होनोलूलू। तूफान लेन के हवाई में दस्तक देने के साथ इसकी रफ्तार कम होकर श्रेणी-3 की हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने हवाई में आपातकाल की स्थिति की घोषणा कर दी है। पहले ही इस तूफान के चलते द्वीप के कुछ इलाकों में भूस्खलन और भारी बारिश से तबाही मच चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, लेन ने गुरुवार को पिछले 24 घंटों में तेज हवाओं और लगभग 50 सेंटीमीटर बारिश के साथ हवाई द्वीपसमूह में तबाही मचाई। होनोलूलू के मेयर…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
11 साल में ऑस्ट्रेलिया के छठे प्रधानमंत्री बने स्कॉट मॉरिसन
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के वित्तमंत्री स्कॉट मॉरिसन को नया प्रधानमंत्री चुना गया है जो मैलकम टर्नबुल का स्थान लेंगे। पद से हटाए गए नेता मैलकम टर्नबुल के करीबी सहयोगी मॉरिसन, पार्टी के भीतर हुए मतदान में 40 के मुकाबले 45 वोटों से जीते। टर्नबुल की एक अन्य सहयोगी विदेश मंत्री जुली बिशप भी इस पद के लिए दौड़ में थीं, लेकिन वह पहले ही चरण के दौड़ में बाहर हो गईं। इसके अलावा पूर्व गृहमंत्री पिटर डटन का नाम भी काफी चर्चाओं में था।ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 11 साल में अपना छठा…
Read Moreबगदादी का आतंकियों को संदेश, परीक्षा की घड़ी में एक रहो
बगदाद। इस साल पहली बार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अपने मुखिया अबु बकर अल-बगदादी का एक कथित ऑडियो जारी किया है, जिसमें वह आतंकियों से अल्लाह द्वारा ली जा रही परीक्षा की घड़ी में एक रहने को कह रहा है। यह ऑडियो संदेश करीब 55 मिनट का है।सीएनएन के मुताबिक, बगदादी ऑडियो में कह रहा है कि उसके समर्थकों की भय और भूख से परीक्षा ली जा रही है लेकिन खुशखबरी उन्हें ही मिलेगी जो सब्र के साथ इसका सामना करेंगे। यह ऑडियो मेसेज बुधवार को आईएस के मीडिया…
Read Moreलीबिया में 2011 में हत्या के आरोपी 45 लोगों को मौत की सजा
त्रिपोली। लीबिया की एक अदालत ने वर्ष 2011 के विद्रोह के समय राजधानी त्रिपोली में नरसंहार करने वाले 45 लोगों को मौत की सजा सुनायी है। लीबिया के न्याय मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। न्याय मंत्रालय के बयान में हालांकि मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है लेकिन न्याय मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि यह मामला लीबिया के तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी को सत्ता से हटाने और राजधानी त्रिपोली से बाहर किये जाने के बाद उनकी वफादार सेना द्वारा की गयी हत्याओं से जुड़ा है। कम से…
Read Moreपाकिस्तान में देशभक्ति व उत्साह के साथ मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में लोग पूरे जोश और देशभक्ति के साथ मंगलवार को देश का 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। देश के विभिन्न शहरों व कस्बों में लोगों ने मध्यरात्रि से ही आतिशबाजी करनी शुरू कर दी। स्वतंत्रता दिवस के लिए इमारतों को भी रोशन किया गया। डॉन ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, दिन की शुरुआत आजादी की मुबारकबाद और सार्वजनिक इमारतों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। राजधानी में 31 बंदूकों की सलामी के साथ आजादी का यह जश्न शुरू हुआ। इसके बाद सभी चार प्रांतीय राजधानियों में भी…
Read Moreइंडोनेशिया में भूकंप से अब तक 400 लोग मरे
जकार्ता। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने शनिवार को लोम्बोक द्वीप में आए भूकंप के चलते हुए हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 400 होने की जानकारी दी। जबकि घायलों की संख्या 13,688और विस्थापितों की संख्या 387,067 हो गई है। लोम्बोक में रविवार को रिएक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद 451 झटके महसूस किए गए थे जिसमें इस सप्ताह की शुरुआत में रिएक्टर पैमाने 5.9 की तीव्रता पर आया भूकंप भी शामिल है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आपदा प्रबंधन की राष्ट्रीय एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो…
Read Moreपीओके के लोगों के खिलाफ छेड़ा जलयुद्ध?
पाक ने बदला नीलम नदी का बहाव मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान ने अब अपने कब्जे वाले कश्मीर में लोगों के खिलाफ जलयुद्ध छेड़ दिया है। एक विडियो में यह देखा गया है कि पाकिस्तान ने नीलम नदी के पानी को पंजाब की तरफ मोड़ दिया है जो उसके अधिकार वाले कश्मीर के लोगों के लिए लाइफ लाइन है।पाकिस्तान एक विस्तृत योजना के जरिए मुजफ्फराबाद के लोगों को नीलम नदी के पानी से वंचित कर रहा है। अब नीलम नदी का पानी पंजाब प्रांत में मोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से मॉनसून…
Read Moreअमेरिका में इंटरनैशनल छात्रों के लिए नियम कड़े
अमेरिका में रहकर पढ़ाई करने वाले करीब 1.86 लाख छात्रों के भविष्य पर वहां की नई नीति खतरा बन गई है। दरअसल, 9 अगस्त से लागू होने वाली नीति के तहत स्टूडेंट स्टेटस का उल्लंघन करने के अगले दिन ही छात्र और साथ गए व्यक्ति को अमेरिका में अवैध माना जाएगा, भले ही उनके रुकने की अवधि पूरी नहीं हुई हो। नई नीति के तहत अगर उल्लंघन के 180 दिन बाद छात्र अमेरिका छोड़ता है तो 3 से 10 साल तक के लिए वापसी प्रतिबंधित हो सकती है।पहले नियम था…
Read Moreसंयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख के लिए चिली की पूर्व राष्ट्रपति नामित
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त पद के लिए चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत को नामित किया है। वह यदि इस पद के लिए चुनी जाती हैं तो विवादित जेद राद अल हुसैन का स्थान लेंगी। गुटेरेस ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को उनका (बाचेलेत) का नामांकन भेजा। जेद का चार वर्षीय कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है और आम सभा के अध्यक्ष मिरोस्लाव लाजैक ने तीन अगस्त को एक सत्र का आयोजन कर उनके नामांकन पर विचार किया था। जेद दूसरा…
Read Moreकनाडा के साथ विवाद का तेल आपूर्ति पर नहीं पड़ेगा असर: फालिह
रियाद। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री खालीद अल फालिह ने कहा है कि सऊदी अरब तथा कनाडा के बीच जारी राजनयिक विवाद के कारण सरकारी तेल कंपनी आरामको के ग्राहक कनाडा में प्रभावित नहीं होंगे। सऊद अरब की सरकारी प्रेस एजेंसी द्वारा गुरुवार को तड़के पूछे गए सवाल के जवाब में फालिह ने कहा कि तेल आपूर्ति चिंता का विषय नहीं है। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने गत रविवार को कनाडा के साथ सभी नए व्यापार और निवेश पर भी रोक लगा दी और रियाद में स्थित कनाडा के राजदूत को…
Read More