संसद का शीत सत्र 15 दिसंबर से

नई दिल्ली। आखिरकार संसद के शीत सत्र के लिए तारीखों की घोषणा शुक्रवार को कर दी गयी। इस बार का शीत सत्र 15 दिसंबर से शुरू होकर 5 जनवरी तक चलेगा। बीच में 25 व 26 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टियां होंगी। संसद के शीत सत्र की तारीखों के एलान के साथ ही कांग्रेस की ओर से विभिन्न मुद्दों के जरिए केंद्र सरकार पर हमले की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इस क्रम में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड्गे ने कहा, ‘जीएसटी, नोटबंदी, जम्मू कश्मीर, आतंकवाद, हाफिज सईद का पाक अदालत…

Read More

डोकलाम विवाद के बाद सेना ने शुरू किया चीन सीमा के साथ लगती सड़क बनाने का काम

नई दिल्ली। सेना ने 73 दिन तक चले डोकलाम गतिरोध की पृष्ठभूमि में चीन से लगी सीमा पर सड़क ढांचे को दुरस्त करने का फैसला किया है और अपने कोर इंजीनियरों को पूरे जोर शोर के साथ इस कार्य को करने का जिम्मा सौंपा है ताकि सैनिकों की तीव्र आवाजाही सुनिश्चित हो सके। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोर ऑफ इंजीनियर्स (सीओई) ने इस उद्देश्य के लिए पहले ही कई कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ काटने और सड़क बिछाने की विभिन्न मशीनों के नए संस्करणों और उपकरणों के…

Read More

मनी लॉन्ड्रिंग पर केंद्र सरकार को झटका

जमानत की सख्त शर्तें असंवैधानिक: सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत की कठोर शर्तों को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। अदालत ने इन शर्तों को नागरिकों के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया है। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश केंद्र सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।कोर्ट में बहस के दौरान केंद्र सरकार इन सख्त शर्तों को पुरजोर तरीके से समर्थन किया था। केंद्र ने तर्क देते हुए इन्हें कालेधन से निपटने के लिए कारगर हथियार बताया था। कोर्ट ने माना कि मनी लॉन्ड्रिंग…

Read More

लिखे हुए नोटों को लेने से मना नहीं कर सकते बैंक: आरबीआई

नई दिल्ली। कोई भी बैंक 500 और 2000 रुपये के उन नोटों को लेने से इनकार नहीं कर सकता है जिनपर कुछ लिखा हुआ है। हालांकि व्यक्ति ऐसे नोटों को बदलवा नहीं सकता है, यह नोट सिर्फ जमाकर्ता के व्यक्तिगत खाते में जमा किये जा सकते हैं। आरबीआई के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आर्थिक साक्षरता के तहत मेला आने वाले लोगों को जागरूक कर रहा है। यहां नए नोटों के फीचर समेत लोगों को उनके अधिकारों के प्रति साक्षर किया जा…

Read More

पांच विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 21 दिसंबर को

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में विधानसभा उपचुनावों की घोषणा हो गई है। आयोग के अनुसार आगामी 21 दिसंबर को आरके नगर (तमिलनाडु), सिकंदरा (उत्तर प्रदेश), सबांग (पश्चिम बंगाल), पक्के कसांग और लिकाबली (अरुणाचल प्रदेश) में विधानसभा उपचुनाव किये जाने हैं।गौरतलब है कि आरके नगर सीट 12 अप्रैल को मतदान प्रस्तावित था, लेकिन उससे पहले एआईएडीएमके नेता के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश जब्त होने के बाद चेन्नई की आरके नगर सीट का उपचुनाव रद्द कर दिया गया था। एआईएडीएमके के शशिकला खेमे ने यहां टीटीवी दिनकरन को…

