया।आम्रपाली ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट एंव कार्डियल द्वारा हल्द्वानी लिटरेचर फेस्ट का आयोजन किया गया । पाॅच सत्रो में चलने वाले इस हल्द्वानी लिटरेचर फेस्ट का शुभारम्भ दो काब्य संग्रह एक कहानी संग्रह और एक यात्रा वृतान्त लिख चुके प्रदेश के वित्त एंव संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पन्त ने…

Read More

राहुल गांधी अमेठी पहुंचे, सुनी किसानों की समस्याएं

अमेठी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को अपने तीन दिवसीय अमेठी-रायबरेली दौर के लिए राजधानी लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया, वहीं  कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल को घेर लिया और पार्टी ने दलालों को संरक्षण देने व पैसे लेकर टिकट बांटने की शिकायत की। राहुल ने कार्यकर्ताओं की बात सुनी और कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया और फिर अमेठी रवाना हो गए। रास्ते में  राहुल गांधी ने हैदरगढ़…

Read More

उन्नाव गैंगरेप: बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ सीबीआई को मिले पर्याप्त सबूत

लखनऊ। उन्नाव गैंगरेप मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली फटकार के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में सीबीआई को गैंगरेप के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाई के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। सीबीआई ने सेंगर के दो फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है। जांच एजेंसी अब पीडि़त युवती का फिर से मेडिकल करवाएगी।इससे पहले उन्नाव मामले में गुरुवार देर रात सीबीआई, लखनऊ की एसीबी ब्रांच ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज कीं। इसके बाद…

Read More

सितंबर तक गाजियाबाद में दौड़ेगी मेट्रो

नई दिल्ली। गाजियाबाद और नोएडा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही मेट्रो अब गाजियाबाद पहुंचेगी, जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा। दिल्ली मेट्रो सितंबर तक दो नए कॉरिडोर शुरू करेगी, जो दिलशाद गार्डन को गाजियाबाद से और द्वारका को नोएडा के सेक्टर-62 से जोड़ेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर मंगू सिंह ने कहा कि ब्लू लाइन वाला कॉरिडोर नोएडा सिटी सेंटर से आगे यानी इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक जाएगा। इससे नोएडा के 34, 52, 59, 61 और 62 सेक्टर जैसे दूर के इलाकों में मेट्रो कनेक्टिविटी…

Read More

हल्द्वानी में 15 अप्रैल को होगा लिट्रेचर फेस्टिवल 2018

हल्द्वानी। पहली बार आयोजित हो रहे हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टवल, जिसके सह प्रायोजक मंत्रा कैफ़े हैं की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। आम्रपाली ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट एंव कार्डियल द्वारा 15 अप्रैल रविवार को आम्रपाली संस्थान लामाचौड़ में इस फेस्ट का आयोजन होगा। जिसमें हिन्दी साहित्य की बड़ी चर्चित हस्तिया प्रतिभाग करेंगी, पाॅच सत्रो में चलने वाले इस हल्द्वानी लिटरेचर फेस्ट का शुभारम्भ दो काब्य संग्रह एक कहानी संग्रह और एक यात्रा वृतान्त लिख चुके प्रदेश के वित्त एंव संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पन्त करेगें, साथ ही वित्तमंत्री प्रसिद्ध आर्टिस्ट सीमा बख्शी…

Read More