मुंबई। विमानन कंपनी एयर एशिया ने घरेलू विमान यात्रियों के लिए सस्ते सफर का नया ऑफर पेश किया है। इसके तहत यात्रा की शुरुआती कीमत महज 1,399 रुपये तय की गई है। यह ऑफर भुवनेश्वर-कोलकाता, रांची-कोलकाता, कोच्चि-बेंगलुरु, गुवाहाटी, इम्फाल, हैदराबाद-बेंगलुरु और बेंगलुरु-चैन्नै रूट पर उपलब्ध है।एयर एशिया की वेबसाइट के मुताबिक, यह ऑफर सीमित समय के लिए है। सस्ते दर पर टिकट रविवार, 8 अप्रैल तक बुक कर सकते हैं, जबकि यात्रा की अंतिम अवधि 30 अप्रैल 2018 हैं। एयर एशिया ने बताया है कि यह किराया एक तरफ की यात्रा…
Read MoreCategory: देश
आंध्र को विशेष दर्जा की मांग: पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे 24 टीडीपी सांसद हिरासत में
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर तेलुगु देशम पार्टी के सांसद रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस ने इन 24 सांसदों के तुरंत 7 लोक कल्याण मार्ग से जबरन हटाया और बसों में भरकर तुगलक रोड पुलिस थाने ले गई। इस दौरान ये सांसद रास्ते में बीजेपी नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्लेकार्ड दिखाते रहे।टीडीपी के इन सांसदों ने इससे पहले शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के चेंबर…
Read Moreचीन को काउंटर करने के लिए भारत से नेपाल के लिए बनेगी रेल लाइन
नई दिल्ली। भारत और पड़ोसी देश नेपाल के बीच अपने रणनीतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए रेल नेटवर्क और जलमार्ग स्थापित करने पर सहमति बनी है। रेल नेटवर्क के जरिए भारत का इरादा नेपाल में चीन के लगातार बढ़ते दखल की भी काट करना है। नेपाल के पीएम केपी ओली और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के बीच हुई बातचीत के बाद इन फैसलों का ऐलान किया गया। इसके तहत थोक में माल की आवाजाही के लिए भारत बिहार के रक्सौल से नेपाल की राजधानी काठमांडू के बीच रणनीतिक…
Read Moreलेखक के जन्मदिन पर राजभवन में बुक लांच हुई
लखनऊ। यह एक मिश्रित भावनाओं का वातावरण था जब ‘C U 2MOROW @ 9’ नामक किताब का विमोचन 7 अप्रैल, 2018 को राजभवन में राज्यपाल राम नाइक द्वारा किया गया। आज लेखक दीपल सक्सेना की जन्म तिथि थी। विडंबना यह थी कि लेखक का देहांत उनकी शादी के 15 दिनों के भीतर 30 दिसंबर, 2017 को हुआ था। दीपल ने आईआईएस परीक्षा उत्तीर्ण की थी और प्रकृति से एक लेखक और कवि थे। उनका लेखन दिल से लोगों को जोड़ता है। राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि इस प्रकार के वातावरण…
Read Moreमहिलाओं की 53 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में भारत की झोली में एक और स्वर्ण डाला: संजीता चानू
गोल्ड कोस्ट। भारत की महिला भारोत्तोलाक खिलाड़ी संजिता चानू ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत को इन खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। मणिपुर की संजिता ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एक तरफा प्रदर्शन किया और महिलाओं की 53 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में भारत की झोली में एक और स्वर्ण डाला।चानू ने स्नैच में 84 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया जो गेम रिकार्ड रहा। वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 108 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया और कुल 192 के कुल स्कोर के साथ…
Read Moreआत्मसमर्पण करने वाले आतंकियों को 6 लाख रुपये देने का प्रस्ताव
जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सरेंडर की नई नीति में उन्हें 6 लाख रुपये के अलावा 10 साल तक ब्याज के रूप में आने वाले 4 हजार रुपये भी देने का प्रस्ताव है। नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर सरकार ने आतंकियों की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति में बदलाव की सिफारिश की है। प्रस्तावित नई नीति के तहत सरेंडर करने वाले आतंकियों को आर्थिक सहायता में बढ़ोतरी करते हुए 6 लाख रुपये कर दी है, जिसमें 10 साल का लॉक-इन पीरियड रखा गया है। अब केंद्र सरकार को इस नई नीति…
Read Moreकावेरी विवाद: बंद के दौरान विपक्षी दलों का प्रदर्शन, स्टालिन हिरासत में
चेन्नई। कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर तमिलनाडु में विपक्षी दलों ने गुरुवार को बंद बुलाया।बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा है। राज्य के कई शहरों में बंद का कारण सन्नाटा है। कावेरी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक के पक्ष में फैसला आने के बाद से बोर्ड के गठन के लिए विपक्षी दल केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करते रहे हैं। वहीं गुरुवार को चेन्नै में प्रदर्शन के दौरान डीएमके का कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया…
Read MoreCommonwealth Games 2018: वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू ने रिकॉर्ड के साथ भारत को दिलाया पहला गोल्ड
गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की अच्छी शुरुआत हुई है। वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने पहले 56 किलोग्राम में सिल्वर जीता।वेटलिफ्टिंग के 48 किलोग्राम वर्ग में भारत की साईखोम मीराबाई चानू ने पहला गोल्ड देश के लिया जीता है।चानू की इस उपलब्धि के बाद पूर्व भारतीय महिला वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी ने उनकी जमकर सराहना की।सिडनी ओलंपिक (2000) में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा, ‘कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए इससे अच्छी शुरुआत हो ही नहीं सकती। चानू की इस उपलब्धि से भारतीय एथलीटों को काफी प्रेरणा…
Read MoreRBI ने नहीं किया रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने गुरुवार को अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक के बाद नीतिगत दरों का ऐलान कर दिया है। आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति की दो दिवसीय बैठक में आज रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।आरबीआई ने क्रेडिट पॉलिसी में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट 6 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी पर बरकरार रखा है। कैश रिजर्व रेश्यो यानि सीआरआर भी 4 फीसदी पर…
Read Moreकाला हिरण शिकार केस में सलमान को 5 साल की सजा, बाकी चार स्टार्स को कोर्ट ने बरी किया
जोधपुर। 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के दौरान काला हिरण शिकार मामले में आरोपी सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई है।इसके साथ ही उन पर 10 हज़ार जुर्माना भी लगाया गया। उनके साथ इस मामले में बाकी चार बॉलीवुड स्टार्स सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्रे भी आरोपी थे। इन्हें बरी कर दिया गया है।जैसे ही सजा का ऐलान हुआ सलमान खान की आंखों में आंसू आ गए।सलमान खान के लिए जैसी ही सजा का एलान हुआ कोर्ट में…
Read More