केरल बाढ़: राज्य के सालाना बजट से भी ज्यादा हो सकता है बाढ़ से नुकसान!

तिरूवनंतपुरम। केरल में आई बाढ़ ने पूरे प्रदेश में तबाही मचाई है। बाढ़ से हुए नुकसान का पूरी तरह आकलन होने के बाद यह राज्य के कुल सालाना बजट के बराबर या उससे भी ज्यादा हो सकता है। यह आकलन सरकार द्वारा लगाया जा रहा है। बाढ़ से हुए नुकसान का शुरुआती अनुमान 20 हजार करोड़ रुपये लगाया गया था। राज्य सरकार की सालाना परियोजनाओं का प्रस्तावित बजट 29,150 करोड़ रुपये है। इसमें केंद्र द्वारा शुरू किए गए प्रॉजेक्ट भी शामिल हैं। इस साल का राज्य का सालाना बजट 37,273…

Read More

10 नहीं 20 फीसदी रेलवे टिकटों के बाद बढ़ सकता है किराया

फ्लेक्सी फेयर में राहत की तैयारी नई दिल्ली। रेलमंत्री पीयूष गोयल के फ्लेक्सी फेयर खत्म करने से साफ इनकार करने के बाद अब यह संकेत आ रहे हैं कि फ्लेक्सी फेयर भले ही पूरी तरह से समाप्त न हो लेकिन उसमें कुछ बदलाव करके पैसेंजरों को रिलीफ दिया जा सकता है। रेलवे में पिछले लगभग डेढ़ साल से लगातार फ्लेक्सी फेयर को लेकर बहस चलती आ रही है कि इसे खत्म किया जाए या नहीं।रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस दिशा में रेलवे विचार कर रहा है कि पैसेंजरों को फ्लेक्सी…

Read More

पदक विजेता दुष्यंत की तबीयत बिगड़ी, हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान

जकार्ता। जकार्ता में आयोजित एशियाई खेल प्रतियोगिता के मैदान से बुरी खबर आ रही है। अद्यतन खबर के मुताबिक भारतीय खिलाड़ी दुष्यंत की तबीयत बिगड़ गयी है। आपको बता दें कि  18वें एशियाई खेलों में छठे दिन (शुक्रवार) को भारत की झोली में पहला पदक डालने वाले दुष्यंत की तबीयत खराब हो गयी है। उन्हें मेडल सेरेमनी के बाद स्ट्रेचर पर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि दुष्यंत हाई ब्लड प्रेशर से परेशान थे, और पदक लेकर पोडियम से उतरने के बाद असहज महसूस कर रहे थे।दुष्यंत ने…

Read More

प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, क्या आईएएस का पोते को भी माना जाएगा पिछड़ा?

नई दिल्ली।अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को प्रमोशन में आरक्षण से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कई सवाल किए।शीर्ष अदालत ने पूछा कि यदि एक आदमी रिजर्व कैटिगरी से आता है और राज्य का सेक्रटरी है, तो क्या ऐसे में यह तार्किक होगा कि उसके परिजन को रिजर्वेशन के लिए बैकवर्ड माना जाए? दरअसल, सुनवाई करने वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ इस बात का आकलन कर रही है कि क्या क्रीमीलेयर के सिद्धांत को एससी-एसटी के लिए लागू किया जाए, जो फिलहाल सिर्फ ओबीसी के लिए…

Read More

केरल में बाढ़ लेकिन दक्षिण भारत में सूखे का खतरा

तिरुवनंतपुरम। केरल ने पिछले दिनों सदी की सबसे विनाशकारी बाढ़ देखी थी। भारी बारिश के कारण राज्य में काफी तबाही हुई लेकिन दक्षिण भारत को जरूरत से 11 प्रतिशत अतिरिक्त पानी मिल गया। हैरान करने वाली बात यह है कि इसके बावजूद केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों को छोड़कर बाकी दक्षिण भारत को सूखे का सामना करना पड़ सकता है। तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा के 95 जिलों में से 47 में कम से कम 20 प्रतिशत बारिश इस बार कम हुई है। यही नहीं, 5 जिले ऐसे…

