जयपुर । विश्वविख्यात पुष्कर मेला अब परवान चढऩे लगा है। बाजार में जहां देशी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ नजर आ रही है, वहीं पशु मेले में देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे पशु विक्रेता और खरीददार भी मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं। मेले के चलते तीर्थराज पुष्कर में राजस्थानी संस्कृति की रंग-बिरंगी छटा नजर आ रही है। मेला मैदान में हो रही पारम्परिक प्रतियोगिताएं देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है । रेगिस्तान के जहाज के नाम से विख्यात ऊंट जहां रेतीले धोरों में एक टांग पर…
Read MoreCategory: देश
चिदंबरम की टिप्पणी कश्मीर के बारे में कांग्रेस की कम समझ को दर्शाती है : जेटली
शिमला। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर पर उनकी टिप्पणियां ऐसे समय पर आई है, जब सरकार सख्ती से आतंकवादियों से निपट रही है और आतंकवादी भाग रहे हैं। जेटली ने कहा कि चिदंबरम की यह टिप्पणी कि जम्मू कश्मीर को ज्यादा अधिकार देने चाहिए, अनुचित है और यह कश्मीर के बारे में कांग्रेस की कम समझ को दिखाता है।उन्होंने कहा, ”क्या उनका यह मतलब है कि कम अधिकार होना कश्मीर समस्या की वजह है? वह और कौन-से अधिकार…
Read More30 महीनों में 3896 सरकारी अधिकारी और 41 नेता भ्रष्टाचार मामलों में शामिल
नई दिल्ली। राज्यसभा में 10 अगस्त 2017 को एक सवाल के जवाब में बताया गया कि भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत हर दिन 11 लोगों पर मामले दर्ज होते हैं। इसके अलावा ये भी बताया गया कि भारत के 1629 मामलों में 9960 लोग शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 9960 में से 6023 या 60 फ़ीसदी लोग सामान्य नागरिक है, जबकि 3896 या 39 फ़ीसदी सरकारी अधिकारी हैं। साथ ही ये भी कहा गया है कि 41 राजनेता इन मामलों में शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि…
Read Moreकश्मीर पर परस्पर-विरोधी बयान जारी करना बंद करें : उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह अपने मंत्रियों को कश्मीर मुद्दे पर परस्पर-विरोधी बयान जारी नहीं करने का निर्देश दें। जितेंद्र सिंह के एक हालिया बयान का हवाला देते हुए उमर ने सवाल किया कि केंद्र ने बातचीत के लिए विशेष प्रतिनिधि की नियुक्ति क्यों की है। दरअसल, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा था कि ‘कश्मीर मुद्दे जैसी कोई चीज नहीं है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ने कहा कि कई केंद्रीय मंत्रियों की ओर से…
Read Moreपांच साल में रेलवे देगा दस लाख नौकरियां : रेल मंत्री
मुंबई। भारतीय रेल की रफ्तार बढ़ाने के साथ ही रोजगार के मौके बढ़ाने के लिए भी कोशिशें हो रही हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल की मानें तो रेलवे 150 अरब डॉलर(करीब 9,750 अरब रुपए) के निवेश की योजना बना रहा है। इससे अगले पांच साल में दस लाख अतिरिक्त नौकरियां पैदा करने में मदद मिलेगी। कैबिनेट के पिछले फेरबदल में रेल मंत्रालय का कामकाज संभालने वाले गोयल ने यह भी कहा कि वह रेलवे को एक नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा-अगले पांच सालों में रेलवे…
Read Moreमुंबई से दिल्ली आ रही जेट एयरवेज फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली। मुंबई से दिल्ली रवाना हुई जेट एयरवेज की एक फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जेट एयरवेज ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा खतरे को देखते हुए फ्लाइट 9 डल्यू 339 को अहमदाबाद डायवर्ट करने का फैसला लेना पड़ा, जहां सभी 115 यात्रियों और सात क्रू मेंबर को फ्लाइट से सुरक्षित निकाला गया।रिपोर्टों के मुताबिक, फ्लाइट को रविवार आधी रात के बाद मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना किया गया था। मगर यात्रा के दौरान एक एयर होस्टेस जब वॉशरूम में गईं तो वहां एक…
Read Moreनरेंद्र मोदी व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले इटली के प्रधानमंत्री गेंतीलोनी
नई दिल्ली। अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंतीलोनी ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व होटल ताज पैलेस में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इससे पहले गेंतीलोनी को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया गया। वो कल रात को भारत पहुंचे थे। राष्ट्रपति भवन में इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंतीलोनी का भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया। पत्नी के साथ उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।…
Read Moreनोटबंदी के एक साल: राहुल गांधी ने पार्टी सचिवों से की मुलाकात
कांग्रेस इन दिनों गुजरात और हिमाचल में चल रहे असेंबली चुनावों में भी नोटबंदी के मुद्दे को खासतौर से उठा रही है। नई दिल्ली। नोटबंदी के एक साल पूरे होने को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक की, जिसमें पार्टी के तमाम महासचिवों व राज्य प्रभारियों ने हिस्सा लिया। कहा जा रहा था कि इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जानी है। दरअसल, कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने नोटबंदी के एक साल पूरा होने के मौके पर देशभर में विरोध-प्रदर्शन…
Read Moreसैटेलाइट से चीन सीमा पर नजर रखेगा आईटीबीपी
नई दिल्ली। पिछले दिनों चीन के साथ हुए डोका ला विवाद के बाद केंद्र सरकार ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को नई ताकत से लैस कर दिया है। सुरक्षाबल को संचार सैटलाइट के जरिए सीमा पर निगाह रखने के लिए फीड दी जा रही है। आईटीबीपी को भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन (इसरो) के भू-स्थिर संचार उपग्रह जीसैट-6 की फीड दी जा रही है। इसके जरिए अद्र्ध सैनिक बल पूरे देश पर निगाह रखने में सक्षम होगा। आईटीबीपी के महानिदेशक आरके पंचनंदा ने कहा कि आईटीबीपी को जीसैट-6 संचार उपग्रह को संचालित…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने 2 माह में निपटाए 9 हजार केस
नई दिल्ली। देश की अदालतों में सवा तीन करोड़ मुकदमों के बोझ से अदालतों के साथ ही सुप्रीम कोर्ट भी चिंतित है। इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दो माह के अंदर नौ हजार से ज्यादा मामले निपटाए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मुकदमों को निपटारे का यह रिकॉर्ड प्रधान न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के नेतृत्व में बना है। जस्टिस मिश्रा ने 28 अगस्त को प्रधान न्यायाधीश का प्रभार संभाला था। इस वर्ष 28 अगस्त से लेकर 27 अक्तूबर तक दो माह के बीच सुप्रीम कोर्ट में 7021…
Read More