बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस 12 जनवरी 2019 को दोपहर 12:00 बजे होटल ताज गोमती नगर में होगी।
लखनऊ।आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियां जी तोड़ मेहनत करने में जुटी हुई हैं। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए अन्य पार्टियां एक जुट हो रहीं हैं। इनमें सपा-बसपा का गठबंधन प्रमुख माना जा रहा है। इन दो पार्टियों के गठबंधन की बात पता चलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के लिए चुनौती साबित होने लगी है। सपा और बसपा की संयुक्त प्रेसवार्ता शुक्रवार को लखनऊ में है। इस प्रेसवार्ता में महा गठबंधन का ऐलान हो सकता है। संयुक्त प्रेसवार्ता की जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने दी। मीडिया को जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस 12 जनवरी 2019 को दोपहर 12:00 बजे होटल ताज गोमती नगर में होगी।समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की कल लखनऊ में होने वाली संयुक्त प्रेस वार्ता को लेकर राजनीति के पंडित काफी कयास लगा रहे हैं। लखनऊ में कल मायावती व अखिलेश यादव उसी ताज होटल में प्रेस कांन्फ्रेंस करेंगे जहां पर करीब दो वर्ष पहले अखिलेश यादव ने कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रेस कांन्फ्रेंस की थी। इनकी प्रेस कान्फ्रेंस 29 जनवरी 2017 को हुई थी।उत्तर प्रदेश में एक महागठबंधन के प्रयास में लगे अखिलेश यादव के साथ अब तो कांग्रेस ने आने से इन्कार कर दिया है। सोशल मीडिया पर अब समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी की दोस्ती की मजबूती को लेकर जोरदार चर्चा है।युवाओं में सोशल मीडिया का बढ़ता क्रेज देखकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए चुनावी शंखनाद कन्नौज से शुक्रवार को कर दिया। इसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के कन्नौज जिला में ई-चौपाल कन्नौज के फकीरपुरवा में लगाई।अखिलेश की चौपाल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्वीटर, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी लाइव किया गया। युवा गठबंधन से लेकर यूपी की राजनीति पर खुले मंच से बात की। गठबंधन की बात सुनते ही कार्यक्रम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अखिलेश की चौपाल में सांसद डिम्पल यादव और पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा भी मंच पर मौजूद रहे।अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमारी, डिम्पल और नेता जी की सीबीआई जाँच करवाकर कागज पूरे करवा दिए। हम सीबीआई को हर समय जबाव देने के लिए तैयार हैं। चाहे चुनाव से पहले पूछ ले या बाद में।

**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.