Read More

तीन अध्यादेशों को विधेयक में बदलेगी सरकार

संसद के शीतकालीन सत्र की तैयारी नई दिल्ली। संसद के 15 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलने वाले शीतकालीन सत्र में  तारीखों का ऐलान नहीं करने को लेकर बीते दिनों कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने शुक्रवार को संसद सत्र की तारीखों का औपचारिक ऐलान करते हुए कहा इस सत्र के दौरान सरकार तीन अध्यादेशों के स्थान पर तीन विधेयक पेश करेगी। इनमें दो सितंबर को जारी वस्तु एवं सेवा कर (राज्यों को मुआवजा) अध्यादेश, ऋण शोधन और दिवाला संहिता (संशोधन) अध्यादेश…

Read More

अथर्व ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट और बिजनेस एंड होटल मैनेजमेंट स्कूल, स्विट्जरलैंड के बीच शैक्षणिक सहयोग की घोषणा

Shri-Sunil-Rane-Executive-President-Atharva-Group-of-Institutes

मुंबई:   होटल मैनेजमेंट छात्रों को शिक्षा और डिग्री कार्यक्रमों में उत्कृष्टता  के महत्व को ध्यान  में रखते हुवे मुंबई के  अथर्व कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एन्ड कैटरिंग  प्रौद्योगिकी एवं बी.एच.एम.एस. (बिजनेस एंड होटल मैनेजमेंट स्कूल , स्वटजरलैंड)  ने आपसी सहयोग की घोषणा की गयी।     मुंबई में अथर्व काम्प्लेक्स में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस आशय पर सुनील राणे कार्यकारी अध्यक्ष, अथर्व समूह संस्थान और महामहिम हेनरिक मीस्टर अध्यक्ष बीएचएमएस और माननीय  सदस्य – बेनेडिक्ट  शिक्षा समूह )  ने समझौते पर  हस्ताक्षर किया । अग्रणी अंतरराष्टीर्य शिक्षा समूह  के तौर पर दोनों संस्थानों ने  अकादमिक विकास के लिए एक…

Read More

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के लिए एक समान मानक का सुझाव

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों को सरकार द्वारा अनुमोदित एकसमान मानकों का पालन करना होगा। सरकार ने यह निर्णय एक समिति से पूरे देश में एक समान बुनियादी ढांचा विकसित करने के सुझाव के आधार पर लिया है। मानकीकृत चार्जिंग बुनियादी ढांचा किसी भी स्टेशन पर विभिन्न निर्माताओं के सभी मॉडल के इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने में सक्षम होगा। इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के चार्जिंग बुनियादी ढांचे के प्रोटोकॉल के मानकीकरण पर समिति ने भारत ईवी चार्जर एसी-001 और भारत ईवी चार्जर डीसी-001 के विनिर्देशों के लिए…

Read More

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे ने की मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे ने आज नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। चार दिवसीय भारतीय दौरे पर बुधवार को नई दिल्ली आए श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे ने आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बता दें कि वे बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे जहां श्रीलंका के भारतीय राजदूत तरणजीत संधू ने उनका स्वागत किया। बताया जा रहा है कि सायबर सिक्योरिटी पर आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेने के अलावा वे भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे शुक्रवार…

Read More

बीजू जनता दल (बीजद) छोड़ आम ओडिशा पार्टी मे शामिल हुए लगभग 700 कार्यकर्ता

बीजू जनता दल

भुवनेश्वर । बीजू जनता दल के करीबन 700 कार्यकर्ता बीजद छोड़कर आम ओडिशा पार्टी में शामिल हो गए हैं। इनमें खंडपड़ा विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मंडल स्तरीय बीजद छात्र जनता दल के अध्यक्ष मनोरंजन बेहेरा एवं उनके 200 समर्थक, पथरचकड़ा ग्राम पंचायत के 500 बीजद सदस्य एवं नेता तथा पथरचकड़ा ब्रजबंधु युवक संघ के सैकड़ों सदस्य शामिल हैं। आम ओडिशा पार्टी के अध्यक्ष सौम्य रंजन पटनायक के नेतृत्व के प्रति आस्था प्रकट करते हुए ये सभी सदस्य आम ओडिशा मे शामिल हुए हैं। भापुर ब्लाक अन्तर्गत पथरचकड़ा में मौजूद मां…

Read More