गुवाहाटी। केंद्र सरकार ने 1985 के असम समझौते को लागू करवाने के लिए जिस नौ सदस्यीय कमिटी का गठन किया था, उसके चेयरमैन ने पैनल ही छोड़ दिया। कमिटी के चेयरमैन एमपी बेजबरुआ पांचवें ऐसे सदस्य हैं जो अब तक इस कमिटी को छोड़ चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस कमिटी की नियुक्ति समझौते के 6वें क्लॉज की समीक्षा के लिए की थी। बता दें कि असम समझौते का क्लॉज 6 यह सुनिश्चित करता है कि असम के नागरिकों की विरासत, सामाजिक, सांस्कृतिक और भाषाई पहचान की संवैधानिक, विधायी और…
Read MoreCategory: राज्य
सपा-बसपा के बीच गठबंधन का ऐलान, दोनों दल 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे
लखनऊ: लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन (SP-BSP Alliance) का ऐलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने सीटों का ऐलान करते हुए कहा कि दोनों दल 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। रायबरेली और अमेठी की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि लखनऊ गेस्ट हाउस कांड से ऊपर जनहित है।मायावती को पीएम बनाने के सवाल पर अखिलेश ने दिया बड़ा बयान, कहा यूपी ने हमेशी पीएम दिया है, मैं चाहूंगा इस बार भी यूपी…
Read Moreअखिलेश यादव और मायावती की सपा-बसपा गठबंधन पर संयुक्त प्रेसवार्ता
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस 12 जनवरी 2019 को दोपहर 12:00 बजे होटल ताज गोमती नगर में होगी। लखनऊ।आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियां जी तोड़ मेहनत करने में जुटी हुई हैं। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए अन्य पार्टियां एक जुट हो रहीं हैं। इनमें सपा-बसपा का गठबंधन प्रमुख माना जा रहा है। इन दो पार्टियों के गठबंधन की बात पता चलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के लिए चुनौती साबित…
Read Moreहिन्दी भाषा के दर्जे का मंथन किया जाना चाहिये: सुषमा
नयी दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर कहा हमें इस भाषा की स्थिति पर मंथन करना चाहिए तथा इस बात पर भी विचार करना चाहिए लोगों के बीच इसे बढ़ावा देने के लिये और क्या किया जा सकता है। उन्होंने कहा, कुछ लोग कहते हैं कि हम 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं तो फिर दस जनवरी को विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है। ऐसे लोगों से हम कहते हैं कि हम दो अलग अलग दिवस मनाते हैं, हम दोनों अवसर मनाते…
Read Moreकांग्रेस को जीत दिलाना पहला लक्ष्य : शीला
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की वापसी हुई है और साथ में तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। उनके सामने क्या चुनौही हैं और कितनी तैयारियों के साथ वे मैदान में उतरने वाले हैं, तीनों से बातचीत कर जाना गया।80 साल की उम्र में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को एक बार फिर से प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया है। अजय माकन के पद से इस्तीफा देने के बाद शीला को यह कमान सौंपी गई है। अजय माकन ने…
Read Moreदवाओं की आनलाइन बिक्री पर रोक हटाने से हाईकोर्ट का इंकार
नई दिल्ली। कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई की अगली तारीख छह फरवरी तक यह रोक बनी रहेगी। केंद्र सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि इस तरह की इकाइयों के लिए अभी नियम बनाए जाने हैं। मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन तथा न्यायमूर्ति वी के राव की पीठ ने कहा, सरकार ने अपने जवाबी हलफनामे में जिस मजबूती से अपनी बात रखी है और साथ ही विभिन्न समितियों की रिपोर्टों तथा यह तथ्य ध्यान में रखते हुए कि इसके लिये सांविधिक नियम अभी बनाए जाने…
Read Moreनेशनल हेराल्ड के प्रकाशक एजेएल की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई 15 जनवरी को
नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह, परिसर खाली करने संबंधी आदेश के खिलाफ दायर नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र के प्रकाशक एसोसिएटिड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की याचिका पर वकीलों की अनुपलब्धता के कारण 15 जनवरी को सुनवाई करेगा। एकल न्यायाधीश ने एजेएल को आईटीओ परिसर खाली करने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति वी के राव की पीठ को केंद्र सरकार के स्थायी वकील राजेश गोगना ने बताया कि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता उनका नेतृत्व कर रहे हैं जो आज उपलब्ध नहीं हैं।…
Read Moreअपने पसंदीदा टीवी चैनलों के लिए ही देने होंगे पैसे
नई दिल्ली। डिश और केबल टीवी के उपभोक्ताओं को कई बार उन चैनलों के लिए भी भुगतान करना पड़ता है, जिन्हें वह कभी नहीं देखते। इसकी वजह यह होती है कि वे एक पैक का हिस्सा होते हैं। लेकिन, अब एक फरवरी से इसमें बदलाव होने वाला है। इस चेंज की डेडलाइन पहले 29 दिसंबर थी, लेकिन कंपनियां इसमें सफल नहीं रहीं और ट्राई ने अब 1 फरवरी की तारीख तय की है।टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अब नई प्राइसिंग और चैनल सेलेक्शन सिस्टम के लिए सैटलाइट और केबल…
Read Moreबेंगलुरु एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण 3 फ्लाइट्स चेन्नई डाइवर्ट, 50 से अधिक प्रभावित
नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और कोहरे का असर अब यातायात संसाधनों पर भी देखने को मिल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार कर्नाटक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे वाले क्षेत्र में ठंडे मौसम के चलते काफी गहरा धुंध छाया हुआ है जिसके चलते वहां जाने वाले विमानों को डाइवर्ट कर दिया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट को चेन्नई के लिए डाइवर्ट कर दिया गया है। इसके अलावे 50 से अधिक उड़ानें प्रभावित बताई जा रही है।…
Read Moreकांग्रेस लीडरशिप नए फार्मूला पर कर रही है विचार, शीला दीक्षित सबसे आगे
नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन का इस्तीफा होने साथ ही दिल्ली में अगले प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कवायद शुरू हो गई है। यूं तो दिल्ली कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने की चर्चा काफी समय से थी, क्योंकि माकन अपनी सेहत का हवाला देकर पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा दे चुके थे, लेकिन शुक्रवार को उनका इस्तीफा मंजूर होने के बाद नए अध्यक्ष को लेकर मंथन शुरू हो चुका है। पार्टी के एक अहम रणनीतिकार के मुताबिक, जल्द ही दिल्ली कांग्रेस को उसका चेहरा मिल सकता है।…
Read More