चौकीदार को इस्तीफा सौंप भाजपा सांसद अंशुल वर्मा सपा में शामिल

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में टिकट कटने से आहत उत्तर प्रदेश के हरदोई से सांसद अंशुल वर्मा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में जाकर वहां तैनात चौकीदार को अपना त्यागपत्र सौंपा। इस्तीफे के साथ ही एक सौ रुपये का नोट भी उन्होंने चौकीदार को दिया। इसके चंद समय बाद अंशुल वर्मा समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। उन्होंने आज ही सपा मुख्यालय में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और आजम खान की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण कर…

Read More

कानून व्यवस्था के तहत 6,31,700 लाइसेन्सी शस्त्र जमा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

लखनऊ: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में प्रचार सामग्रियों को हटाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत अब तक कुल 26,56,367 वाॅल राइटिंग, पोस्टर्स, बैनर्स आदि सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से हटा दिये गये हैं या ढक दिये गये हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  एल0 वेंकटेश्वर लू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में जिला प्रशासन द्वारा अब तक सार्वजनिक स्थानों से  वाॅल राइटिंग के 1,33,029 पोस्टर्स 9,95,326 बैनर्स 4,59,588 तथा अन्य मामलों में 4,77,679…

Read More

दो साल में एक भी दंगा नहीं हुआ:योगी

लखनऊ । यूपी सरकार के दो साल पूरे हो गए है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी सरकार आज अपने दो वर्ष के कार्यकाल के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के समक्ष उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 23 करोड़ जनता का अभिनन्दन करते हैं जिनके सकारात्मक सहयोग से हम उत्तर प्रदेश को अग्रणी श्रेणी में लाने की कोशिश में सफल हुए हैं। योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकारों पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि 1990 के बाद…

Read More

बसपा-सपा और आर.एल.डी. गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताना है : मायावती

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज यहाँ उत्तर प्रदेश में राज्य व मण्डल  स्तर के पदाधिकारियों व पार्टी के जिम्मेदार लोगों की अहम बैठक में लोकसभा आमचुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशियों के साथ-साथ अन्य जरूरी राजनीतिक व चुनावी मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के बाद उन्हें अन्तिम रूप दे दिया, जिस पर गठबंधन की समाजवादी पार्टी से शीर्ष स्तर पर विमर्श करके आगे गति प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे तन, मन, धन के…

Read More

सपा ने 6 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की

मैनपुरी से पार्टी प्रत्याशी होंगे मुलायम लखनऊ । लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को इस बार मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है. बता दें, कल ही कांग्रेस ने यूपी में 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी. पार्टी की संसदीय समिति के अध्यक्ष रामगोपाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहले 6 उम्मीदवारों के नाम…

Read More

जिन्हें अपनो ने ठुकराकर मुह फेर लिया,उन्हें अपना बनाकर इलाज कर रहे डाक्टर विवेक

मेगा कैम्प में 137 मरीजों देखकर बांटी दवा   मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के ज्योति नगर में कुष्ठ रोग के मरीजों की पहचान व उनके उपचार के लिए ज्योति नगर में मिशनरीज आफॅ चैरिटी, लैपारोसी सेंटर में मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में चर्म रोग विशेषज्ञ डाक्टर विवेक कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण  किया गया। कैम्प में  137  मरीजो का पंजीकरण किया गया। शिविर में आये हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित करने के साथ नाश्ता भी दिया गया। इस कैम्प में लगभग 6 कुष्ठ…

Read More

राज्यपाल ने प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू की प्रतिमा का किया अनावरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित सरोजिनी नायडू पार्क में उनकी नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया तथा पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि सरोजिनी नायडू स्वाधीनता के बाद प्रथम महिला राज्यपाल बनी जब उत्तर प्रदेश को अवध प्रान्त कहा जाता था। 3 वर्ष की आयु में सरोजिनी नायडू ने कविता लिखी, जो वास्तव में उनकी विदुषी होने का प्रमाण है। कविता जहां एक ओर मन को शांति और समाधान…

Read More

CEC सुनील अरोड़ा ने कहा-देश में समय से होंगे लोकसभा चुनाव, हमारी तैयारी पूरी

लखनऊ। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने साफ किया कि देश में लोकसभा चुनाव 2019 समय से ही होंगे। लखनऊ में उन्होंने तीन दिन तक जिलों व मंडल के शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद आज केंद्र सरकार के तमात अधिकारियों के साथ बैठक की।तीन दिनी लखनऊ दौरे के अंतिम दिन आज उन्होंने योजना भवन में मीडिया से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा के चुनाव समय से होंगे। उन्होंने चुनाव की तारीख आगे बढऩे की संभावना को सिरे से खारिज…

Read More

उ.प्र. के राज्यपाल की सुरक्षा में 2 कंपनी 01 प्लाटून पीएसी और 168 पुलिसकर्मी तैनात : आरटीआई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल की सुरक्षा के लिए 168 पुलिसकर्मी और 2 कंपनी 01 प्लाटून पीएसी की तैनाती है। इसके अलावा राज भवन में कुल 86 कर्मी काम करते हैं। यह जानकारी आरटीआई के तहत राज भवन, उत्तर प्रदेश के मुख्य सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) ज़फर अब्बास नकवी द्वारा दी गयी है।एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने आईपीएन को बताया कि नकवी द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार 2 कंपनी 01 प्लाटून पीएसी तथा 168 पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के राज्यपाल की सुरक्षा करते हैं। बताया कि पीएसी द्वारा राज भवन में…

Read More

मोदी ने रविदास मंदिर में टेका मत्था, किया पर्यटन योजना का शिलान्यास

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु संत रविदास जी की 642वीं जयंती पर मंगलवार को यहां सीर गोवर्धन गांव स्थित उनकी जन्म स्थली पर मंदिर में मत्था टेका और करोड़ों रुपये लागत की पर्यटन विकास योजना का शिलान्यास किया।मोदी ने जयंती समारोह में देश-विदेश से बड़ी संख्या में आये संतों का अशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। गुरु रविदास जन्म स्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग आयोजित इस समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष डॉ महेंद्र…

Read More