इस्लामाबाद। मुंबई हमलों को लेकर नवाज शरीफ के बयान से पाकिस्तान में मचे कोहराम के बीच उनकी पार्टी पीएमएल-एन शरीफ के पक्ष में आ गई है और सारा दोष भारतीय मीडिया के सिर मढ़ा है। पार्टी ने एक बयान जारी किया है जिसमें 26/11 को लेकर नवाज शरीफ के बयान पर सभी दावों को खारिज करते हुए कहा गया है कि उनके बयान की भारतीय मीडिया ने पूरी तरह गलत व्याख्या की है।पार्टी की इस सफाई को नवाज की बेट मरियम ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। बयान में…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
यरुशलम होगा यूएस दूतावास
वॉशिंगटन। अल-कायदा प्रमुख एमन अल-जवाहिरी ने कहा कि इजरायली दूतावास को यरुशलम ले जाने के अमेरिका के फैसले से साफ है कि बातचीत और खुश रखने की फिलिस्तीन की नीति असफल रही है। आतंकवादी संगठन के प्रमुख ने अमेरिका के इस कदम की पृष्ठभूमि में मुसलमानों से अमेरिका के खिलाफ जिहाद करने की अपील की है। बता दें कि अमेरिकी दूतावास 14 मई को यरुशलम में खुलेगा।’तेल अवीव भी मुसलमानों की जमीन है, शीर्षक वाले पांच मिनट के विडियो में अल-जवाहिरी ने फिलिस्तीनी शासन को देश को बेचने वाला बताते…
Read Moreइराक में संसदीय चुनाव के लिए मतदान जारी
बगदाद। इराक में शनिवार को संसदीय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया की हवाई निगरानी भी की जा रही है। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की हार के बाद यह पहला संसदीय चुनाव है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 329 सीटों के लिए 320 राजनीतिक पार्टियों के कुल 7,367 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इराक में करीब 2.4 करोड़ योग्य मतदाता हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। चुनाव प्रक्रिया की हवाई निगरानी के अलावा मतदान केंद्रों और उनके…
Read Moreसंयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी ने कार्यवाहक निरीक्षण प्रमुख नियुक्त किया
वियना। संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी आईएईए ने शुक्रवार को एजेंसी के उपमहानिदेशक और परमाणु निरीक्षण कार्यवाहक प्रमुख के रूप में मैसस्मिो अपारो में नियुक्त किया। एजेंसी ने हालांकि इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए)के उपमहानिदेशक के साथ ही रक्षा विभाग के पूर्व प्रमुख टेरो वैरजोरांटा ने बिना अधिक जानकारी दिए शुक्रवार को अपना पद छोड़ दिया था। वैरजोरांटा 2013 में इस पद पर नियुक्त हुए थे और वह ईरान परमाणु मुद्दे की जांच के लिए आईएईए के मुख्य…
Read Moreजापान में 5.1 तीव्रता का भूकंप का झटका
टोक्यो। जापान के नागानो में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जान एवं माल की हानि की खबर नहीं है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप के झटके सुबह 10.29 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किए गए। भूकंप के बाद सुनामी को लेकर किसी तरह का खतरा नहीं है।
Read Moreट्रंप ने किम जोंग से मुलाकात को लेकर सिंगापुर के प्रधानमंत्री से चर्चा की
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग से होने वाली मुलाकात को लेकर शुक्रवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लुंग से चर्चा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ट्रंप ने 12 जून को सिंगापुर में किम जोंग के साथ होने वाली बैठक को लेकर ली की मेजबानी की इच्छा पर उन्हें फोन कर आभार जताया। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। ट्रंप और ली ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर प्रतिबद्धता जताई। ट्रंप…
Read Moreअमेरिका ने ईरान पर लगाए नए प्रतिबंध
वाशिंगटन। ईरान के साथ वर्ष 2015 में हुए अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते से अलग होने के एक दिन बाद अमेरिका ने उस पर यह कहते हुए कल छह निजी तथा तीन कंपनियों पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया कि वह क्रांतिकारी गाड्र्स कोर (आईआरजीसी) की विशेष शाखा क्यूड्स फोर्स (क्यूएफ) को लाखों डॉलर मुहैया कर रहा है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीव मनूची ने कहा, ईरानी शासन और उसके केंद्रीय बैंक ने संयुक्त अरब अमीरात में आईआरजीसी-क्यूएफ की घातक गतिविधियों को वित्त पोषित करने के लिए अमेरिकी डॉलरों का इस्तेमाल किया। उसने…
Read Moreट्रंप और किम ने मुलाकात के लिए सिंगापुर को ही क्यों चुना?
सिंगापुर का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों की मेजबानी का ट्रैक रेकॉर्ड भी रहा है। साल 2015 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और तत्कालीन ताइवानी राष्ट्रपति मा यिंग जेओ के बीच बैठक की मेजबानी सिंगापुर ने ही की थी। सिंगापुर। सिंगापुर को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के बीच होने जा रही ऐतिहासिक बैठक के लिए चुना गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि कर दी कि अमेरिका के पहले मौजूदा राष्ट्रपति और उत्तर कोरिया के नेता के बीच 12 जून को…
Read More92 साल के महातिर चुने गए मलयेशिया के नए प्रधानमंत्री
मलयेशिया के पूर्व तानाशाह महातिर मोहम्मद दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र में प्रधानमंत्री निर्वाचित होने वाले पहले शख्स बन गए हैं। कुआलालंपुर। 92 साल के महातिर ने देश की 222 संसदीय सीटों में से 113 पर जीत दर्ज की है। महातिर मलयेशिया में 22 सालों तक तानाशाह रहे और साल 2003 में उनकी सत्ता खत्म हुई थी। मलयेशिया में बहुमत के लिए पार्टी को 112 सीटों की जरूरत होती है। जीत के बाद महातिर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह गुरुवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते…
Read Moreइजरायली सेना ने सीरिया में ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए
यरुशलम। इजरायल की सेना ने गुरुवार को कहा है कि उसने रातभर सीरिया में ईरान के सैन्य ठिकानों पर कई हमले किए। इससे पहले उसने अपनी सेनाओं पर रॉकेट और मिसाइल दागने के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था। इस घटना से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।इजरायली सेना के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिक्स ने पत्रकारों से कहा, ‘इस्राइली सेना ने सीरिया में ईरानी सेना के कई ठिकानों पर हमले किए।प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने खुफिया, साजो-सामान, भंडार गृह और वाहनों को निशाना बनाया। हाल के सालों में ईरान के ठिकानों के…
Read More