उर्वरक पर दिख रहा सूखे का असर

मऊरानीपुर (झांसी): किसान सेवा सहकारी समिति भण्डरा मे सितम्वर से लेकर अक्टूवर माह तक किसानो की खाद लेने के लिए भारी भीड रहती थी लेकिन इस वर्ष सूखा के कारण किसान उर्वरक लेने के लिए वहुत कम संख्या मे पहुच रहें है। वरिष्ठ लिपिक ने वताया कि हर वर्ष सितम्वर, अक्टूवर, नवम्वर आदि माहो मे 50 से 60 लाख रूपये की खाद वेची जाती थी। जवकी इस वर्ष दोनो माहो मे मात्र 10 लाख रूपये की खाद वेची गई। जिससे अन्दाजा लगता है कि व्यापक सूखा के चलते किसान के पास पलेवा…

Read More

श्रमिकों की बेटियों को कन्या विवाह योजना में मिलेगे 55 हजार

मेरठ।  श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को कन्या विवाह योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। योजना के तहत श्रमिक कम से कम 18 वर्ष आयु में बेटी की शादी करेंगे तो उन्हें 55 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। अन्तरजातीय विवाह की स्थिति में यह सहायता धनराशि 61 हजार मिलेगी। दूसरी ओर, बोर्ड के निर्देशानुसार जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए अपील की गई कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनकी पुत्रियों के विवाह का मुहूर्त आगामी दो महीनों में तय हुआ है और वह अपनी पुत्रियों…

Read More

गायन की गंगा थीं गिरिजा देवी, निधन से उदास हुई ठुमरी

वाराणसी।  प्रख्यात शास्त्रीय गायिका पद्मविभूषण गिरिजा देवी का जन्म तत्कालीन बनारस के सकलडीहा (वर्तमान में चंदौली जिला अंतर्गत) गांव में पारंपरिक हिंदू परिवार में हुआ था। वह माता-पिता व दो बड़ी बहनों के साथ रहती थीं। वे जब दो वर्ष की थीं तभी उनके माता-पिता सपरिवार गांव से बनारस शहर चले आए। उन्होंने गंगा तट पर बसे बनारस को दुनिया का सबसे प्राचीन व जीवंत शहर बताया। इसका जिक्र उन्होंने अपने जीवन वृत्तांत में किया है।ठुमरी साम्राज्ञी के अनुसार संगीत की शिक्षा उन्होंने कबीरचौरा स्थित अपने गुरु के घर में…

Read More

योगी 25 को मोदी की काशी को देंगे करोड़ों की सौगात

लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। वह यहां नगर निगम की 108 सड़कों व गलियों के निर्माण साथ ही करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। इसके अलावा ऋण मोचन योजना के तहत 100 किसानों को सम्मानित भी करेंगे। यही नहीं सीएम नगरीय क्षेत्र के 111 स्कूलों में नाल्को के सहयोग के मूलभूत सुविधाओं का विकास कार्य का शुभारम्भ भी करेंगे। योगी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में…

Read More

ट्रेनों की नई समय सारिणी एक नवम्बर से होगी लागू

गोरखपुर। पूर्वाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। एक नवंबर से ट्रेनों की नई समय-सारिणी लागू हो जाएगी। इसके साथ ही पैसेंजर ट्रेनों की राह भी आसान हो जाएगी। गोरखपुर से नरकटियागंज और सिवान रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव में दो से तीन मिनट की कटौती की जा रही है। समय में कटौती होने से गाड़ियां जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगी। यही नहीं कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ जाएगी। समय-सारिणी लगभग तैयार हो चुकी है। जोनल स्तर पर उसे लागू करने की…

Read More

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर युद्ध जैसा नजारा देखने उमड़े हजारों लोग

लखनऊ  । प्रदेश की राजधानी को कानपुर से जोडऩे वाले जिले उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में आज युद्ध जैसा नजारा था। वायुसेना के एक दर्जन से अधिक फाइटर प्लेन के साथ ही चार मालवाहक विमान की हैरत में डालने वाली लैंडिग तथा टेक-ऑफ  देखने वहां उमड़े हजारों लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में आज लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना से फाइटर प्लेन गरज रहे थे। मात्र 15 से 20 सेकेंड में यह विमान लखनऊ-आगरा एक्सप्रसवे पर उतरे। नजारा देखने वाला था और इसके प्रत्ययदर्शी…

Read More

भाजपा से और क्या उम्मीद की जा सकती है : अखिलेश

लखनऊ  । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि भाजपा से और क्या उम्मीद की जा सकती है। दरअसल अखिलेश सपा के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ‘‘आज देश पर हुकूमत करने वाले पीएम मोदी और प्रदेश में हुकूमत करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ सिर्फ एक हिन्दू धर्म से जुडे़ धार्मिक स्थानों पर जाकर एक धर्म का प्रचार कर रहे हैं, जबकि भारत देश में सभी धर्म के लोगों का निवास है’’ के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने…

Read More

दुःखी और जरूरतमंदों के साथ मनायें दीपावली : राज्यपाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, राम नाईक ने आलोक पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में नई खुशी का संचार करे। उन्होंने कहा कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दुःखी तथा जरूरतमंद हों।…

Read More

हिंदुस्तानियों के खून पसीने से बना है ताजमहल: योगी

कुशीनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल पर अपनी ही पार्टी के विधायक संगीत सोम के बयान से सहमत नहीं हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कुशीनगर में संगीत सोम के बयान को एक सिरे से खारिज कर दिया है।  ताजमहल पर विवाद में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कूद पड़े। कुशीनगर में उन्होंने कहा कि ताजमहल पर संगीत सोम के बयान पर वह सहमत नहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ताजमहल पर अपना दृष्टिकोण रखा। कुशीनगर में उन्होंने मीडिया से कहा कि ताजमहल तो हिन्दुस्तानियों के खून-पसीने…

Read More

बेटियों के कन्यादान कराने का योगी सरकार का फैसला अभूतपूर्व : भाजपा

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह कराने की योगी सरकार की योजना को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया है। भाजपा का कहना है कि जरूरतमंद ऐसे परिवारों के लिए ये योजना बेहद कारगर साबित होगी जो पैसे की कमी के चलते बेटियों की शादी नहीं कर पाते थे या फिर शादियों के लिए कर्ज लेते थे।  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि कई बार ये देखने में आता था कि आर्थिक तंगी के चलते…

Read More