लद्दाख में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट

नई दिल्ली। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर लद्दाख अब जल्द ही एक नई वजह से जाना जाएगा। यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट लगाए जाने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार, दक्षिणी करगिल से करीब 200 किलोमीटर दूर बनाए जाने वाले इस प्लांट से बिजली उत्पादन के साथ ही एक साल में करीब 12,750 टन कार्बन उत्सर्जन को रोकने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही आसपास के इलाकों को रोजगार भी मिलेगा।नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अधीन संस्था सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया इससे जुड़े प्रॉजेक्ट्स…

Read More

मेहरम के बिना हज पर जाएंगी 2340 महिलाएं

नयी दिल्ली। ‘मेहरम’ (पुरुष साथी) के बिना हज पर जाने की इजाजत मिलने के बाद इस साल 2340 महिलाएं अकेले हज पर जाने की तैयारी में हैं।यह संख्या पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुनी है। भारतीय हज समिति के मुताबिक, ‘मेहरम’ के बिना हज पर जाने के लिए कुल 2340 महिलाओं का आवेदन मिला और सभी को स्वीकार कर लिया गया। इन महिलाओं के रहने, खाने, परिवहन और दूसरी जरूरतों के लिए विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मकसूद अहमद खान ने बताया, ”इस बार…

Read More

असम पैनल के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, केंद्र सरकार को झटका

गुवाहाटी। केंद्र सरकार ने 1985 के असम समझौते को लागू करवाने के लिए जिस नौ सदस्यीय कमिटी का गठन किया था, उसके चेयरमैन ने पैनल ही छोड़ दिया। कमिटी के चेयरमैन एमपी बेजबरुआ पांचवें ऐसे सदस्य हैं जो अब तक इस कमिटी को छोड़ चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस कमिटी की नियुक्ति समझौते के 6वें क्लॉज की समीक्षा के लिए की थी। बता दें कि असम समझौते का क्लॉज 6 यह सुनिश्चित करता है कि असम के नागरिकों की विरासत, सामाजिक, सांस्कृतिक और भाषाई पहचान की संवैधानिक, विधायी और…

Read More

सपा-बसपा के बीच गठबंधन का ऐलान, दोनों दल 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ: लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन (SP-BSP Alliance) का ऐलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने सीटों का ऐलान करते हुए कहा कि दोनों दल 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। रायबरेली और अमेठी की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी गई है।  उन्होंने कहा कि लखनऊ गेस्ट हाउस कांड से ऊपर जनहित है।मायावती को पीएम बनाने के सवाल पर अखिलेश ने दिया बड़ा बयान, कहा यूपी ने हमेशी पीएम दिया है, मैं चाहूंगा इस बार भी यूपी…

Read More

अखिलेश यादव और मायावती की सपा-बसपा गठबंधन पर संयुक्त प्रेसवार्ता

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस 12 जनवरी 2019 को दोपहर 12:00 बजे होटल ताज गोमती नगर में होगी।  लखनऊ।आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियां जी तोड़ मेहनत करने में जुटी हुई हैं। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए अन्य पार्टियां एक जुट हो रहीं हैं। इनमें सपा-बसपा का गठबंधन प्रमुख माना जा रहा है। इन दो पार्टियों के गठबंधन की बात पता चलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के लिए चुनौती साबित…

Read More

भारतीय मूल की अमेरिका की पहली महिला सेनेटर कमला हैरिस ने अपनी मां को बताया अपनी प्रेरणा

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को 2020 के चुनावों में टक्कर देने की तैयारी कर रहीं कमला हैरिस ने अपने राजनीतिक करियर का श्रेय अपनी सुपरहीरो मां को दिया है। हैरिस के मुताबिक उनकी भारतीय मूल की अमेरिकी मां ने उनमें जिम्मेदारी की भावना जगाई जो उनके राजनीतिक करियर को प्रेरित करता है। हैरिस अमेरिका में भारतीय मूल की पहली सेनेटर हैं।हैरिस की मां श्यामला गोपालन हैरिस 19 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए तमिलनाडु से अमेरिका आई थीं। उन्होंने 1938 में डॉनल्ड हैरिस से विवाह किया था। उन्होंने अपनी…

Read More

हिन्दी भाषा के दर्जे का मंथन किया जाना चाहिये: सुषमा

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर कहा हमें इस भाषा की स्थिति पर मंथन करना चाहिए तथा इस बात पर भी विचार करना चाहिए लोगों के बीच इसे बढ़ावा देने के लिये और क्या किया जा सकता है। उन्होंने कहा, कुछ लोग कहते हैं कि हम 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं तो फिर दस जनवरी को विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है। ऐसे लोगों से हम कहते हैं कि हम दो अलग अलग दिवस मनाते हैं, हम दोनों अवसर मनाते…

Read More

कांग्रेस को जीत दिलाना पहला लक्ष्य : शीला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की वापसी हुई है और साथ में तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। उनके सामने क्या चुनौही हैं और कितनी तैयारियों के साथ वे मैदान में उतरने वाले हैं, तीनों से बातचीत कर जाना गया।80 साल की उम्र में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को एक बार फिर से प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया है। अजय माकन के पद से इस्तीफा देने के बाद शीला को यह कमान सौंपी गई है। अजय माकन ने…

Read More

रामलीला मैदान से बड़ा वादा कर सकते हैं पीएम मोदी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले हो रही अंतिम राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाजपा तय कर सकती है कि सवर्णों को 10 फीसदी रिजर्वेशन देने के बाद अब और किन मुद्दों पर दांव लगाया जाए। पार्टी के भीतर भी इस बात को लेकर उत्सुकता है कि रामलीला मैदान से इस बार पीएम नरेंद्र मोदी किस तरह की एक्शन लाइन का संदेश देते हैं।भाजपा सूत्रों के मुताबिक यह राष्ट्रीय अधिवेशन राष्ट्रीय परिषद के रूप में हो रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री इसके समापन भाषण के जरिए कार्यकर्ताओं के साथ देश…

Read More

जॉनसन एंड जॉनसन को देना होगा मुआवजा: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मशहूर फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन को घटिया हिप इंप्लांट के शिकार हुए मरीजों को हर हाल में मुआवजा देने की बात कही है. केन्द्र सरकार ने मरीजों को मुआवाजा देने को लेकर एक कमेटी बनाई थी. इस कमेटी ने कहा था कि कंपनी को 3 लाख रुपये से लेकर 1.22 करोड़ रुपये तक का मुआवजा देना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने इसे सही माना है. इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी.कंपनी ने देशभर में सैकड़ों हिप इंप्लान्ट…

Read More