जोधपुर। 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के दौरान काला हिरण शिकार मामले में आरोपी सलमान खान, सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्रे पर फैसला आज कुछ देर में आ सकता है। अगर सलमान खान दोषी साबित होते हैं तो उन्हें एक से छह साल तक की सजा हो सकती है। बता दें कि इस मामले में सलमान पर चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें से दो में बरी हो चुके हैं। 28 मार्च को इस मामले में सीजेएम ग्रामीण देवकुमार खत्री की कोर्ट में सुनवाई हुई थी।…
Read MoreCategory: देश
CBSE पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच का निर्देश देने से इनकार किया
नई दिल्ली: सीबीएसई पेपर लीक मामले से जुड़े एक केस की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट ने की। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई पेपर लीक से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। 12वीं कक्षा का इकोनॉमिक्स का पेपर फिर से कराने के सीबीएसई के फैसले को चुनौती देने के लिए याचिका दाखिल की गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि फिर से परीक्षा कराने का निर्णय सीबीएसई पर है, न्यायालय इस मामले पर याचिका पर फैसला नहीं कर सकता है।उस गिरोह तक पहुंचने का…
Read Moreअंबेडकर के नाम का राजनीतिक फायदे के लिये इस्तेमाल किया गया: पीएम मोदी
नई दिल्ली। सांसदों के हॉस्टल से जुड़े वेस्टर्न कोर्ट एनेक्सी भवन का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा कि लोगों ने अंबेडकर के नाम का राजनीतिक फायदे के लिये इस्तेमाल किया।दलितों के भारत बंद आंदोलन के दौरान सैकड़ों की संख्या में भीड़ ने हिंसक प्रदर्शन किया। यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सबसे ज्यादा हिंसा हुई। प्रदर्शनों के दौरान कई लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में मध्य प्रदेश से सबसे ज्यादा मौतें हुई। हिंसा के बाद से मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अभी भी कर्फ्यू जारी है।प्रधानमंत्री…
Read Moreगाँव बुनियादी सुविधाओं से वंचित-जिम्मेदार कौन?
जेपी सिंह, असिस्टेंट एडिटर ICN ग्रुप लखनऊ। भारत की अधिकांश जनसंख्या गाँवों में बसती है| गाँव बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग और विकास के सभी विन्दुओ पर पिछड़ा है| गाँव और गाँव पंचायत की पहुँच विकास खण्ड स्तर तक नहीं हो पाती है| शिक्षा और स्वास्थ्य तो बुनियादी ज़रूरत है| रोजगार और उद्योग की सुविधाएँ भी गाँव के किसानों से दूर हैं| सिंचाई व्यवस्था ठीक न होने के कारण उनकी फसल भी अच्छी नही हो पाती है| मण्डी में उचित दाम न मिलने से किसान पिछड़ता जा रहा है। आधारभूत सुविधाएँ…
Read Moreभारत बंद: हिंसा में 9 लोगों की जान गई, SC/ST एक्ट में बदलाव का विरोध कर रहे दलित संगठन
नई दिल्ली। दलित संगठनों द्वारा सोमवार को बुलाए गए भारत बंद के दौरान भड़की हिंसा में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। मध्य प्रदेश में ही 6 लोगों की जान चली गई। उत्तर प्रदेश में 2 और राजस्थान में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और झारखंड के कई जिलों में बंद के दौरान भारी हिंसा हुई। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं और देशभर में हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- हमने सुप्रीम कोर्ट…
