ज़िन्दगी चलती रहेगी

तरुण प्रकाश श्रीवास्तव, सीनियर एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप  हम रुकें चाहे ठिठक कर, बैठ जाएँ, या, बहक कर ज़िन्दगी चलती रही है, ज़िन्दगी चलती रहेगी ।    (1) रात आने से कभी क्या. दिन निकलना भूलता है। वर्ष के वट पर नया इक, नित्य मौसम झूलता है।। शुष्क मौसम खींच कर, लाता हमेशा मुक्त सावन, नित्य मुरझाती हैं कलियाँ, नित्य पल्लव फूलता है।। कैद हम हो जाएँ घर में, या रुकें थक कर सफ़र में, ज़िन्दगी चलती रही है, ज़िन्दगी चलती रहेगी ।    (2) आँख खुलना, बंद होना, मात्र जीना…

Read More

रक्षा-नीति की संवेदनशीलता और पेड मीडिया की बाज़ीगरी

एज़ाज़ क़मर, एसोसिएट एडिटर-ICN नई दिल्ली। कारगिल मे पाकिस्तानी सेना आराम से बंकर बनाते हुये घुसकर बैठ गई थी, लेकिन हमे उसकी भनक तक नही लगी थी, आज सेटेलाइट के युग मे जब हम आसमान से ज़मीन पर चल रही एक छोटी सी चींटी की एक मीटर लंबी पिक्चर बनाकर उसका अध्ययन कर सकते है,फिर भी इतनी तकनीकी प्रगति के बावजूद चीनी सेना तिब्बत मे घुसकर बैठ गयी और हमारी संस्थाएं सिर्फ हाथ मलती रह गई।यद्यपि इस तरह की घटनाओ का आरोप गुप्तचर संस्थाओ के मत्थे मढ़ दिया जाता है,जबकि देश की सुरक्षा…

Read More

कैंसर

अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ‘चमन’, सेवानिवृत्त अधिकारी एवं लिटरेरी एडिटर-ICN हिंदी                            कहानी ‘‘अच्छा ये बताओ…..नूरी नाम तुम्हें कैसा लगता है….?’’ अचानक ही बातचीत का विषयान्तर कर के अमोल ने प्रश्न किया। ‘‘नूरी….? अच्छा नाम है…बहुत अच्छा….। लेकिन बात क्या है….?’’ रजिया ने चैंक कर पूछा ।  ‘‘यह नाम नूरी पसन्द है तुमको…?’’ ‘‘अरे बाबा…..कहा तो मैंने कि बहुत अच्छा….प्यारा सा नाम है यह। लेकिन माजरा क्या है….? अचानक कबाब में हड्डी की तरह यह बात कहाॅं से आ…

Read More

कोरोनाकाल में चीन से अधिक अमेरिका के करीब है भारत

राणा अवधूत कुमार, ब्यूरो चीफ-ICN बिहार पटना।अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में राष्ट्रीय हितों की अपेक्षित पूर्ति किसी देश की विदेश नीति की सफलता का पैमाना होती है। कोरोना संकट में यह प्रश्न भी स्वाभाविक है कि भारतीय विदेश नीति इससे कैसे व कितना प्रभावित हुई? इसने वैश्विक व क्षेत्रीय राजनीति को किस प्रकार प्रभावित किया। यह समय नए परिवर्तनों की आहट सुनाने वाला है।बदलते समीकरणों के बीच कोरोना का असर भारत की विदेश नीति पर पड़ेगा। पहला, वंदे भारत जैसे मिशन ने देश की सबसे बड़ी कूटनीतिक संपदा यानी भारतीय डायस्पोरा में…

Read More

उर्दू शायरी में ‘समंदर’

तरुण प्रकाश श्रीवास्तव, सीनियर एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप समंदर विशाल भी है और गहरा भी। सारी दुनिया में लगभग इकहत्तर प्रतिशत हिस्से पर समंदर का एकछत्र राज है। समंदर शांत भी है और तूफ़ानी भी। समंदर जहाँ सदियों से प्यासा है, वहीं हजारों नदियों को‌ लगातार पी भी रहा है। बहुत ही रहस्यमयी शय है यह समंदर भी। जब यह शांत होता है तो दुनिया में इससे खूबसूरत कुछ भी नहीं और जब यह नाराज़ होता है तो शायद इससे डरावना भी कुछ नहीं। न जाने कितने ही फ़साने जुड़े हैं…

