‘भगवद् गीता’ आंतरिक द्वंद्वों का समाधान देती है: राष्ट्रपति

कोविंद ने कहा कि हरियाणा में वर्ष 2011 में 1,000 लड़कों के मुकाबले 830 लड़कियों का अनुपात था और अब सरकार तथा लोगों के सहयोग एवं प्रयासों से लड़कियों की संख्या 937 पर पहुंच गई है। कुरूक्षेत्र। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि ‘भगवद् गीता’ किसी व्यक्ति के सामने पेश आने वाले ‘द्वंद्व’ का समाधान देती है और उन्होंने लोगों से इस डिजिटल युग में बुराइयों से मुक्त रहने के लिए उसके संदेश का पालन करने को कहा। उन्होंने यहां ‘अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का उद्घाटन करते हुए कहा, क्या…

Read More

लोगों के विरोध के बाद रोहतांग दर्रा एक दिन के लिए बहाल

मनाली। लाहौल स्पीति प्रशासन ने आज लोगों के विरोध और दिक्कतों को देखते हुए एक दिन के लिए रोहतांग दर्रा वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। एसडीएम केलांग कुलवीर राणा ने बताया कि दर्रे के हालात को देखते हुए प्रशासन ने रोहतांग बंद करने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए एक दिन के लिए दर्रा वाहनों के लिए खोल दिया है। उन्होंने दर्रे के आर पार जाने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे आज दर्रा पार कर…

Read More

26/11 मुंबई हमला : खून से लिखी गई तारीख की 9वीं बरसी आज

नई दिल्ली। 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले को भला कौन भूल सकता है? मुंबई के इतिहास में खून से रंगी इस तारीख की आज 9वीं बरसी है। 10 हमलावरों ने मुंबई को खून से रंग दिया था, जिसके प्रमाण अभी भी मौजूद हैं। 26 नवंबर, 2008 की रात करीब 9.50 बजे शुरू हुए इस आतंकी हमले में कुल 166 लोग मारे गए थे एवं 300 से ज्यादा घायल हुए थे। मुंबई के प्रमुख रेलवे स्टेशन सीएसएमटी सहित, ताज होटल, होटल ट्राइडेंट, लियोपोल्ड कैफे एवं नरीमन हाउस…

Read More

मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी बोले दुनिया आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो

मन की बात मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी और मुंबई हमले के पीड़ितों को याद किया ।.उन्होंने कहा कि आतंकवाद ने आज विश्व के हर भू भाग में अति भयंकर रूप ले लिया है । नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 38वीं बार ‘मन की बात’ की. इस दौरान उन्होंने संविधान दिवस की चर्चा की. उन्होंने कहा कि संविधान के प्रकाश में नया भारत बनाना हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने बाबा साहब आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि हमारा संविधान बहुत व्यापक है. गरीब, दलित, पिछड़ा,…

Read More

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने राजनाथ से की मुलाकात

इटानगर।अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी डी मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से नयी दिल्ली में मुलाकात की और असम राइफल्स में राज्य के युवाओं की भर्ती सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रीय राजधानी के आधिकारिक दौरे पर आए राज्यपाल ने राज्य में अनुसूचित जाति उम्मीदवारों की गैर मौजूदगी के बारे में केंद्र को अवगत कराया और कहा कि असम राइफल्स में भर्ती के लिए राज्य के कोटे में अभी भी रिक्तियां है। उन्होंने सिंह राज्य की अनुसूचित जाति की रिक्तियां अनुसूचित जनजाति को स्थानांतरित करने…

Read More

हाई लेवल मीटिंग में पीएम मोदी ने कुपोषण पर जताई चिंता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अल्पपोषण व इससे संबंधित समस्याओं को रोकने और कम करने के लिए किए उठाए गए कदमों की प्रगति और प्रयासों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय, नीति आयोग और अन्य मंत्रालयों के अधिकारियों ने इस उच्च स्तर की समीक्षा बैठक में भाग लिया। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कुपोषण और संबंधित समस्याओं की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान कुछ अन्य विकासशील देशों के सफल पोषण पहल पर भी चर्चा की गई।  प्रधानमंत्री ने इस बैठक में कुपोषण,…

Read More

इंटरनेट ने देशों के समक्ष पेश की नयी चुनौतियां: सुषमा स्वराज

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि इंटरनेट ने सभी देशों के सामने नयी तरह की चुनौतियां पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा वैश्विक मंचों पर चर्चा के केंद्र में रहने लगा है। इंटरनेट की सीमारहित प्रकृति तथा चुनौतियों की छिपी पहचान के कारण देशों के बीच आपसी तालमेल की जरूरत बढ़ गयी है। साइबर सुरक्षा पर वैश्विक सम्मेलन के अंतिम सत्र में सुषमा ने कहा कि इंटरनेट ने न केवल राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक वृद्धि की गति को तेज किया है बल्कि इसने साथ…

Read More

राम मंदिर पर मोहन भागवत के बयान को मुस्लिम संगठनों ने बताया सुप्रीम कोर्ट को चुनौती

नई दिल्ली। कर्नाटक के उडुपी में चल रही धर्म संसद में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा राम मंदिर को लेकर दिए बयान पर मुस्लिम पक्ष की प्रतिक्रिया आई है। जहां बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के कन्वेनर और वकील जफरयाब जिलानी ने इसे सुप्रीम कोर्ट को चुनौती करार दिया है वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के औवेसी ने इसे कानून का उल्लंघन करार दिया है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार जिलानी ने कहा है कि संविधान के अनुसार सुप्रीम कोर्ट सर्वोच्च अथॉरिटी है और वो यह तय…

Read More

हाफिज सईद के रिहा होने पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज

राहुल गांधी ने पीएम मोदी

नई दिल्ली । गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हमले जारी हैं। अब मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सह संस्थापक हाफिज सईद की रिहाई को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है।  राहुल गांधी ट्वीट कर पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा, ‘नरेंद्रभाई बात नहीं बनी। आतंक का मास्टमांइड आजाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तानी सेना को लश्कर-ए-तैयबा फंडिंग में क्लीनचिट दे दी है। आपका गले लगाना काम नहीं आया। अब और…

Read More

वंचितों को आवाज देती है नेट निरपेक्षता: रानिल विक्रमसिंघे

नयी दिल्ली। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने नेट निरपेक्षता की खुलकर वकालत करते हुए कहा कि इंटरनेट तक निर्बाध पहुंच वंचितों को आवाज देने तथा समान अवसर उपलब्ध करवाने के लिए बहुत मायने रखती है। वे यहां साइबर स्पेस पर वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेट निरपेक्षता सुनिश्चित करने की जरूरत है। यह ऐसा सिद्धांत जो अमेरिका सहित दुनिया के अनेक हिस्सों में गंभीर संकट में है। ‘नेट निरपेक्षता ही वह मूल सिद्धांत है जो कि इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को स्पीड…

Read More