फिलीपींस: वैन में बम विस्फोट,10 लोगों की मौत

मनीला। फिलीपींस के अशांत द्वीप बैसिलन में एक सैन्य चौकी पर मंगलवार सुबह एक वैन के भीतर हुए जबरदस्त विस्फोट में लगभग 10 लोग मारे गये। इलाके के स्काउट रेंजर यूनिट के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मोन अल्मोदोवार ने बताया कि सैन्य चौकी पर सुरक्षा बलों ने वैन रोककर उसके चालक से बातचीत की थी और उसके कुछ ही पल बाद उसमें विस्फोट हो गया। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि हमले में किसे निशाना बनाया गया था लेकिन यह तय है कि विस्फोट निर्धारित समय से पहले…

Read More

ईरान के राष्ट्रपति रुहानी से बिना शर्त, किसी भी समय मिलने को तैयार हूं: ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का कहना है कि वह किसी भी समय बिना किसी शर्त के ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी से मुलाकात करने को तैयार हैं। वाइट हाउस में इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मैं मुलाकात में विश्वास रखता हूं, मैं निश्चित तौर पर ईरानी नेता से मिलूंगा, अगर वह मिलना चाहें।रुहानी से मुलाकात करने के सवाल पर ट्रंप ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वह अभी तैयार हैं या नहीं, अभी वह मुश्किल…

Read More

पीएम बनते ही आईएमएफ से 12 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज मांगेंगे इमरान खान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले इमरान खान देश के इतिहास में सबसे बड़े बेलआउट पैकेज के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का दरवाजा खटखटाने को तैयार है। यूके के द टाइम्स के मुताबिक, इमरान खान फिलहाल देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में जुटे हुए हैं। लेकिन अमेरिका ने इस बेलआउट पैकेज को लेकर चेतावनी दी है।खबर के मुताबिक, इमरान के पीएम बनते ही पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 12 अरब डॉलर यानी लगभग 825 अरब रुपये का बेलआउट पैकेज मांगेगा। खान 11 अगस्त को शपथ…

Read More

वॉटरगेट कांड के रिपोर्टर अब ट्रंप प्रशासन पर लाएंगे किताब

वॉशिंगटन। वॉटरगेट कांड पर अपनी रिपोर्टिंग से पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को सत्ता छोडऩे पर मजबूर करने वाले पत्रकार बॉब वुडवर्ड ने अपनी नई किताब के विषय के रूप में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रशासन का चुनाव किया है।किताब के प्रकाशक सिमोन ऐंड शूस्टर ने कहा कि ‘फीयर: ट्रंप इन द वाइट हाउस’ में डॉनल्ड ट्रंप के वाइट हाउस के भीतर की खौफनाक जिंदगी के बारे में अभूतपूर्व जानकारियां होंगी और साथ ही यह भी बताया जाएगा कि कैसे राष्ट्रपति अहम विदेशी और घरेलू नीतियों पर फैसले लेते हैं। ट्रंप के…

Read More

पीएम नवाज शरीफ जिस अस्पताल में भर्ती, उसे जेल में तब्दील किया गया

इस्लामाबाद। इस्लामाबाद के चीफ कमिशनर ने सोमवार को बताया कि पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) के जिस प्राइवेट वॉर्ड में पूर्व पीएम नवाज शरीफ का इलाज चल रहा है उसे जेल में तब्दील कर दिया गया है।डॉन न्यूज के मुताबिक, चीफ कमिशनर ने कहा कि पीआईएमएस कार्डियक सेंटर वॉर्ड को मियां मोहम्मद नवाज शरीफ के लिए तत्काल प्रभाव से सब-जेल बना दिया गया है। शरीफ को एनएबी के एक केस में सजा मिली है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि जब तक नवाज शरीफ अस्पताल में भर्ती रहेंगे…

Read More

लाओस में बांध टूटने से 26 लोगों की मौत

वियनतियाने। लाओस में निर्माणाधीन बांध के ढहने से मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है जबकि 100 से अधिक लापता हैं। लाओस के प्रधानमंत्री थोंग्लोन सिसोलिथ ने बुधवार शाम टेलीविजन संबोधन में कहा कि सोमवार को हुई इस घटना के बाद से एट्टापिउ प्रांत के कई गांवों के 130 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। प्रधानमंत्री ने इस घटना को कई दशकों की देश की सबसे बड़ी दुर्घटना बताया। वियनतियाने टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांत के गवर्नर बौनहोम फोमासाने ने मृतकों की सटीक संख्या नहीं बताई…

Read More

ग्वाटेमाला ज्वालामुखी विस्फोट में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 147 हुआ

ग्वाटेमाला सिटी। ग्वाटेमाला के फ्यूगो ज्वालामुखी में तीन जून को हुए विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल फॉरेंसिक साइंसेस इंस्टीट्यूट ने बुधवार को कहा कि नौ और शवों की पहचान की गई, जिसके बाद यह आंकड़ा बढ़ा है। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। इसी बीच नेशनल डिसास्टर रिडक्शन कॉर्डिनेटर के प्रवक्ता डेविड डी लियोन ने कहा कि नए शवों की पहचान के बाद मृतकों की आधिकारिक संख्या 147 पहुंच गई है जबकि 276 लापता हैं। गौरतलब है कि…

Read More

पाकिस्तान चुनाव: सत्ता के करीब पहुंचे इमरान खान, मतगणना में देरी पर हंगामा

इमरान खान की पार्टी पीटीआई 122 सीटों आगे चल रही है, तो पीएमएल-एन को 60 सीटों पर बढ़त है। इसके बाद पीपीपी 25 सीटों पर आगे चल रही है। बहुमत के लिए 137 सीटों की जरूरत है। इस्लामाबाद। पाकिस्तानी क्रिकेटर से राजनीति में आए इमरान खान चुनाव के एक दिन बाद मतगणना में काफी देरी के बावजूद सत्ता के बेहद करीब पहुंच गए हैं। हालंकि, विपक्षी दलों ने इसमें भारी धांधली का दावा किया है।इमरान खान की पूर्व ब्रिटिश पत्नी जेमिना खान ने अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी…

Read More

पाकिस्‍तान चुनाव नतीजे: इमरान खान की पार्टी PTI 114 सीटों पर आगे, PML-N को 63 सीटों पर बढ़त

पाकिस्तान में संपन्न हुए आम चुनाव के अंतिम रुझानों में इमरान खान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 137 सीटें चाहिए।  इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान में संपन्न हुए आम चुनाव के अंतिम रुझानों में इमरान खान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद पूरे पाकिस्‍तान में शुरू हुई वोटोंं की गिनती में देर रात तक आए अंतिम रुझानों में इमरान की पार्टी पीटीआई 114 सीटों पर आगे है। वही, नवाज शरीफ की पाकिस्तान…

Read More

ग्रीस के जंगल में लगी भीषण आग, 50 लोगों की मौत

एथेंस। ग्रीस के एथेंस के पास जंगल में आग लगने से 50 लोगों की मौत हो गई और 156 घायल हो गए। एफे की रिपोर्ट के अनुसार, आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि घायलों में से 11 की हालत गंभीर है जबकि चेतावनी दी गई कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि प्रशासन को लगातार लापता लोगों की रिपोर्ट मिल रही है। इससे पहले सरकार के प्रवक्ता दमित्रिस जानाकोपोलस ने मृतकों का आंकड़ा 20 बताया था और कहा था कि अधिकांश पीडि़त यहां से 40 किमी दूर माती के समुद्र के…

Read More