लखनऊ। भगवान राम की नगरी मानी जाने वाली अयोध्या में अब सरकार शराब और मीट पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। सरकार यह कदम अयोध्या के संतों की मांग पर उठाने जा रही है। प्रदेश सरकार ने पूरे अयोध्या जिले में शराब और मीट के प्रतिबंध को लेकर विधिक राय मांगी है।प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि अयोध्या के संतों ने मांग की है कि पूरे जिले में शराब और मीट पर प्रतिबंध लगाया जाए। सरकार ने इस मांग को लेकर विधि विभाग से राय मांगी है। उन्होंने…
Read MoreCategory: प्रदेश
वाराणसी हवाई अड्डे पर यात्रियों की भारी संख्या के लिए योगी ने मोदी को दी बधाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी हवाई अड्डे पर एक दिन में यात्रियों की संख्या 10 हजार से अधिक हो जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मिली इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। ज्ञातव्य है कि 10 नवम्बर, 2018 को वाराणसी हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों की संख्या 4,863 तथा यहां से प्रस्थान करने वाले यात्रियों की संख्या 5,174 रही। इस प्रकार इस हवाई अड्डे से एक दिन में कुल 10,037 यात्रियों ने हवाई…
Read Moreअनोखा जलीय जैव विविधता केंद्र को विकसित किया
चम्पावत। यूं तो पूरा पहाड़ प्राकृतिक सुंदरता की खान है। पर चंपावत के टनकपुर में एक अनोखा जलीय जैव विविधता केंद्र को विकसित किया गया है, जहां जलीय जीवों को पर्यटक निहार रहे हैं। यह उत्तराखंड का पहला ऐसा केंद्र है। इसके अलावा यहां आने वाले पर्यटकों को एक साथ तीन अद्भुत पर्यटन आयामों से रूबरू होने का मौका मिल रहा है। पहला नंधौर वन सेंचुरी में पर्यटक प्रकृति व जीव जंतुओं को देख रहे हैं। दूसरा पास में स्थित मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन लाभ। इसके साथ तीसरा शारदा…
Read Moreफैजाबाद का नाम अब अयोध्या होगा: योगी
योगी सरकार इस बार देश की सबसे बड़ी दिवाली अयोध्या में मनाएगी जो तीन दिन तक चलेगी।इस दौरान राम की पौड़ी पर 3 लाख दिए जलाए जाएंगे बल्कि लेज़र लाइट की झलक भी दिखाई जाएगी। वहीं, भव्य रामलीला का मंचन भी होगा। अयोध्या।अयोध्या में धूमधाम से दीपोत्सव मनाया जा रहा है।इस बार की अयोध्या की दिवाली हर साल से खुछ खास है।दिवाली के मौक़े दीपोत्सव में शामिल होने के लिए दक्षिण कोरिया की पहली महिला किम जोंग सूक भी अयोध्या में हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला…
Read Moreयोगी ने लखनऊ में नए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्धघाटन किया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां ’भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम’ का उद्धघाटन किया । उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को ही इस स्टेडियम का नाम इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम पर रखे जाने की घोषणा कर दी थी। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने स्टेडियम के नाम बदले जाने की स्वीकृति दी थी। स्टेडियम के उद्धघाटन के समय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, खेल मंत्री चेतन चौहान और कांग्रेस नेता राजीव…
Read Moreउत्तराखंड में हैं विराट-अनुष्का
शादी के बाद विराट का यह पहला जन्मदिन है। इसके लिए दोनों पर्वतीय प्रदेश के छोटे से शहर नरेंद्रनगर में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कोहली और अनुष्का जन्मदिन के दिन अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु के आश्रम भी जाएंगे। अनुष्का आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा पाटील को काफी मानती हैं। शादी से पहले भी अनुष्का और विराट आशीर्वाद लेने खास तौर पर हरिद्वार स्थित अनंत बाबा पाटील के आश्रम गए थे।विराट कोहली को उत्तराखंड की वादियां काफी पसंद हैं और उन्होंने वहां आध्यात्मिक शांति मिलने की भी…
Read More‘रन फार यूनिटी’ के लिये दौड़ा शहर, सीएम और राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी
लखनऊ। सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्म दिवस पर बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा के सामने से मार्च-पास्ट व रन फार यूनिटी का क्रार्यक्रम रखा गया। सीएम योगी और राज्यपाल ने राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाइक, मुख्यसचिव, प्रमुख सचिव, डीजीपी ओपी सिंह, मेयर संयुक्ता भाटिया सहित तमाम नेतागण और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। दौड़ से पहले सीएम राज्यपाल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये और विधानभवन के सामने सीएम ने सभी को शपथ भी दिलाई। मार्च पास्ट में…
Read Moreशिवपाल की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे मुलायम!
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव मंगलवार को अपने भाई शिवपाल की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम में शिवपाल और उनके समर्थकों की तरफ से मुलायम सिंह यादव को पार्टी का अध्यक्ष बनाने की एक सुर में आवाज उठी। नेताजी से इस पर पूछा गया तो मुलायम ने राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाने को कहा।बता दें कि समाजवादी पार्टी का चेहरा रहे शिवपाल सिंह यादव भतीजे अखिलेश यादव से मनमुटाव के बाद पार्टी से अलग हो गए थे। शिवपाल सिंह ने पहले अपना अलग…
Read Moreराम मंदिर पर सहमति से हो फैसला, नहीं तो अन्य विकल्प भी मौजूद: योगी
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या में विवादित जमीन के मामले की सुनवाई जनवरी तक टलने के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। एक ओर जहां राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने की मांग उठ रही है, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी फिलहाल इस तरह की संभावनाएं नहीं दिखती हैं। उन्होंने साफ किया है कि न्यायिक प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से जल्द इस मामले को सुलझाने की अपील की।सीएम योगी ने मंगलवार को कहा, हम संवैधानिक बाध्यताओं…
Read Moreसीबीआई में झगड़े से बढ़ गई मेरी डाइट: अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव देश की शीर्ष जांच एजेंसी सीबीआई में चल रहे झगड़े से काफी प्रसन्न हैं। अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों से भेंट की। उन्होंने अध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा के नेता को बधाई तथा शुभकामना दी।अखिलेश यादव ने इसके बाद मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकार को हर मोर्चे पर फेल तथा भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि इन दिनों मैं तो…
Read More