फेसबुक में नया बग, 68 लाख यूजर्स का डेटा हुआ लीक

नई दिल्ली। आयरलैंड की डाटा प्रोटेक्शन संस्था ने फेसबुक की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ने स्वीकार किया है कि एक ”बग’ या तकनीकी खामी के कारण उसके 68 लाख उपयोगकर्ताओं के अकाउंट प्रभावित हुए, जिसके बाद शुक्रवार को यह जांच शुरू की गई। आइरिश डाटा प्रोटेक्शन कमीशन (डीपीसी) की जांच नए सख्त यूरोपीय निजता कानूनों के तहत होगी। ऐसी ही जांच अक्टूबर में भी की गई थी जब फेसबुक ने पांच करोड़ यूजर्स के अकाउंट की सुरक्षा में सेंध लगने की बात स्वीकार की…

Read More

राफेल सहित कई मुद्दों पर हंगामे की भेंट चढ़ा शीतकालीन सत्र का पहला सप्ताह

नई दिल्ली। राफेल सौदे सहित अन्य कई मुद्दों पर हंगामे के कारण संसद के शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह में लगातार गतिरोध बना रहा तथा लोकसभा एवं राज्यसभा की बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी। राफेल मुद्दे पर सत्ता पक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने के लिए कहा गया वहीं कांग्रेस ने इस सौदे की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग की। राफेल सौदे में शीर्ष अदालत के फैसले की पृष्ठभूमि में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कांग्रेस…

Read More

पीएम मोदी ने वल्लभभाई पटेल को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के पहले उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 68वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया, महान सरदार पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करता हूं। उनके विचार, समृद्ध कार्य और भारत की एकता के प्रति मजबूत प्रयास भारतीयों की पीढिय़ों को प्रेरित करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी पटेल को याद किया। इसने एक ट्वीट में कहा, सरदार वल्लभाई पटेल, जिन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है, स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधान मंत्री…

Read More

सीमा पर महिलाओं की तैनाती से जवानों पर लगेंगे ताक-झांक के आरोप: बिपिन रावत

नई दिल्ली। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने महिलाओं को सीमा पर तैनात करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रावत का कहना है कि अगर महिलाओं को सीमा पर भेजा जाता है तो वह साथी जवानों पर ताक-झांक का आरोप लगाएंगी। सेना प्रमुख ने कहा कि एक वक्त वह युद्ध की भूमिका में महिलाओं को भेजने की पेशकश पर तैयार थे, लेकिन फिर लगा कि ज्यादातर जवान ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं और वह महिला अधिकारियों के ऑडर स्वीकार करने में अहसज महसूस कर सकते हैं। रावत ने कहा कि महिलाएं…

Read More

सोनिया के गढ़ में पीएम मोदी का दौरा कल

लखनऊ। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय के बीच राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट से राहत की संजीवनी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी रविवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सियासी गढ़ रायबरेली का दौरा करेंगे। कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया तथा उनसे पहले भी नेहरू-गांधी परिवार का राजनीतिक दुर्ग रहे रायबरेली का मोदी का यह पहला दौरा होगा। हाल में आये पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले ही तय हो चुके मोदी के…

Read More

कमलनाथ होंगे मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। भोपाल में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया।उनके नाम का प्रस्ताव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रखा। इससे पहले तक कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर अटकलें लग रही थीं।विधायक दल की इस बैठक में बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, और विवेक तन्खा भी मौजूद थे।कमलनाथ 17 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे।इनके मुकाबले ज्योतिरादित्य सिंधिया थे।राजस्थान में अभी तक सीएम पद के लिए रेस चल रही है।अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सस्पेंस अब तक बरकरार है।ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,…

Read More

श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार चौथे दिन भी बंद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में 434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताजा बर्फबारी के कारण गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी बंद रहा। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने यहां को बताया कि जोजिला दर्रे के दोनों तरफ ट्रक और तेल टैंकरों समेत बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। ताजा बर्फबारी के कारण सड़क मार्गों पर फिसलन की वजह से राजमार्ग को एहतियातन बंद रखा गया है। यातायात अधिकारी ने कहा, राजमार्ग पर विशेषकर ,गंदेरबल जिले के सोनमर्ग और जोजिला एवं मीनमार्ग के बीच बर्फ जमा होने के कारण फिसलन बहुत…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के हत्यारों को दो हफ्तों में फांसी देने से किया इनकार

नई दिल्ली। साल 2012 में 16-17 दिसंबर की दरम्यिानी रात राजधानी दिल्ली में कुछ दरिंदों में एक नाबालिग निर्भया के साथ गैंगरेप किया था, जिसके बाद पूरा देश निर्भया के हक में इंसाफ के लिए एकजुट हो गया था। वहीं इस मामले में 6 साल बीत जाने के बाद भी दोषियों को फांसी नहीं दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के हत्यारों को दो हफ्तों में फांसी देने से इनकार कर दिया है।सुप्रीम कोर्ट में इस संबंध में एक याचिका डाली गई थी। याचिका में कहा गया था कि…

Read More

बारिश से वायु गुणवत्ता में आयी थोड़ी सुधार, राजधानी में सुबह ठंड

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिबार सुबह ठंड रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा रात में हुई बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान एवं अनुसंधान प्रणाली ने अपने पूवार्नुमान में कहा, बुधवार रात को हुई बारिश के साथ चली हल्की हवाओं ने वायु में घुले प्रदूषकों को काफी हद तक साफ कर दिया। एजेंसी ने कहा कि दिन में हवा की गुणवत्ता में थोड़ा और सुधार हो सकता है।भारत…

Read More

राष्ट्रपति कोविंद ने चादर चढ़ाकर मुगल वंश के अंतिम बादशाह बहादुर शाह जफर को श्रद्धांजलि दी

यंगून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफ़र की म्यामां स्थित कब्र पर गुरुवार को चादर चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कोविंद अभी एक्ट ईस्ट और पड़ोसी पड़ोसी’ नीतियों के तहत भारत के उच्च स्तरीय द्विपक्षीय संबंध को मजबूत करने के लिए म्यामां के दौरे पर हैं। बेहतरीन उर्दू शायर जफर की 87 वर्ष की उम्र में रंगून में मृत्यु हो गई थी। गौरतलब है कि 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रेजी हुकूमत ने जफर को निर्वासित कर तत्कालीन रंगून भेज दिया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश…

Read More