नई दिल्ली। देशभर में फर्जी तरीके से चल रहे इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों की सरकार ने लिस्ट जारी कर दी है। ताकि छात्र इन कालेजों के झांसे में न फंस पाएं। सरकार ने जारी किए गए दस्तावेजों के अनुसार भारत में 277 फर्जी इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहे हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने संसद में फर्जी इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी को लेकर दस्तावेज पेश किए हैं। इन फर्जी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 66 कॉलेज दिल्ली में हैं, जो इंजीनियरिंग और टेक्निकल कोर्स करवाते हैं। वहीं पंजाब में 5, हिमाचल प्रदेश में…
Read MoreCategory: देश
मध्य प्रदेश में लिस्ट से हटाए गए 24 लाख वोटर्स
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में घटे 24 लाख मतदाता कम हो गए हैं। इस बात का खुलासा खुद चुनाव आयोग के एक रिपोर्ट में किया गया है। मध्य प्रदेश में फर्जी वोटर्स को लेकर चल रहे बवाल के बीच चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट का नया ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इसमें बीते 7 महीने में 24 लाख फर्जी वोटर हटाए गए हैं। यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी तादाद में वोटर्स हटाए गए हों। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, प्रदेश की मतदाता सूची में 11 लाख 40 हजार नए मतदाता…
Read Moreसोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी
नई दिल्ली। सरकार ने आज लोकसभा में कहा कि सोशल मीडिया को गलत सूचनाएं फैलाने की आजादी नहीं है और इसे आतंकी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला प्लेटफॉर्म नहीं बनने दिया जा सकता। ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि किसी भी सोशल मीडिया को गुमराह करने, भ्रम फैलाने और गलत सूचनाएं देने वाले प्लेटफॉर्म के रूप में काम करने की इजाजत नहीं है। सोशल मीडिया के संचालकों को खुद…
Read Moreपश्चिम बंगाल में रेल रोको आंदोलन, एनआरसी ड्राफ्ट का विरोध
कोलकाता। असम में नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) का फाइनल ड्राफ्ट जारी होने के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस ड्राफ्ट के विरोध में अब प्रदर्शन शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना सहित कई अन्य जगहों पर मटुआ महासंघ संगठन की तरफ से बुधवार को रेल रोको अभियान चलाया गया।मटुआ महासंघ ने गॉडमदर बोरोमा बिनापनी देवी की तरफ से निर्देश मिलने के बाद बुधवार को सड़कों पर उतरने का फैसला किया। इस दौरान ट्रेनों को भी रोका गया। मटुआ महासंघ…
Read Moreराजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समय से पहले चाहती हैं चुनाव
जयपुर। सत्ता विरोधी लहर से चिंतित राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उम्मीद से पहले ही चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी कर ली है। राज्य में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और राजे 4 अगस्त से ‘राजस्थान गौरव यात्रा’ शुरू करेंगी। इस 40 दिवसीय महत्वाकांक्षी यात्रा के जरिए संभावना है कि प्रदेश में बीजेपी की मौजूदा स्थिति में सुधार आए और उसे चुनाव उतरने से पहले ही कुछ फायदा मिल जाए। वहीं, कांग्रेस में नेतृत्व के मसले पर आपसी खींचतान मची हुई है और वह केवल…
Read Moreएनआरसी पर त्रिपुरा के गवर्नर बोले, भारत में दाखिल होने वाले मुसलमान शरणार्थी नहीं
नई दिल्ली। असम के राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के दूसरे ड्राफ्ट को लेकर सियासी सरगर्मी जारी है। 30 जुलाई को जारी एनआरसी के दूसरे ड्राफ्ट में असम के 40 लाख लोगों का नाम शामिल नहीं किया गया। टीएमसी सहित कई विपक्षी पार्टियों ने इसे धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाला कदम बताया। इस बीच त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने इन नेताओं को एनआरसी का पूरा ड्राफ्ट पढऩे की सलाह दी है। रॉय ने कहा कि भारत में दाखिल होने वाले मुसलमान शरणार्थी नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने अपने…
Read Moreसबरीमाला केस: मस्जिद में इमाम और चर्च में पादरी होंगी महिलाएं?
नई दिल्ली। सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को जोरदार बहस हुई। कोर्ट में बैन के समर्थन में याचिकाकर्ता के वकील वी के बीजू ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों को धर्म और आस्था से जुड़े मुद्दों के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में संविधान पीठ कर रहा है। बीजू ने कहा कि अगर संवैधानिक मूल्यों को लागू करने की बात है तो फिर मस्जिदों में महिला इमाम और चर्च में…
Read Moreयूनेस्को से ज्यादा भारत के अधिकारियों को ताजमहल की चिंता करनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि यूनेस्को के बजाय भारत के अधिकारियों को ताजमहल की स्थिति पर ज्यादा चिंता दिखानी चाहिए। शीर्ष अदालत ने पूछा, 2013 से 2018 तक, कुछ भी क्यों नहीं किया गया? न्यायालय इससे पहले भी इस ऐतिहासिक स्मारक के रंग में परिवर्तन पर चिंता जता चुका है। यूनेस्को से संबंधित टिप्पणी न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने तब की जब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा कि उसने 2013 में संयुक्त राष्ट्र की संस्था को ताजमहल पर एक योजना बनाकर…
Read Moreरोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजा जाएगा: राजनाथ
नई दिल्ली। असम में नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) में 40 लाख लोगों को शामिल न किए जाने के मुद्दे पर संसद में मंगलवार को दूसरे दिन भी हंगामा हुआ। तृणमूल कांग्रेस की अगुआई में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और वाम दलों ने पहले संसद परिसर और फिर सदन में सरकार पर हमला बोला। एनआरसी के बीच संसद में रोहिंग्या शरणार्थियों का मुद्दा भी उठा। विपक्ष के विरोध से बेपरवाह गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सदन को बताया कि भारत सरकार की इस विषय पर म्यांमार से बातचीत चल…
Read Moreएनआरसी पर बीजेपी के खिलाफ ममता का मोर्चा, एनआरसी पर कांग्रेस-टीएमसी एकसाथ
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बीजेपी के खिलाफ मोर्चेबंदी के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी हैं। असम में एनआरसी रजिस्टर पर केंद्र को घेरने वाली ममता आज से दिल्ली के तीन दिन के दौरे में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात करने वाली हैं। ममता की यह मुलाकात उनकी फेडरल फ्रंट बनाने की कवायद का हिस्सा माना जा रहा है। माना जा रहा है कि ममता नैशनल रजिस्टर पर बीजेपी को घेरने के लिए विपक्षी दलों से सहयोग मांगेंगी।ममता असम में सोमवार…
Read More