आप-कांग्रेस गठबंधन पर हो रहे सर्वे से शीला नाराज

नईदिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर आ रही खबरों पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस नेतृत्व गठबंधन को लेकर राहुल गांधी के सामने अपनी राय रख चुका है. नेतृत्व का मानना है कि कार्यकर्ता गठबंधन नहीं चाहते. शीला ने आगे कहा, सर्वे पर चाको जी ही बता सकते हैं. मैंने भी आज अखबारों में पढ़ा है. राहुल गांधी जी ने गठबंधन न करने के लिए सहमति दी थी.अब ये क्यों किया…

Read More

एनसीईआरटी की 25,000 से अधिक नकली किताबें जब्त

नईदिल्ली। राजधानी के पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक प्रेस में छापी जा रही, एनसीआईटी की 25,000 से अधिक नकली किताबें जब्त की गई हैं । अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को सूचना के आधार पर एनसीईआरटी की टीम के साथ पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक प्रेस में छापा मारा। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान एनसीईआरटी की 25,000 से अधिक नकली किताबें, एनसीईआरटी के वाटर मार्क वाले रील पेपर, सादे पेपर बड़ी संख्या में पाए गए। हिंदी, गणित, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र विषयों…

Read More

भारत में बोइंग 737 मैक्स विमान पर प्रतिबंध लगने के बाद बढ़ाया किराया

सभी एयरलाइंस की इमरजेंसी बैठक नई दिल्ली । इथोपियन एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के के बाद भारत ने बड़ा फैसला लेते हुए बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को प्रतिबंधित कर दिया है। नागर विमानन सचिव ने बुधवार शाम 4 बजे दिल्ली में सभी एयरलाइंस की एक आपात बैठक बुलाई है। इसके साथ सभी एयरपोर्ट पर बोइंग 737 मैक्स के संचालन पर रोक लगा दी गई है। भारतीय हवाई क्षेत्र में इन विमानों को शाम चार बजे के बाद प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। डीजीसीए ने जानकारी…

Read More

फेसबुक से अभिनंदन की फोटो हटाने को कहा

चुनाव आयोग का भाजपा को झटका नई दिल्ली । हाल ही में चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की घोषणा की, जो कि 7 चरणों में होंगे। तारीखों का ऐलान होते ही चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक पार्टियों पर सख्ती कर दी है। हर एक चीज को गंभीरता से लिया जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों के भाषणों के अलावा उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी नजर रखी जा रही है। इसी के चलते चुनाव आयोग ने दिल्ली में भाजपा के विधायक ओमप्रकाश शर्मा को फेसबुक से एक तस्वीर हटाने को कहा।…

Read More

अवैध धन के इस्तेमाल पर ऐसे नजर रखेगा ईसी

लोकसभा चुनाव 2019 नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने एक कमेटी का गठन किया है जो चुनाव के दौरान अवैध धन के इस्तेमाल पर नजर रखेगी. इस कमेटी में वित्तीय एजेंसियों के प्रमुखों को शामिल किया गया है. कमेटी में सीबीडीटी के चेयरमैन, केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन, प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक, केंद्रीय आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो के निदेशक और वितीय अन्वेषण यूनिट के प्रमुख शामिल हैं. चुनाव आयोग ने सोमवार को कमेटी के सदस्यों को पत्र भेजा. 15 मार्च शाम 4 बजे, चुनाव आयोग में…

Read More

बिना कांग्रेस के दिल्ली की सातों सीट जीतेगी आप

केजरीवाल का दावा नईदिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनावों को लेकर ऐलान किया. केजरीवाल ने कहा, आने वाले चुनाव दिल्ली वालों के लिए बेहद ज़रूरी है. इस बार दिल्ली के लोग प्रधानमंत्री बनाने के लिए नहीं बल्कि पूर्ण राज्य के लिए वोट देंगे. शीला दीक्षित कह रही हैं कि कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी. लेकिन हमारे इंटरनल सर्वे हमें बता रहे हैं कि हम बिना गठबंधन के भी दिल्ली की सातों सीट जीत रहे हैं. सर्वे में यह भी बताया है कि भारत…

Read More

गांधी जी कांग्रेस को 1947 में ही भंग करना चाहते थे:मोदी

दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पीएम ने दिलाया याद नईदिल्ली । अंग्रेजी शासन के दौरान नमक पर लगाए गए टैक्स के खिलाफ महात्मा गांधी द्वारा निकाले गए दांडी मार्च के 89 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी चाहते थे कि आजादी के बाद कांग्रेस को भंग कर दिया जाए. पीएम मोदी के मुताबिक, कांग्रेस ने हमेशा वंशवादी संस्कृति को बढ़ावा दिया, इसलिए वो कांग्रेस को भंग करना चाहते थे. पीएम मोदी के इस ब्लॉग…

Read More

एयर स्ट्राइक में बेहद सटीक था भारतीय वायुसेना का निशाना

मस्जिद बचाकर आतंकी कैंपों को किया तबाह नई दिल्ली । पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा 26 फरवरी की सुबह जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैपों पर बमबारी करके उन्हें नष्ट कर दिया गया था। दावा किया गया कि इस हमले में जैश के 250 से 300 आतंकी मारे गए हैं। इस बीच अब जानकारी मिल रही है कि उस आतंकी कैंप के बीचों-बीच एक मस्जिद स्थित थी। वायुसेना ने अपने हमले इस बात का खास ध्यान रखा कि हमले में मस्जिद को कोई नुकसान न पहुंचे। भारतीय वायुसेना के…

Read More

आतंकी हमलों में जवानों की बचाएगी जान

डीआरडीओ ने किया नई दवा का आविष्कार नई दिल्ली । डीआरडीओ की चिकित्सीय प्रयोगशाला देश के सुरक्षा सैनिकों के लिए एक ऐसी दवा लेकर आई है, जो घायल जवानों को अस्पताल में पहुंचाए जाने से पहले तक के बेहद नाजुक समय को बढ़ा सकती है जिससे घायल जवान की जान को बचाया जा सकता है। बता दें गंभीर रूप से घायल सुरक्षा कर्मियों में से 90 प्रतिशत कुछ घंटे में दम तोड़ देते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए डीआरडीओ की चिकित्सकीय प्रयोगशाला ‘कॉम्बैट कैजुएलिटी ड्रगÓ लेकर आयी है जिससे…

Read More

ईडी ने जब्त की गौतम खेतान की 8.46 करोड़ की अचल सम्पत्ति

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हवाला कारोबार रोकथाम अधिनियम के तहत अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी गौतम खेतान की अचल सम्पत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। जब्त की गयी सम्पत्तियों में नयी दिल्ली, हरियाणा तथा उत्तराखंड की सम्पत्तियां शामिल हैं। ईडी ने सोमवार को बताया कि खेतान की 8.46 करोड़ रुपये की सम्पत्तियां जब्त की हैं, जिसकी मौजूदा कीमत इससे कई गुणा अधिक है। उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने काला धन और कर चोरी के आरोप में खेतान के खिलाफ वर्ष 2015 में…

Read More