जकार्ता। लॉयन एयर के पिछले साल अक्टूबर में दुर्घटनाग्रस्त हो गये एक जेट विमान का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद कर लिया गया है। यह खोज हादसे की जांच के लिए अहम मानी जा रही है। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंडोनेशिया का बोइंग 737 मैक्स विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिससे उसमें सवार सभी 189 यात्रियों की मौत हो गई थी। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति (एनटीएससी) के उप प्रमुख हरयो सतमिको ने बताया कि बॉक्स सोमवार…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकी संसद में पेश हुआ पाकिस्तान का गैर नाटो सहयोगी का खास दर्जा खत्म करने का बिल
वॉशिंगटन। एक प्रभावशाली अमेरिकी सांसद ने यूएस कांग्रेस में पाकिस्तान के प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के दर्जे को समाप्त करने के लिए एक बिल पेश किया है। जानकारी के मुताबिक, रिपब्लिकन कांग्रेसमैन ऐंडी ब्रिग्स द्वारा हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में प्रस्ताव 73 पेश किया गया।इसमें पाकिस्तान के प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के रूप में दर्जा समाप्त करने की बात लिखी गई है। साथ ही पाकिस्तान को फिर से गैर-नाटो का दर्जा दिए जाने की स्थिति में विशेष शर्तों का भी जिक्र किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के लिए इस प्रस्ताव को हाउस ऑफ…
Read Moreकोयला की खान का एक हिस्सा ढहा, 21 मजदूरों की मौत
शीआन। चीन के उत्तर पश्चिमी प्रांत शानक्सी में एक कोयला खान में इसका एक हिस्सा गिरने से 21 मजदूर मारे गए तथा दो अन्य इसमें फंसे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार तड़के यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार शेन्मू शहर में बैजी माइनिंग कंपनी लिमिटेड के लाजीआगोऊ के कोयला खान में दुर्घटना हुई। दुर्घटना के समय खान में 87 मजदूर काम कर रहे थे। दुर्घटना के बाद उनमें से 66 को सुरक्षित निकाल लिया गया। खान में फंसे दो मजदूरों की तलाश जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही…
Read Moreदक्षिण अफ्रीका में दो ट्रेनों के बीच टक्कर में तीन की मौत, 641 अन्य घायल
जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में मंगलवार को दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर हो गयी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। आपात सेवा विभाग ने आज इसकी जानकारी दी । प्रवक्ता चार्ल्स मबासो ने बताया कि आज सुबह हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी लेकिन मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है । उन्होंने बताया कि इस हादसे में 641 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 11 को गंभीर चोटें आई हैं। प्रवक्ता ने बताया कि…
Read Moreफिलीपींस में आये तूफान, भूस्खलन में मृतक संख्या 126 पहुंची
मनीला। फिलीपींस में शक्तिशाली तूफान के बाद भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। एक सरकारी आपदा एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी।राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने बताया बिकोल, पूर्वी विसय, कैलाबरज़ोन और मिरमोपा क्षेत्रों में अभी भी 26 लोग लापता हैं। एनडीआरआरएमसी की रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन, बाढ़ और तूफान से प्रभावित लोगों की संख्या छह लाख 75 हजार 777 से भी अधिक पहुंच गयी है। अधिकतर लोगों की मौत तूफान के बाद भारी बारिश…
Read Moreलंबे समय तक सरकारी कामकाज ठप रखने को तैयार हैं ट्रंप
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिकी सरकार का कामकाज एक साल या उससे भी ज्यादा वक्त के लिए ठप रखने को तैयार हैं। राष्ट्रपति मेक्सिको-अमेरिकी सीमा पर दीवार बनाने के लिए अरबों डॉलर का अनुदान पाने की मांग से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसे लेकर जारी गतिरोध के कारण सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने और विभिन्न विभाग चलाने के लिए अनुदान मांग से जुड़ा विधेयक पारित नहीं हो पा रहा है। इस कारण सरकारी कामकाज दो सप्ताह से आंशिक रूप से ठप पड़ा है।…
Read Moreनववर्ष कार्यक्रमों में 50 घायल
ब्यूनस आयर्स। ब्यूनस आयर्स में नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रमों में शहरभर में लगभग 50 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी एफे की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, तीन विभिन्न अस्पतालों द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में दिखाया गया है कि इन मामलों में पिछले साल की तुलना में कमी आई है। इन अस्पतालों में से दो अस्पताल विशेष तौर पर आंखों संबंधी तथा एक अस्पताल त्वचा जलने का इलाज करते हैं।त्वचा जलने का इलाज करने वाले अस्पताल में 10 वयस्कों और पांच बच्चों का इलाज किया…
Read Moreमाली में हिंसा, 37 लोगों की मौत
बमाको। पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के मोप्ती क्षेत्र के एक गांव में हुए हमले में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक कौलोगोन गांव में मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब पांच बजे हमलावरों ने ग्रामीण लोगों के कई घरों को जला दिया। हमलावर पारंपरिक शिकारी बताये जा रहे हैं। हमलावरों को पकडऩे के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। गत वर्ष डोगोन शिकारी और बहुसंख्यक नोमादिक फुला जातीय समूह के बीच हुई हिंसा में सैकड़ों लोग मारे गए थे। माली में जमीन पर…
Read Moreआव्रजकों को रोकने मेक्सिको सीमा पर आंसू गैस के गोले दागे गए
तिजुआना (मेक्सिको)। अमेरिका ने नववर्ष के दिन मेक्सिको सीमा पर तिजुआना में सीमा बाड़ पार करने की कोशिश कर रहे 150 आव्रजकों पर आंसू गैस के गोले दागे। अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि सीमा पार करने की कोशिश कर रहे आव्रजकों के अलावा पत्थरबाजों को निशाना बनाते हुए आंसू गैस के गोलों छोड़े गए। बयान के मुताबिक,”सीमा पर मौजूद किसी भी आव्रजक, बच्चों पर आंसू गैस के गोलों का असर नहीं पड़ा। इनका इस्तेमाल पत्थरबाजों को पीछे हटाने के…
Read Moreएक बार फिर हसीना
प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने बांग्लादेश में रविवार को हुए आम चुनाव में लगातार तीसरी बार शानदार जीत दर्ज की है। सत्तारूढ़ अवामी लीग के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने 266 सीटें जीतीं जबकि उसकी सहयोगी जातीय पार्टी को 21 सीटें हासिल हुईं। विपक्षी नेशनल यूनिटी फ्रंट (यूएनएफ) को सिर्फ सात सीटों पर जीत मिली। यूएनएफ में केंद्रीय भूमिका पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की थी।गौरतलब है कि बांग्लादेश की ‘जातीय संसद’ की सदस्य संख्या 350 है, जिनमें 300 सीटों के…
Read More