दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंदिरा गांधी के स्मारक स्थल शक्ति स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, आज खुशी के साथ दादी को याद कर रहा हूं। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया और अपार प्यार दिया। उन्होंने अपने लोगों को बहुत कुछ दिया। मुझे उन पर बहुत गर्व है। कांग्रेस पार्टी ने कहा, आज हम देश की पहली महिला…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
पटेल की 143वीं जयंती पर राजनाथ ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी, मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। पूरा देश आज भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 143वीं जयंती मना रहा है। दिल्ली में सुबह गृह मंत्री राजनाथ सिंह और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। बड़ी संख्या में लोग इस दौड़ में शामिल हुए। पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित जफर इकबाल, पांच बार वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम, जिमनास्टिक और ओलिंपिक मेडलिस्ट दीपा करमाकर भी मौजूद रहे। उधर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया। रक्षा…
Read Moreस्वदेश निर्मित बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल परिक्षण
नई दिल्ली। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम भारत की स्वदेश निर्मित बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का रात्रि परीक्षण फिर से सफल रहा है। करीब 1000 किलोग्राम हथियार लेकर 700 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम अग्नि मिसाइल का तीसरा उड़ान परीक्षण स्थानीय रेंज पर मंगलवार रात में करीब 8 बजे किया गया।रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह परीक्षण सेना की तरफ से यूजर ट्रायल के तहत किए जा रहे हैं। सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का यह परीक्षण सामरिक सैन्य कमांड…
Read Moreस्टैचू ऑफ यूनिटी: पीएम मोदी ने किया वैली ऑफ फ्लावर का उद्घाटन
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रथम गृहमंत्री रहे सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में बनाई गई दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैचू ऑफ यूनिटी का अनावरण कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम ने सरदार पटेल की प्रतिमा के ठीक सामने बने वैली ऑफ फ्लावर का भी उद्घाटन किया है। 250 एकड़ में फूलों की यह घाटी इस जगह को और खूबसूरत बना देती है।स्टैचू ऑफ यूनिटी को और खूबसूरत बनाने और अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए करीब 250 एकड़ में फूलों की यह घाटी…
Read Moreभारत बना दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा वाला देश, पीएम मोदी ने किया स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण
केवडिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने गृह प्रदेश गुजरात के नर्मदा जिले में केवडिय़ा स्थित सरदार सरोवर बांध से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर साधु द्वीप पर बनी सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को राष्ट्र को समर्पित करते हुए इसका लोकार्पण किया जिसके साथ ही यह चीन के स्प्रिंगफील्ड बुद्धा की 153 मीटर ऊंची मूर्ति को आधिकारिक तौर पर पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बन गयी।इसकी विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र इसके…
Read Moreराजधानी में प्रदूषण के चलते स्थिति गंभीर
नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 16़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है लेकिन इन दिनों प्रदूषण के चलते आबो हवा बेहद निम्न स्तर तक पहुुंच गई है।मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े दस बजे आर्द्र्रता का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया । सोमवार को अधिकतम तापमान 31़ 1 डिग्री दर्ज किया गया था जो इस…
Read Moreभारत में जहरीली हवा ने ले ली 1 लाख बच्चों की जान: डब्ल्यूएचओ
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में प्रदूषण के कारण वर्ष 2016 में 1,10,000 बच्चों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक इन बच्चों की मौत का संबंध भारत की लगातार जहरीली होती जा रही हवा से है। यही नहीं पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मौत के मामले में भारत ने पूरी दुनिया को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, इन बच्चों की मौत की वजह पीएम 2.5 है जो वायु प्रदूषण के कारण तेजी से बढ़ रहा है।विश्व स्वास्थ्य संगठन…
Read Moreट्रंप ने ठुकराया गणतंत्र दिवस पर आने का न्योता
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गणतंत्र दिवस पर बतौर चीफ गेस्ट भारत आने के मोदी सरकार के न्योते को ठुकरा दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि इस पत्र में ट्रंप ने न आ सकने पर खेद जताया है। इसका कारण अमेरिका में कुछ राजनीतिक कार्यक्रम और ट्रंप का स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन है, जो 26 जनवरी से कुछ दिन पहले या ठीक उसके बाद निर्धारित हो सकता है। ट्रंप ने यह…
Read Moreसोमवार से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, अयोध्या में विवादित जमीन किसकी?
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली बेंच में सोमवार से अयोध्या राम मंदिर-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले की सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस केएम जोसेफ की बेंच के सामने मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। बीते 27 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपने अहम फैसले में कहा था कि अयोध्या मामले को संवैधानिक बेंच के पास नहीं भेजा जाएगा। इसके मायने यह हुए कि अब जमीन किसकी है, सुनवाई यहां से होगी।इससे पहले मामले में एक सीमित सवाल…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी मिले शिन्जो आबे से
यामानाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो आबे के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं की इस बैठक का मकसद आपसी रिश्तों को और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिन्जो आबे की यामानाशी में मुलाकात हुई। दोनों नेता भारत-जापान रिश्तों को और गहरा करने के लिए बातचीत करेंगे। मोदी 13वें भारत- जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार की शाम को यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि आबे के साथ उनकी बैठक से दोनों देशों के…
Read More