जेटली ने दी एनआईए को शाबाशी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खतरनाक आतंकवादी माड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक संचार पर निगरानी से ही यह कामयाबी हासिल हो सकी है। जेटली ने ट्वीट किया, खतरनाक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए एनआईए को शाबाशी। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या इलेक्ट्रॉनिक संचार पर होने वाली निगरानी के बिना आतंकियों के मॉड्यूल का खुलासा संभव हो पाता। पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने…

Read More

सीएम गहलोत ने अपने पास रखे 9 विभाग

जयपुर। कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर तीन दिन चली खींचतान के बाद यह मामला सुलझ गया है तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुल 9 विभाग अपने पास रखे हैं जिनमें गृह और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। कल देर रात करीब 2:15 बजे मंत्रियों के विभागों की सूची जारी की गई जिसके अनुसार उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को सार्वजनिक निर्माण, ग्रामीण विकास पंचायती राज, विज्ञान प्रौद्यागिक और सांख्यिकी विभाग दिये गये है। कैबिनेट मंत्रियों में बीडी कल्ला को ऊर्जा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, विभाग…

Read More

गर्भवती महिला को कैसे चढ़ा दिया एचआईवी संक्रमित खून: मद्रास हाईकोर्ट

चेन्नई। तमिलनाडु के विरुदनगर स्थित सरकारी अस्पताल में एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाये जाने के मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु सरकार से जवाब मांगा है. उल्लेखनीय है कि संक्रमित खून चढ़ाने से महिला की स्थिति चिंताजनक हो गई है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार को 3 जनवरी तक जवाब देने को कहा है. मामले में तीन लैब टेक्नीशियनों को निलंबित कर दिया गया है.महिला को 3 दिसंबर को एचआईवी और हेपेटाइटिस बी से संक्रमित एक व्यक्ति का खून चढ़ा…

Read More

नव वर्ष पर मोदी सरकार देगी 2 हजार करोड़ का सौगात

नई दिल्ली। भारत को म्यांमार और थाईलैंड से जोडऩे वाला हाइवे दिसंबर 2019 तक पूरा होने की संभावना है. 1360 किमी. लंबे इस हाइवे पर लगातार काम जारी है और इसके 2019 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत के लिए ये पुल न सिर्फ रणनीतिक बल्कि पर्यटन के लिहाज से फायदेमंद साबित होगा. साथ ही यह हाइवे नॉर्थ-ईस्ट के विकास में भागीदार बनेगा. ये हाइवे मणिपुर के मोरेह से म्यांमार के तामू शहर तक जाएगा. आपको बता दें ये हाइवे तीन हिस्सों में…

Read More

फ्लाइट में सिगरेट सुलगाने से यात्री को जाना पड़ा जेल

नई दिल्ली। इंडिगो विमान में उड़ान के दौरान सिगरेट पीने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. गत 25 दिसंबर को अहमदाबाद से गोवा जा रही थी. तभी यात्री विमान के बाथरूम में सिगरेट पीता पाया गया था.रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री को सिगरेट पीते देख क्रू मेंबर्स ने पायलट को इसकी जानकारी दी और यात्री को बताया कि विमान में सिगरेट पीना मना है. इसके बाद उसे चेतावनी दी गई. विमान में सिगरेट पीना दंडनीय अपराध है.गोवा एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड होने के बाद…

Read More

केजरीवाल के हाथ में रहेगी आप की कमान!

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय परिषद की बैठक आगामी शनिवार को होगी। इस बैठक में अगले सत्र होने वाले आम चुनावों की तैयारियों और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आप के संविधान में संशोधन किए जाने की संभावना है, ताकि एक व्यक्ति के अधिकतम दो बार पार्टी पदाधिकारी रहने के नियम को बदला जा सके. इसका मतलब यह होगा कि आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमेशा के लिए पार्टी प्रमुख बने रह सकते हैं.आप के…

Read More

कोलिन ओ’ब्रैडी अकेले अंटार्कटिका पार करने वाला पहला व्यक्ति बना, ऐसे पूरा किया सपना

वाशिंगटन। अमेरिका का एक जांबाज किसी तरह की मदद के बगैर अंटार्कटिका पार करने वाला पहला व्यक्ति बन गया है। कोलिन ओ’ब्रैडी (33) को उत्तर से दक्षिण तक बर्फ की चादर से ढके इस महाद्वीप की करीब 1,600 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में 54 दिन लगे। अंतिम 77.5 मील की यात्रा 32 घंटे में पूरी करने के बाद ओ’ब्रैडी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ”मैंने अकेले अंटार्कटिका महाद्वीप को पार करने वाला इतिहास में पहला व्यक्ति बनने का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया।उन्होंने लिखा, ”हालांकि आखिरी 32…

Read More

एसजेवीएन द्वारा नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, शिमला (कार्यालय-2) की बैठक का आयोजन

(हिन्‍दी में सर्वश्रेष्‍ठ कार्य-निष्‍पादन करने वाले सदस्‍य कार्यालय को प्रदान की जाएगी ”नराकास चल वैजयंती राजभाषा शील्‍ड”) शिमला- 27.12.2018: केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों एवं बैंकों में राजभाषा हिन्‍दी के प्रयोग को बढ़ाने के उद्देश्‍य से भारत सरकार द्वारा एसजेवीएन लिमिटेड के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की अध्‍यक्षता में गठित नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, शिमला (कार्यालय-2) की बैठक का आयोजन दिनांक 27.12.2018 को एसजेवीएन लिमिटेड, शक्ति सदन, कारपोरेट कार्यालय परिसर, शनान, शिमला में किया गया।  नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, शिमला (कार्यालय-2) की बैठक की अध्‍यक्षता एसजेवीएन लिमिटेड की निदेशक (कार्मिक), गीता कपूर ने की। इस अवसर पर मृदुला श्रीवास्‍तव, सदस्‍य-सचिव एवं वरि.प्रबंधक(राजभाषा)…

Read More

सीटों को लेकर उलझा महागठबंधन का पेंच, अंतिम फैसला राहुल और पवार के दरबार में

मुंबई: आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस और एनसीपी के बीच चल रहा बातचीत का दौर सीट बंटवारे को लेकर उलझ गया है। बताया जाता है कि राज्य की 48 संसदीय सीटों में से आठ सीटों को लेकर पेंच उलझा हुआ है। दूसरी ओर मित्र दलों को सम्मानजनक हिस्सेदारी देने को लेकर भी दोनों दलों में मंथन जारी है। फिलहाल कांग्रेस-एनसीपी में गठबंधन करने को लेकर अंतिम फैसला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और एनसीपी मुखिया शरद पवार पर छोड़ा गया है। कांग्रेस और एनसीपी के बीच अब…

Read More

पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, आगे फिर गिरावट के आसार

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में लगातार पांच दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को स्थिरता बनी रही। डीजल के दाम भी लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे। हालांकि तेल बाजार के जानकार बताते हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम में आनेवाले दिनों में और राहत मिल सकती है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में काफी गिरावट आ चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 50 डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई का भाव 42 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है। देश…

Read More