Read More

कोरोना संकट में भारत ने अपना सुरक्षा चक्र किया मजबूत

राणा अवधूत कुमार, ब्यूरो चीफ-ICN बिहार पटना। विश्व व्यवस्था, क्षेत्रीय संतुलन, दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों, एशिया प्रशांत के देशों के सागरीय संप्रभुता से लगातार खिलवाड़ करने वाले चीन के व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए भारत ने यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाया है। कोरोना महामारी के बीच पिछले माह भारत ने चीन व अन्य पड़ोसी देशों से सीधे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को ले अपना सुरक्षा चक्र मजबूत किया।भारत के इस कदम ने चीन को निराश भी किया था। एक चीनी मंत्री ने कहा कि कुछ खास देशों से प्रत्यक्ष विदेश निवेश के लिए…

Read More

प्रथम India IsoFest 2020

प्रथम India IsoFest 2020  का आयोजन संप्रेषण मल्टीमीडिया और फिल्म ग्रेफिटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। Art Exists in Isolation कोविड 19 ने लगभग सारे कारोबार को लॉकडॉउन की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। आज पूरा विश्व मानो थम सा गया है। सारा माहौल अनिश्चित सा लग रहा है। नई दिल्ली। भारत में भी इसका व्यापक प्रभाव दिख रहा है। सारे काम धंधे ठप हैं। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री की गतिविधियां भी थम गयीं हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल की शूटिंग, प्रदर्शन…

Read More

कोरोना संकटकाल में भारत-चीन संबंध में आई फिर दरार

राणा अवधूत कुमार, ब्यूरो चीफ-ICN बिहार पटना। चीन-भारत के राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने का कार्यक्रम कोरोना वायरस के प्रकोप से खत्म हो गया। लेकिन वर्षगांठ के मौके पर एक-दूसरे को बधाई संदेश देने की औपचारिता निभायी गई। एक वरिष्ठ चीनी अधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद चीन-भारत के संबंध बहुत मजबूत होंगे, दोनों देश नई ऊंचाइयों को छुएंगे। लेकिन इस दौर में जिस तरह से वैश्विक स्तर पर सियासी गतिविधियां तेज हुई हैं, विशेष रूप से कोरोना को ले अंतर्रराष्ट्रीय स्तर पर…

Read More

ग़ज़ल: ज़द पे हैं मेरी तमन्नाएँ न जाने कब से

सुहैल काकोरवी, लिटरेरी एडिटर-ICN ग्रुप  ज़द पे हैं मेरी तमन्नाएँ न जाने कब से हो रहे हैं वो खता उसके निशाने कब से MY DESIRES ARE ON TARGET OF HER SINCE LONG THEY HAVE BEEN MISSING AIM  INCESSANTLY वक़्त बदला है अचानक तो मिली मुझको मुराद कर रहा था वो कई मुझसे बहाने कब से TIME CHANGED AND FULFILLED MY LONGING SHE HAS BEEN EYE WASHING SINCE LONG दस्ते गुलरंग से जारी है वहां बूए वफ़ा जिस्म से मेरे अलग हैं मेरे शाने कब से HER COLOURFUL HANDS RELEASE PERFUME…

Read More

पर्यावरण गीत: जल थल अनल समीर गगन …..

केवल कुमार, एंटरटेनमेंट एडिटर-ICN   ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर आज ये विशेष गीत ज़रूर सुनिए’ https://youtu.be/5LphMmClhOs घर पर रहें – घर पर सुनें “हर रोज़ नए गाने” पर्यावरण गीत – जल थल अनल समीर गगन  ….. गायक – तुहिना श्रीवास्तव और अमिताभ श्रीवास्तव म्यूज़िक अरेजमेंट* अमिताभ श्रीवास्तव संगीतकार – केवल कुमार गीतकार* – अशोक हमराही अमिताभ श्रीवास्तव और तुहिना श्रीवास्तव आकाशवाणी और  दूरदर्शन के  लोकगीत और सुगम संगीत के जाने माने कलाकार हैं। दोनों ने सुगम और लोक संगीत की शिक्षा यश भारती सम्मानित प्रसिद्ध संगीतकार – गायक केवल कुमार से…

Read More