कहा जा रहा है, यूपी में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और अजित सिंह की राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने कांग्रेस को दरकिनार कर आपस में एक समझौता कर लिया है। हाल तक ऐसा लग रहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्तर के दो राजनीतिक मोर्चों के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी। विपक्षी नेता कई मौकों पर साथ खड़े दिखाई दिए और अलग-अलग मौकों पर सबने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चुनौती बीजेपी को सत्ता से हटाने की है। संकेत साफ था कि समूचा विपक्ष एकजुट होकर मोदी…
Read MoreCategory: देश
ठंड से जमी डल झील
श्रीनगर। ठंड से पूरा उत्तर भारत कांप रहा है। ठंड का सबसे ज्यादा असर हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में देखने को मिल रहा है। श्रीनगर की डल झील बर्फ का मैदान बन गई है। डल डील में बर्फ की इतनी मोटी चादर जमने लगी है कि बच्चे इसपर क्रिकेट तक खेल रहे हैं। श्रीनगर के काजीगुंड में तापमान शून्य से 5.3 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया है।वहीं हिमाचल की लाहौल घाटी में जहां ठंड बढऩे के साथ ही नदी और नाले जमने लगे हैं।श्रीनगर की डली झील जमने से जहां…
Read Moreश्रीनगर में पिछले 11 साल में सबसे ठंडी रात
कश्मीर में चल रहे चिल्लई कलां के दौरान राजधानी श्रीनगर में पिछले 11 साल में सबसे ठंडी रात रही। यहां पारा शून्य से 6.8 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। लगातार गिरते पारे के बीच शहर में कई जगह पानी के नल जम गए हैं वहीं डल झील की सतह पर बर्फ की परत जमने लगी है। वहीं घाटी के प्रवेश द्वारा काजीगुंड में शून्य से 5.3 डिग्री नीचे तापमान रिकॉर्ड किया गया। लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर से जोडऩे वाला राष्ट्रीय राजमार्ग और ऐतिहासिक मुगल रोड मंगलवार को हिमपात होने के…
Read Moreउत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी
नई दिल्ली। लगातार गिरते पारे के बीच उत्तर भारत में लगातार शीतलहर जारी है। उत्तराखंड में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते तक शीतलहर चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मिली खबर में बताया गया है कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री तक चला गया। जानकारी में रहे कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। मैदानी इलाकों में अमृसर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज…
Read Moreजीएसटी लक्ष्यों में लगातार बदलाव पर चिदंबरम ने उठाए सवाल
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांगे्रसी नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के घोषित लक्ष्यों में किए गए बदलाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे क्यों बदला जा रहा है। उन्होंने लगातार ट्वीट करते हुए कहा, कल तक जीएसटी की एकल मानक दर एक बेवकूफाना विचार था। कल से यह सरकार का घोषित लक्ष्य है। उन्होंने कहा, कल तक जीएसटी की उच्चतम दर 18 फीसदी अव्यवहारिक थी। कल से कांग्रेस पार्टी की 18 फीसदी उच्चतम दर की वास्तविक मांग सरकार का…
Read Moreसरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला को चढ़ाया एचआईवी संक्रमित खून
चेन्नई। तमिलनाडु के विरुदनगर में 24 साल की एक गर्भवती महिला को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ा दिया गया. जिसकी वजह से महिला को भी एचआईवी संक्रमण हो गया. मामले में तीन लैब टेक्नीशियनों को निलंबित कर दिया गया है.दरअसल महिला को 3 दिसंबर को एचआईवी और हेपेटाइटिस बी से संक्रमित एक व्यक्ति का खून चढ़ा दिया गया. दो साल पहले रक्तदान के दौरान पाया गया कि व्यक्ति एचआईवी पॉजि़टिव है और उसे हेपेटाइटिस बी भी है. लेकिन उसे इस बात की सूचना नहीं दी गई. पिछले महीने उसने सरकारी ब्लड…
Read Moreआई.एम.ए. लखनऊ ने चुने नए पदाधिकारी, सी.एम.ओ. ने भी किया मताधिकार का प्रयोग
डॉ. प्रांजल अग्रवाल, एसोसिएट एडिटर-आई.सी.एन. ग्रुप डॉ. रमा श्रीवास्तव भारी मतों से निर्वाचित अध्यक्ष के पद पर विजयी हुईं |लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया | लखनऊ: रिवर बैंक कॉलोनी स्तिथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में रविवार 23 जनवरी का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहा | निर्वाचित अध्यक्ष के पद के लिए उम्मीदवार डॉ. आर.बी. सिंह एवं डॉ. रमा श्रीवास्तव के बीच मुकाबला था, जो कि कांटे की टक्कर पर था | सभी उम्मीदवारों के चेहरे पर सुबह से ही चिंता के भाव दिखाई दे…
Read Moreलगातार तीसरे दिन तेल की कीमतों में कमी, 12 महीने बाद इतना सस्ता हुआ पेट्रोल
नई दिल्ली। पेट्रोल, डीजल के दाम में रविवार को फिर लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। पेट्रोल का भाव देश की राजधानी दिल्ली में 70.07 रुपये लीटर हो गया है जो जनवरी 2018 के बाद का सबसे निचला स्तर है। 4 अक्टूबर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 84 रुपये प्रति लीटर के रेकॉर्ड उच्च स्तर पर चला गया था।कोलकाता, मुंबई और चेन्नै में हालांकि पेट्रोल का भाव इस साल के सबसे निचले स्तर पर है। इंडियन ऑइल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नै में पेट्रोल…
Read Moreउपचुनाव की नतीजे: गुजरात के जसदन में बीजेपी की जीत, झारखंड के कोलेबेरा में कांग्रेस आगे
नई दिल्ली। गुजरात के जसदन और झारखंड के कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती रविवार को जारी है। इन दोनों को बीजेपी और कांग्रेस के लिए सम्मान की लड़ाई माना जा रहा है। एक ओर जहां बीजेपी विधानसभा चुनावों में हार झेल चुकी है, वहीं कांग्रेस बेहद उत्साहित है। जसदन में जहां बीजेपी को जीत मिली है वहीं, झारखंड में कांग्रेस आगे है।बता दें, जसदन विधानसभा सीट से विधायक कुंवरजी बावलिया ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली थी। इसके बाद वहां चुनाव हो रहे हैं। ताजा रुझान…
Read Moreसबरीमाला में दर्शन के लिए पहुंचा महिलाओं का जत्था, तनाव, श्रद्धालु कर रहे प्रदर्शन
तिरुवनंतपुरम। केरल के सबरीमाला मंदिर में एक बार फिर महिलाओं के प्रवेश को लेकर घमासान जारी है। रविवार को यहां महिलाओं के पहुंचने के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। दर्शन के लिए पहुंची इन महिलाओं के खिलाफ अयप्पा के भक्त विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, महिलाओं ने अपनी अपील में कहा कि वे मंदिर तक जाकर जल्द वापस आ जाएंगी। उधर, तनाव की स्थिति को देखते हुए पथानामथिट्टा जिले में धारा 144 को अब 27 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। किसी भी तरह की आशंका को देखते…
Read More