Read More

धार्मिक स्थलों के रख-रखाव पर जजों की रिपोर्ट पीआईएल की तरह देखी जाए : सुप्रीम कोर्ट का आदेश

नई दिल्ली। धार्मिक स्थलों और चैरिटेबल संस्थानों की सफाई, रख-रखाव, संपत्ति और अकाउंट्स के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। कोर्ट ने जिला न्यायालयों को इनसे संबंधित शिकायतों की जांच करने और इनकी रिपोर्ट हाई कोर्ट में सौंपने का आदेश दिया है। सर्वोच्च अदालत ने इन्हें पीआईएल मानने का भी आदेश दिया है।सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश सभी मंदिरों, मस्जिद, चर्च और दूसरे धार्मिक चैरिटेबल संस्थाओं पर लागू होगा। जिला जजों की रिपोर्ट को पीआईएल की तरह ही माना जाएगा, जिनके आधार पर हाई कोर्ट उचित…

Read More

भारत में महिलाओं के खिलाफ भारी हिंसा, मर्द बदलें सोच: राहुल

हैम्बर्ग। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जर्मनी के हैम्बर्ग में अपने भाषण के दौरान भारत में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा और देश में बढ़ रही लिंचिंग का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बहुत से मामले बढ़ गए हैं। भारत में जिस तरह से पुरुष महिलाओं को लेकर सोच रखते हैं, अब वह नजरिया बदलना होगा। राहुल ने आगे कहा कि पुरुषों को महिलाओं को समानता और सम्मान के भाव से देखना शुरू करना होगा। मैं यह कहने के लिए…

Read More

मोदी को झप्पी से कांग्रेसी नहीं थे खुश: राहुल

हैम्बर्ग। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि संसद में जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया था तो उनकी ही पार्टी के कुछ सदस्यों को यह पसंद नहीं आया था। जर्मनी के हैम्बर्ग में अपने संबोधन में गांधी ने कहा कि नफरत का जवाब नफरत से देना बिल्कुल ठीक नहीं है।उन्होंने कहा, समस्या का समाधान करने के लिये आपको उसे स्वीकार करना होगा। राहुल गांधी ने भारत और पिछले 70 वर्षों में उसकी प्रगति के बारे में भी बोला। संसद में पिछले महीने मोदी सरकार पर…

Read More

वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक कुलदीप नैयर का 95 साल की उम्र में निधन

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ाई के लिए याद किये जाएंगे। उनके निधन से राष्ट्र को बड़ी हानि हुई है। वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन हो गया है। वह 95 साल के थे। कुलदीप नैयर बीते तीन दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। काफी समय में से उनकी सेहत बहुत खराब थी। बुधवार की रात करीब साढ़े बारह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, वह राज्यसभा के मनोनीत सदस्य भी रह चुके हैं। कुलदीप नैयर का जन्म 14 अगस्त 1924…

Read More

अटल जी के निधन पर भारत ही नहीं अमेरिका, चीन, पाकिस्तान, ब्रिटेन और बांग्लादेश भी दुःखी

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर भारत ही दुखी नहीं है बल्कि पाकिस्तान सहित कई देश भी गमजदा हैं। पाकिस्तान में वाजपेयी के निधन का समाचार मिलते ही वहां लोग गमगीन हो गए और ट्विटर पर अपनी शोक संवेदना जाहिर की। यह बात दर्शाती है कि अटल बिहारी वाजपेयी की लोकप्रियता सीमा में बंधी नहीं हुई थी, उनका व्यक्तित्व इतना समृद्ध था कि उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं। बता दें कि वाजपेयी का निधन गुरुवार शाम पांच बजे के करीब दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान…

Read More