प्रभावशाली व्यक्तियों को अब एयरपोर्ट पर भी नहीं मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की नई सरकार ने खर्चों पर लगाम लगाने के अपने अभियान के तहत हवाईअड्डों पर नेताओं, न्यायाधीशों और सैन्य अधिकारियों समेत प्रभावशाली लोगों के लिए वीआईपी संस्कृति पर रोक लगा दी है। डॉन अखबार ने सूचना मंत्री फवाद चौधरी के हवाले से बताया कि बिना किसी भेदभाव के सभी यात्रियों को समान मौके देने के लिए यह फैसला सख्ती से लागू किया जाएगा।इससे कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुवाई वाली सरकार ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत अधिकारियों तथा नेताओं के सरकारी निधि के अपने मन से…

Read More

दूसरे विश्वयुद्ध का बम मिलने के बाद 18500 लोगों को इलाके से निकाला, बम डिफ्यूज किया

फ्रैंकफर्ट। जर्मनी की बॉम डिस्पॉजल टीम ने रविवार को दूसरे विश्व युद्ध का एक जिंदा बम डिफ्यूज कर दिया। इसकी वजह से 18500 लोगों से उनका क्षेत्र खाली कराया गया था। माना जा रहा है कि करीब 500 किलोग्राम के इस बम को अमेरिकी सेना द्वारा यहां छोड़ा गया था। यह बम पिछले हफ्ते ही मिला था। बम को डिफ्यूज करने के बाद अधिकारियों ने लोगों से कहा, अच्छी खबर यह है कि बम को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर लिया गया है, अब सभी लोग अपने घरों को लौट सकते हैं।अधिकारिक…

Read More

होटल में लगी भीषण आग, 19 लोगों की मौत

बीजिंग। चीन के उत्तर पूर्वी शहर हार्बिन में शनिवार की सुबह एक होटल में आग लग जाने से 19 लोगों की मौत हो गयी। चीन की आधिकारिक संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।  आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।इससे पहले 24 अप्रैल को भी दक्षिणी चीन स्थित एक कराओके लाउंज में आग लगने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय आशंका थी कि कि…

Read More

सऊदी अरब में पाकिस्तान के 42 हज यात्रियों की मौत

इस्लामाबाद। सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान विभिन्न वजहों से कम से कम 42 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से कहा, 42 मृतकों में से, 30 पुरुष और 12 महलाएं हैं। इनमें से अधिकतर की मौत दम घुटने या सड़क दुर्घटनाओं में हुई है। मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, सरकारी और निजी कार्यक्रमों के अंतर्गत, इस वर्ष हज करने अबतक 1,84,210 पाकिस्तानी यात्री सऊदी अरब पहुंच चुके हैं।

Read More

अमेरिका ने फिलिस्तीन को 20 करोड़ डॉलर से अधिक सहायता रोकी

वॉशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि वह फिलिस्तीन में गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक के लिए दी जाने वाली 20 करोड़ डॉलर से अधिक की सहायता पर रोक लगा दी है। जिसके बाद राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन पर शांति विरोधी होने के आरोप लग रहे हैं। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के निर्देश पर यह निर्णय फिलिस्तीनी क्षेत्र में सहायता कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद लिया गया है। वेस्ट बैंक और गजा में कार्यक्रमों के लिए आवंटित धन अब कहीं और उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में…

Read More

डॉनल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर विदेश मंत्री के नॉर्थ कोरिया दौरा रद्द करने की जानकारी दी

वॉशिंगटन। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच रिश्ते सुधरने की उम्मीदों पर फिर से ब्रेक लग सकता है। सिंगापुर में डॉनल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात के बाद ऐसी उम्मीद जगी थी, लेकिन अब ट्रंप ने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के उत्तर कोरिया का दौरा रद्द कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने विदेश मंत्री के दौरा रद्द होने की जानकारी ट्विटर पर दी है।ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियार मुक्त करने की दिशा में अभी तक पर्याप्त प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने…

Read More

मेक्सिको के प्रेजिडेंट अंद्रेस मानुएल का आलीशान जेट खरीद टैक्सी बनाने की तैयारी

मेक्सिको के अखबार के अनुसार, प्लेन की कीमत 220 मिलियन डॉलर के करीब है। जिमेंज पोंज इसे लग्जरी टैक्सी के तौर पर प्रयोग करना चाहते हैं। मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के वामपंथी प्रेजिडेंट सरकारी फिजूलखर्चों को बंद करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति पद के साथ मिलनेवाले जेटलाइनर को बेचने का फैसला किया है। उनका मानना है कि यह दिखावे के लिए की जाने वाली फिजूलखर्ची है। जेट को खरीदने के लिए उन्हें एक अच्छा खरीदार भी मिल गया है जो इसका प्रयोग प्रेजिडेंट या मिक जैगर जैसी मशहूर हस्तियों…

Read More

जर्मनी में जंगलों की आग पर काबू पाया गया

बर्लिन। बर्लिन के निकट जंगल में लगी भयानक आग को बुझाने के लिए संघर्ष कर रहे दमकलकर्मियों ने आग को फैलने से रोक दिया है। आगाह किया है कि अब भी आग का खतरा बना हुआ है। ब्रांडेनबर्ग प्रांत के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने डीपीए समाचार एजेंसी को बताया, स्थिति अभी पूरी तरह शांत नहीं हुई है।ब्रांडेनबर्ग के तीन गांवों के करीब 600 से ज्यादा लोगों को अपने घरों को छोड़कर जान बचाने के लिए भागने को मजबूर होना पड़ा। गुरुवार देर रात हेलीकॉप्टर से पानी ड़ाल कर आग…

Read More

आईएस अभी भी चिंता का मुख्य कारण : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद-रोधी कार्यालय के अंडरसेक्रेटरी जनरल व्लादिमिर वोरनकोव का कहना है कि भले ही आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) को भारी नुकसान पहुंचा हो, लेकिन अभी भी यह चिंता का एक मुख्य कारण बना हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वोरोनकोव ने गुरुवार को सुरक्षा परिषद को बताया कि 2017 के अंत के बाद से आईएस को इराक में हार का सामना करना पड़ा है और सीरिया में भी इसका दबदबा खत्म हुआ है। इराक और सीरिया दोनों में आईएस सदस्यों की संख्या करीब 20,000 से…

Read More

अमेरिकी सरकार की गुप्त रिपोर्ट लीक करने पर महिला को जेल

वाशिंगटन। साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप के संदर्भ में खुफिया अमेरिकी रिपोर्ट मीडिया में लीक करने के मामले में एक महिला को दोषी ठहराया गया है। महिला को पांच साल व तीन महीने जेल की सजा सुनाई गई है।अमेरिकी प्रांत जॉर्जिया से रियलिटी विनर (26) को रिहाई के बाद तीन साल तक निगरानी में रहने की भी सजा सुनाई गई। उस पर 100 डॉलर के विशेष मूल्यांकन जुर्माने के अलावा और कोई जुर्माना नहीं लगाया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस अपराध में अधिकतम 10…

Read More