लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार रात कहर बनकर आए आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इसके कारण अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 47 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे में 160 मवेशियों की भी जान चली गई है। आंधी-पानी से आगरा में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां 132 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने 67 लोगों की जान ले ली। डेढ़ घंटे तक चले इस तबाही के…
Read MoreCategory: प्रदेश
आवास और शौचालय निर्माण योजना में रिश्वत लेने वालों को भेजें जेल: योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर की कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आवास एवं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण योजना में रिश्वत लिए जाने की पुष्टि होती है। तो दोषी व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि खाद्यान्न चोरी रोकने के लिए सभी जिलाधिकारी ठोस कदम उठाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्यान्न चोरी के मामले उजागर होते ही एफआईआर दर्ज कराई जाए। साथ ही, इसमें लिप्त व्यक्ति की पूरी सम्पत्ति जब्त कराई जाए। उन्होंने कहा कि…
Read Moreयूपी में अगले 4 दिनों तक खराब रहेगा मौसम
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में रविवार को बूंदाबांदी और ओलावृष्टि से पारा गिरने के साथ ही कई इलाकों में खेती-किसानी को काफी नुकसान हुआ। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आगे तीन से चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। उत्तराखंड में नैनीताल समेत पूरे कुमाऊं में रविवार को झमाझम बारिश हुई तो कहीं आलावृष्टि हुई। पिथौरागढ़ में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात होने की भी सूचना है। अल्मोड़ा में दोपहर बाद आंधी तूफान के साथ ही मूसलाधार बारिश भी शुरू हो…
Read Moreविश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
बदरीनाथ। सोमवार तड़के ब्रह्ममुहूर्त में चार बजकर 29 मिनट पर श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही श्री जय बदरी विशाल के जयकारे गूंज उठे। देर रात से ही हजारों श्रद्धालु मंदिर के कपाट खुलने के इंतजार में कतार मे खड़े थे। विधिविधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने पर श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ जयकारे लगाए। इस दौरान ब्रह्मकुमारों ने स्वस्ति वाचन किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लगभग आधा किलोमीटर लंबी कतार लगी थी। श्रद्धालु मंदिर परिसर में भजन कीर्तन कर रहे हैं। समुद्र…
Read Moreअमेरिकी राजदूत ने सारनाथ की स्मृतियों संग बुद्ध को किया नमन
वाराणसी। सनातन धर्म में स्नान दान के निमित्त प्रमुख तीन पूर्णिमा में से अपना विशिष्ट स्थान रखने वाला वैशाख पूर्णिमा इस बार आज तीस अप्रैल को मनाई जा रही है। इस दिन दशावतारों में प्रमुख भगवान बुद्ध की जयंती मनाई जाती है। ऐसे में इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। सुबह ही पीएम व सांसद नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिका के भारत में राजदूत केन जस्टर ने भी बीते दिनों सारनाथ के दौरे की तस्वीरें ट्वीट कर भगवान बुद्ध को नमन किया। इस दिन पुण्य कामना से गंगा स्नान-दान समेत…
Read More“कंडी मार्ग-वरदान या अभिशाप”
अमित पांडे, स्पेशल कोरेस्पोंडेंट-ICN उत्तराखंड करीब दो हजार करोड़ की लागत से तैयार होगी कुमाऊँ और गढ़वाल को जोड़ने वाला कंडी मार्ग! नैनीताल। रामनगर स्तिथ कार्बेट नेशनल पार्क से होकर गुजरने वाले वन मार्ग कंडी रोड के कोटद्वार-रामनगर हिस्से के निर्माण हेतु उत्तराखंड सरकार ने अहम कदम उठाये है। इस सड़क के लिए नामित नोडल एजेंसी इकोटूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन आफ उत्तराखंड (इडकुल) और कार्यदायी संस्था नवरत्न में शुमार कंपनी नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लि.(एनबीसीसी) के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। भारतीय वन्यजीव संस्थान के सहयोग से इस सड़क का…
Read Moreदेश को सही मार्ग पर ले जाने वाली राजनीति को पुनः स्थापित करें: राजनाथ
लखनऊ। वर्तमान में युवाओं से अपील है कि समाज में राजनीति की परिभाषा के सही अर्थ को समझाएं और देश को सही मार्ग पर ले जाने वाली राजनीति को पुनः स्थापित करें।यह बात शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कही। गृहमंत्री आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में ’21वीं सदी में भारत के विकास में युवाओं की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी में शामिल हुए था। इस मौके पर उन्होंने स्मृति मंजूषा पत्रिका का विमोचन भी किया गया। भगवान राम, श्रीकृष्ण, ने भी राजनीति की। चंद्रशेखर…
Read Moreदेश के 66 IPS अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित
सबसे ज्यादा मुकदमें राजस्थान के अफसरों के खिलाफ है।उत्तर प्रदेश के 01-01 आईपीएस अफसर के खिलाफ मुक़दमा लंबित है। लखनऊ। गृह मंत्रालय द्वारा को लखनऊ स्थित एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर को दी गयी सूचना के अनुसार वर्तमान समय में 66 आईपीएस अफसरों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे लंबित हैं।इनमे सर्वाधिक मुकदमे राजस्थान के 13 आईपीएस अफसरों के खिलाफ हैं। जबकि तमिलनाडू के 08 तथा गुजरात के 07 आईपीएस अफसरों के खिलाफ भी आपराधिक मुकदमे लंबित हैं। यूटी कैडर के 04 तथा मणिपुर त्रिपुरा जैसे छोटे राज्यों के भी 04 आईपीएस अफसरों के खिलाफ मुकदमे…
Read Moreकुशीनगर हादसा: मानवरहित क्रॉसिंग पर ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 13 स्कूली बच्चों की मौत
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में 13 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत सात छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। स्कूल वैन और ट्रेन की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह डिवाइन पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तभी विशुनपुरा थाने के दुदही रेलवे क्रासिंग के पास थावे-बढनी पैसेंजर से उसकी टक्कर हो गई।स्थानीय लोगों के साथ विशुनपुरा थाने की पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है।…
Read Moreखतीब-ए-अकबर अवार्ड से सम्मानित किये गये पत्रकारिता के मेधावी छात्र
लखनऊ। शिया पी.जी. कालेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आज खतीब-ए-अकबर अवार्ड समारोह एवं पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पत्रकारिता विभाग के मेधावी छात्रों के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अजीज हैदर, प्रेसीडेन्ट, बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज, शिया पीजी कालेज, ने किया तथा संचालन विभाग कोआर्डिनेटर डॉ. प्रदीप शर्मा ने किया। खतीबे अकबर अवार्ड पाने वालों में एनबीटी के राहुल मिश्रा व सुनील मिश्रा, लेखिका सारा खान, ऑडिशन टाइम्स की कौशिकी त्रिपाठी, विधानसभा में समीक्षा…
Read More