बिम्सटेक भारत, बांग्लादेश, म्यामांर, श्रीलंका, थाइलैंड, भूटान और नेपाल जैसे देशों का क्षेत्रीय समूह है। वैश्विक आबादी में इस समूह का हिस्सा 22 प्रतिशत है। काठमांडू में चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने मानवीय सहायता तथा आपदा राहत कार्यों में ‘सहयोग और समन्वय’ का भी आह्वान किया। मोदी ने कहा कि भारत डिजिटल संपर्क के क्षेत्र में श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और नेपाल के साथ राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क का विस्तार करने को प्रतिबद्ध है।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बिम्सटेक की रूपरेखा के तहत मादक…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
आतंक से मुक्त दक्षिण एशिया बनाने के लिए काम करे पाक
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, मैं पाकिस्तान को याद दिलाना चाहता हूं कि स्थिर समाधान के लिए सोच में शांतिप्रद इरादा और ऐक्शन में शांतिप्रद कॉन्टेंट का होना जरूरी है। पाक के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अलग-थलग पड़े डेलिगेशन ने भारत के अभिन्न हिस्से का बार-बार अनुचित जिक्र किया है।पाकिस्तान में बनी नई सरकार के लिहाज से भारत का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण चल रहे…
Read Moreडॉलर के मुकाबले रेकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया
नई दिल्ली। विदेशी विनिमय बाजार में रुपये के टूटने का सिलसिला आज भी जारी रहा। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के साथ 70.82 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। माह अंत की डॉलर की मांग तथा विदेशी कोषों की निकासी से रुपये में गिरावट आई। हालांकि, शुरू में रुपया कल के बंद स्तर 70.59 प्रति डॉलर की तुलना में कुछ मजबूती के साथ 70.57 प्रति डॉलर पर खुला। लेकिन जल्द ही यह नए रिकॉर्ड निचले स्तर 70.82 प्रति…
Read Moreपेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर हुई बढ़ोतरी, रुपए में भी रिकॉर्ड गिरावट
मुंबई। एक तरफ जहां रुपए में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों के कारण आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 12 पैसे बढ़कर 78.30 रुपए प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल की कीमत बढऩे के बाद यह 69.93 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 85.72 रुपए और डीजल के दाम 74.24 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढऩे से इसका असर खाने-पाने…
Read Moreआरबीआई की रिपोर्ट पर सरकार का स्पष्टीकरण, 10 हजार करोड़ रुपये के नोट अब भी बाहर
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक के 500 रुपये और 1000 रुपये मूल्य के पुराने नोटों को प्रचलन से हटाने के मद्देनजर 99.3 फीसदी पुराने नोटों के वापस आने के आकंड़े जारी करने के बीच सरकार ने बुधवार को कहा कि नोटबंदी जिन उद्देश्यों को लेकर की गई थी वह काफी हद तक उसे हासिल करने में सफल रही है। आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव एस सी गर्ग ने यहां संवाददाताओं से कहा कि नोटबंदी के प्रमुख उद्देश्यों में कालेधन को नियंत्रित करना, आतंक वित्त पोषण पर काबू पाना, डिजिटल लेनदेन…
Read Moreसुषमा ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति का किया आह्वान
हनोई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि आर्थिक समृद्धि तथा समुद्री सुरक्षा दोनों काफी महत्वपूर्ण है और सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में गैर पारंपरिक तथा नई उभरती चुनौतियों का मिलकर सामना करना है,सुषमा ने वियतनाम की राजधानी हनोई में तीसरे हिंद महासागर सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा, हम समुद्री शांति तथा स्थायित्व के बिना हिंद महासागर के संसाधनों का लाभ नहीं ले सकते हैं। आर्थिक समृद्धि तथा समुद्री सुरक्षा जरूरी है। सुरक्षा एक सर्वव्यापी अवधारणा है जिसमें पारंपरिक, गैर पारंपरिक तथा इस क्षेत्र में उभरे नये खतरे…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नीलगिरि में रिजॉर्ट हुआ सील
मिथुन चक्रवर्ती की बड़ी मुश्किलें नई दिल्ली। तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के हाथी गलियारे में अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 11 रिसॉर्ट को सील कर दिया गया है। इस रिसॉर्ट में बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के रिसॉर्ट भी शामिल है।इलाके में अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। इनमें एक रिसॉर्ट बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का भी है। शीर्ष अदालत के आदेश का अनुपालन करते हुए नीलगिरि जिला प्रशासन ने…
Read Moreदिल्ली में रिकॉर्ड हाई पर पहुंची डीजल की कीमत
अन्य शहरों में भी महंगे हुए डीजल-पेट्रोल नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली में डीजल का दाम अब तक के सबसे ऊपरी स्तर पर चला गया। यहां डीजल डीजल 14 पैसा महंगा होकर 69.46 रुपये पर बिक रहा है जबकि पेट्रोल 13 पैसा महंगा होकर 77.91 रुपये बिक रहा है। वैसे आज चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम 15 क्रमश: 14 और 15 पैसे तक बढ़ गए। कोलकाता में और मुंबई में भी पेट्रोल के भाव 13 पैसा बढ़कर क्रमश: 80.84 रुपये और 85.33 रुपये प्रति लीटर हो गया।इन…
Read Moreरूस के चेल्याबिन्स्क क्षेत्र के चेब्राकुल में शांति मिशन 2018 के बैनर तले पहली बार भारत और पाक के सैनिक कर रहे संयुक्त सैन्याभ्यास
नई दिल्ली। बीते कई सालों से सीमा पर एक-दूसरे के खिलाफ गोली दागने वाले भारत और पाक के सैनिक रूस की धरती पर संयुक्त सैन्याभ्यास में हिस्सा ले रही हैं। यह पहला मौका है, जब भारत और पाकिस्तान की सेनाएं एक साथ किसी मिलिट्री एक्सरसाइज में हिस्सा ले रही हैं। रूस में शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में ऐसा होगा। शुक्रवार को रूस के चेल्याबिन्स्क क्षेत्र के चेब्राकुल में शांति मिशन 2018 के बैनर तले यह अभ्यास शुरू हुआ। इसमें चीन और रूस समेत शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन में शामिल सभी…
Read Moreविएतनाम, कंबोडिया की चार दिन की यात्रा पर जाएंगी सुषमा
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विएतनाम और कंबोडिया की चार दिन की यात्रा पर सोमवार को यहां जिस दौरान वह विएतनाम में हिन्द महासागर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। विदेश मंत्रालय ने आज यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि विएतनाम और कंबोडिया की यात्रा से इन देशों के राजनीतिक नेतृत्व के साथ वैश्विक, क्षेत्रीय एवं द्विपक्षीय मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श करने तथा इन देशों एवं आसियान के साथ रणनीतिक संपर्क को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।सुषमा स्वराज 27 और 28 अगस्त को विएतनाम में रहेंगी और संयुक्त आयोग की…
Read More