मेक्सिको के राष्ट्रपति की पत्नी का देश की प्रथम महिला बनने से इनकार

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के राष्ट्रपति के रूप में एंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रादोर की जीत के बाद उनकी पत्नी बीट्रीज गुटीरेज मुलर ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह देश की प्रथम महिला नहीं होंगी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, उन्होंने इस फैसले से एक परंपरागत दस्तूर को खत्म किया है, अब तक राष्ट्रपतियों के साथ उनकी पत्नियों के प्रथम महिला बनने की एक लंबी फेहरिस्त है। हालांकि, मेक्सिको में प्रथम महिला का दर्जा बिना किसी खास कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का एक प्रतिष्ठित पद है, लेकिन पारंपरिक रूप से देश के राष्ट्रपति…

Read More

सुषमा स्वराज ने उज्बेकिस्तान के पीएम से की मुलाकात

ताशकंद। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को यहां उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। उज्बेकिस्तान की अपनी पहली यात्रा पर पहुंचीं स्वराज का स्वागत हवाई अड्डे पर उनके उज्बेक समकक्ष कामिलोव ने किया। संसाधन संपन्न देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों के तहत सुषमा स्वराज तीन मध्य एशियाई देशों के दौरे पर हैं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव से मुलाकात…

Read More

केंद्र सरकार ने जस्टिस जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट भेजने की कलीजियम की अनुशंसा मानी

नई दिल्ली। ऐसा माना जा रहा है कि मोदी सरकार ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट भेजने के कलीजियम के फैसले को स्वीकार कर लिया है। जस्टिस जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट भेजे जाने के फैसले को लेकर पिछले छह महीने से कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच एक टकराव देखने को मिल रहा था। सूत्रों के हवाले से आ रही इस खबर के बाद टकराव खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।सरकार के सूत्रों ने बताया कि केंद्र ने जस्टिस जोसेफ के साथ मद्रास…

Read More

रद्द टिकटों से रेलवे ने 13.94 अरब रुपये कमाए: आरटीआई

इंदौर। रेलवे को यात्री टिकटों की बिक्री के साथ टिकट निरस्त किए जाने से भी मोटी कमाई हो रही है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) से पता चला है कि वित्तीय वर्ष 2017-2018 में टिकट रद्द किए जाने के बदले यात्रियों से वसूले गये प्रभार से रेलवे के खजाने में लगभग 13.94 अरब रुपये जमा हुए। मध्यप्रदेश के नीमच निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बताया कि उन्हें रेल मंत्रालय के रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) के एक अफसर से आरटीआई के तहत दायर अपील पर यह जानकारी मिली है।आरटीआई के…

Read More

बिना कॉस्ट कटिंग के 60 दिनों के बाद कामकाज करना नामुमकिन: जेट एयरवेज

नई दिल्ली। जेट एयरवेज की वित्तीय हालत काफी खराब हो गई है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि खर्चे कम करने के उपाय नहीं किए गए तो कंपनी के लिए 60 दिन के बाद ऑपरेट करना नामुमिकन होगा। लागत कम करने के उपायों में एंप्लॉयीज की सैलरी घटाने की बात भी शामिल है। इससे एंप्लॉयीज की घबराहट बढ़ गई है। जेट के दो अधिकारियों ने भी इस खबर की पुष्टि है। उन्होंने बताया कि चेयरमैन नरेश गोयल सहित कंपनी की मैनेजमेंट टीम ने एंप्लॉयीज को सूचना दी है…

Read More

सुषमा स्वराज ने की कजाकिस्तान के लोगों की तारीफ

अस्ताना। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को गर्मजोशी से स्वागत के लिए कजाकिस्तान के लोगों की तारीफ की। उन्होंने यहां कजाकिस्तान में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात भी की। संसाधन संपन्न देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों के तहत सुषमा स्वराज तीन मध्य एशियाई देशों के दौरे पर पहले कजाकिस्तान पहुंची।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा- सुषमा स्वराज ने अस्ताना में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, मुझे जानकारी दी गई…

Read More

महाराष्ट्र: बाइक एंबुलेंस से बची 3600 मरीजों की जान

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार की मोटर बाइक एंबुलेंस सेवा सफल हो रही है। इस सेवा की सफलता को देखते हुए अब उसे प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी शुरू करने का सरकार की इरादा है। बाइक एंबुलेंस सेवा की शुरूआत होने के एक वर्ष पूरे हुए हैं। इस कालावधि में 3 हजार 600 मरीजों को जीवनदान मिला है।  राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सालभर में मुंबई मे नई 10, मेलघाट और पालघर में 5-5 ऐसी कुल 30 बाइक एंबुलेंस मरीजों को सेवा दे रही हैं। पिछले साल…

Read More

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने SC/ST एक्ट को पुराने स्वरूप में लाने का किया फैसला, विधेयक इसी सत्र में पारित करा सकती है सरकार

नयी दिल्ली: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचारों की रोकथाम) कानून के मूल प्रावधानों को बहाल करने संबंधी विधेयक के प्रस्ताव मंजूरी दी। माना जा रहा है कि सरकार इसी मॉनसून सत्र में इस संशोधन विधेयक को पेश करके फिर से एक्ट के मूल प्रावधानों को बहाल करेगी।दलित संगठनों की यह एक प्रमुख मांग है और उन्होंने इस सिलसिले में नौ अगस्त को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है।संसद का मानसून सत्र चल रहा है, एक तरफ तो असम का राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर  (एनआरसी) का मामला गरमाया हुआ है, वहीं…

Read More

बिहार शेल्टर होम रेप: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को भेजा नोटिस

सीबीआई ने कहा है कि नाबालिग लड़कियों से बालिका गृह के कर्मियों द्वारा बलात्कार किए जाने के मामले में गहन फरेंसिक जांच कराई जाएगी। नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका गृह की बच्चियों से रेप के मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान ले लिया है। गुरुवार को देश की सर्वोच्च अदालत ने बच्चियों के साथ हुई इस दरिंदगी पर केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, बिहार सरकार और टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस को नोटिस भेजा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस की रिपोर्टिंग कर…

Read More

विवाहेतर संबंध में केवल पुरुषों को सजा देना समानता के अधिकार का उल्लंघन: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की एक पांच जजों की बेंच ने कहा कि विवाहेतर संबंधों (अडल्ट्री) के लिए केवल पुरुषों को सजा देन प्रथमदृष्टया संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत मिले समानता के अधिकार का उल्लंघन है। पांच जजों की बेंच जोसेफ शाइन की पीआईएल पर सुनवाई कर रही है। इस बेंच में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा , जस्टिस आरएफ नरीमन, जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस इंदू मल्होत्रा शामिल हैं।शुरुआत में बेंच ने मामले को 7 सदस्यीय बेंच को भेजने का फैसला किया था लेकिन बाद में…

Read More