केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पर्रिकर के निधन पर शोक प्रकट किया

नईदिल्ली । केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर सोमवार को शोक प्रकट किया और कहा कि उन्हें उनकी सादगी के लिए और असाधारण प्रशासक के रूप में याद किया जायेगा । पर्रिकर के सम्मान में दो मिनट का मौन रखने के बाद कैबिनेट ने एक संकल्प पारित किया और कहा कि उनके निधन से देश ने एक सक्षम प्रशासक खो दिया जिन्हें स्नेहपूर्वक ‘आम लोगों का मुख्यमंत्री कहा जाता था । प्रस्ताव में कहा गया है, ”पर्रिकर को उनकी सादगी और एक असाधारण प्रशासक के…

Read More

राजौरी में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में एक जवान शहीद, तीन घायल

श्रीनगर । पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया है. पाकिस्तानी सेना की ओर से एलओसी पर फायरिंग की जा रही है और मोर्टार भी दागे जा रहे हैं. पाकिस्तानी सेना की तरफ से हो रही इस फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया है जबकि तीन जवान जख्मी हो गए हैं.  भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है. बता दें पुलवामा पर हुए आतंकी हमले और भारत की ओर से जैश के ठिकानों पर…

Read More

राहुल गांधी से मिले हेमंत सोरेन

नईदिल्ली । लोकसभा चुनाव 2019 के मध्यनजर झारखंड में भाजपा के खिलाफ चार दलों का महागठबंधन होली के बाद संभावित उम्मीदवारों की घोषणा कर सकता है. झारखंड में गठबंधन को लेकर आज जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. मिली जानकारी के अनुसार गठबंधन को लेकर ही झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी भी आज शाम को राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी…

Read More

मोदी ने प्रचार पर खर्चे 3044 करोड़ रुपए: मायावती

नयी दिल्ली । बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने अपने प्रचार प्रसार पर 3044 करोड़ रुपए खर्च किये हैं। मायावती ने कहा कि मोदी अपने पूरे शासन काल के दौरान शिलान्यास जैसे कार्यक्रमों में व्यस्त रहे हैं और अब अब गरीबी और रोजगार जैसे मुद्दों से आम लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री असली मुद्दों पर चुनावी बहस रोकने के लिये गड़े मुर्दे उखाड़ रहे…

Read More

अजहर के मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति के साथ काम करता रहेगा भारत

नईदिल्ली । भारत आतंकी गुट जैश-ए-मुहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादियों की सूची में डालने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की प्रतिबंध समिति के साथ काम करना जारी रखेगा और संयम बनाए रखेगा। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। चीन द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के सरगना को प्रतिबंधित करने के प्रस्ताव को एक बार फिर अपने वीटो अधिकार के जरिये नाकाम करने के कुछ दिनों बाद सूत्रों ने यह बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की…

Read More

पीएम मोदी ने शुरू किया मैं भी चौकीदार अभियान

शेयर किया यह वीडियो नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के तंज चौकीदार चोर है के जवाब में शनिवार को मैं भी चौकीदार अभियान शुरू किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, आपका चौकीदार दृढ़ता के साथ खड़ा है और राष्ट्र की सेवा कर रहा है। लेकिन, मैं अकेला नहीं हूं। हर कोई जो भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराइयों से लड़ रहा है, वह चौकीदार है। भारत की प्रगति के लिए हर कोई कड़ी मेहनत कर रहा है। उन्होंने कहा, आज हर भारतीय कह रहा है..मैं भी…

Read More

जंतर-मंतर पर चंद्रशेखर भरेंगे हुंकार

नईदिल्ली । दलित राजनीति में आगे बढ़ रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुंकार भरेंगे. जंतर-मंतर पर आज बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती पर बहुजन हुंकार रैली आयोजित की जा रही है. जिसमें चंद्रशेखर आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर युवाओं को संबोधित करेंगे. फिलहाल भीम आर्मी प्रमुख दिल्ली के एम्स अस्पताल में हैं. जल्द ही वे यहां से रवाना होंगे. बता दें कि तबियत खराब होने के कारण चंद्रशेखर मेरठ के अस्पताल में भर्ती थे. जहां से छुट्टी लेकर वे बहुजन हुंकार रैली में…

Read More

दिल्ली से 332 करोड़ की हेरोइन बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार

नईदिल्ली । दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस की दक्षिणी और उत्तरी रेंज स्पेशल सेल ने संयुक्त ऑपरेशन में करीब 83 किलोग्राम हेरोइन (ड्रग्स) बरामद की है. इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 332 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स पकडऩे के साथ ही पुलिस ने 10 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पकड़ी गई ड्रग्स में से करीब 150 करोड़ की हेरोइन मालदा और बरेली से दिल्ली आई थी. दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह…

Read More

बसपा-सपा और आर.एल.डी. गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताना है : मायावती

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज यहाँ उत्तर प्रदेश में राज्य व मण्डल  स्तर के पदाधिकारियों व पार्टी के जिम्मेदार लोगों की अहम बैठक में लोकसभा आमचुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशियों के साथ-साथ अन्य जरूरी राजनीतिक व चुनावी मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के बाद उन्हें अन्तिम रूप दे दिया, जिस पर गठबंधन की समाजवादी पार्टी से शीर्ष स्तर पर विमर्श करके आगे गति प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे तन, मन, धन के…

Read More

कमजोर मोदी चीन के राष्ट्रपति से डरे हुए हैं : राहुल

बीजेपी ने कहा-यह आपके नाना की देन नईदिल्ली । आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने के प्रयास में चीन ने एक बार फिर अड़ंगा लगा दिया है. इसके बाद कांग्रेस ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक बार फिर से ‘विफल मोदी सरकार की विफल विदेश नीति उजागर हुई. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर टिप्पणी की है.  राहुल ने ट्वीट कर कहा कि – कमजोर मोदी, शी (चीन के राष्ट्रपति…

Read More