Read Moreहल्द्वानी ऑनलाइन संस्था द्वारा निजी विद्यालयों में NCERT की किताबों को अनिवार्य रूप से लागू किये जाने के समर्थन में एक आम जन सभा आयोजित
नैनीताल। आज दिनांक 02 अप्रैल 2018 को हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 समूह/हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था द्वारा बुद्ध पार्क, तिकोनिया हल्द्वानी में शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे द्वारा समस्त निजी विद्यालयों की किताबो के नाम पर लूट खसोट को रोकने के लिए सभी निजी विद्यालयों में NCERT की किताबों को अनिवार्य रूप से लागू किये जाने के समर्थन में एक आम जन सभा का आयोजन किया गया,जिसमें समूह के सदस्यों और पब्लिक स्कूल के अभिभावकों सहित कई व्यक्ति मौजूद रहे।सभा में वक्ताओं ने शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे के जनहित में लिए गए इस निर्णय की प्रशंसा…
Read Moreचलो, अप्रैल फूल बनें।
प्रो. सत्येन्द्र कुमार सिंह, एडिटर-आई.सी.एन. नैनीताल। सुप्रभात, हमें कुछ अजब शौक है मूर्ख बनने का। पर इसमें हंसी-ठिठोली का समागम एक मुस्कुराहट तो अवश्य लाती है। होली पर हास्य व्यंग्य और अन्य जगहों पर मूर्ख शिरोमणि की उपाधि का कार्यक्रम, यह बताता है कि एक स्वस्थ मज़ाक को अच्छे अंदाज़ में लेने में हम सक्षम हैं। इन सबके बीच सोचने की बात यह है कि चंद समय पूर्व जब नकल रोकने की बात हुई तो कितना विरोध हुआ और क्यों हुआ? कौन किसे मूर्ख बना रहा है, सबको पता है…
Read Moreचीन-भारत संबंध खासी गति से विकसित हो रहा: चीन
पेइचिंग। चीन ने गुरुवार को कहा कि भारत के साथ उसका संबंध खासी गति से विकसित हो रहा है और डोकलाम के बाद उच्चस्तरीय दौरे से संबंधों को फिर रास्ते पर लाने के प्रयास से दोनों पक्षों ने नई उपलब्धि हासिल की है। हालांकि, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग भारत की ओर से दलाई लामा के कुछ आयोजनों को रद्द करने संबंधी सवालों से बचते रहे। लू ने संवाददाताओं से कहा, हाल में दोनों पक्षों की ओर से ठोस प्रयासों की बदौलत चीन-भारत संबंध खासी गति से विकसित हुआ…
Read Moreवॉट्सऐप के जरिए 35 हजार से लेकर 1 हजार रुपये तक में बिका पेपर -सीबीएसई पेपर लीक
नई दिल्ली : सीबीएसई के 10वीं के मैथ्स और 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर वॉट्सऐप के जरिए लीक हुए। पेपर 35 हजार से लेकर 1 एक हजार रुपये तक में बिके थे। जो भी लीक पेपर खरीदता, वह उसका आगे सौदा कर देता। जैसे, एक स्टूडेंट ने 35 हजार में अपने लिए पेपर खरीदा, लेकिन फिर उसी ने आगे पांच स्टूडेंट को 10-10 हजार रुपये में पेपर फॉरवर्ड कर दिया। जिसने 10 हजार में पेपर खरीदा, उसने आगे 5-5 हजार में फॉरवर्ड किया। पांच हजार में पेपर खरीदने वाले ने…
Read Moreभारतीय सेनाओं के संचार को मजबूती देने वाला जीसैट-6ए आज भरेगा उड़ान
चेन्नई : भारत का दमदार संचार सैटलाइट जीसैट-6ए श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से गुरुवार को उड़ान भरेगा। यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारतीय सेनाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित होगा। इसरो के सूत्रों के अनुसार इस सैटलाइट प्रक्षेपण के जरिए इसरो कुछ महत्वपूर्ण प्रणालियों का परीक्षण करेगा, जिसे चंद्रयान-2 के साथ भेजा जा सकता है। साथ ही यह उपग्रह भारतीय सेनाओं के लिए संचार सेवाओं को और मजबूत और सुविधाजनक बनाएगा। बताया जा रहा है कि इस सैटलाइट के जरिए…
Read More