राज्यपाल राम नाईक ने रसायनिक और औद्योगिक आपदा प्रबंधन पर आयोजित संगोष्ठी का किया उद्घाटन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने फेडरेशन ऑफ इण्डियन चैम्बर्स ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा मंगलवार को होटल ताज में आयोजित संगोष्ठी ‘रसायनिक और औद्योगिक आपदा प्रबंधन’ का उद्घाटन किया। संगोष्ठी में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, मुख्य सचिव राजीव कुमार, औद्यौगिक विकास आयुक्त अनूप चन्द्र पाण्डेय, सरकारी विभाग एवं फिक्की से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि औद्योगिक परिवेश में सुरक्षित वातावरण एक महत्वपूर्ण बिन्दु है। बड़े औद्योगिक संस्थान के साथ-साथ छोटे उद्योग धंधों में…

Read More

पीसीएस मेंस-17 की परीक्षा में बंटा गलत पर्चा, हंगामा, परीक्षा निरस्त

इलाहबाद।  यूपी पीसीएस-2017 की मंगलवार को आयोजित परीक्षा की पहली पाली में एक केंद्र पर गलत पेपर बांटे जाने और अभ्यार्थियों के हंगामें के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), इलाहाबाद ने आज होने वाली सामान्य हिंदी और निबंध दोनों पालियों की परीक्षा स्थगित कर दी। आयोग ने कहा है कि वह जल्द ही सामान्य हिन्दी और निबंध दोनों परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान करेगा। दरअसल मंगलवार को पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा के दूसरे दिन सुबह 9.30 से 12.30 बजे की पहली पाली में सामान्य हिंदी और दोपहर दो…

Read More

रामदेव के फूड पार्क को जमीन देगी योगी सरकार, कैबिनेट से मिली मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां लोक भवन में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में योग गुरू स्वामी रामदेव के फूड पार्क को जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। इस निर्णय के साथ मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कुल 11 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा दी गई। मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री व सरकारी प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि आज बैठक में बाबा रामदेव के मेगा फूड पार्क को ग्रेटर…

Read More

अन्तर्राष्ट्रीय इम्पलांटोलॉजी कांफ्रेस में जुटेगें दुनियाभर के डॉक्टर

एकेडेमी ऑफ ओरल इम्पलांटोलॉजी की दसवीं कांग्रेस का आयोजन नई दिल्ली के द ग्रैंड में अगस्त, 2018 किया जाएगा। लखनऊ। एकेडेमी ऑफ ओरल इम्पलांटोलॉजी अपनी दसवीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन करने जा रही है। इस फोरम पर ओरल इम्पलांट टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुए ताजा घटनाक्रमों को शोकेस किया जाएगा। एकेडेमी ऑफ ओरल इम्पलांट के महासचिव डॉ अजय शर्मा ने इस आयोजन की जानकारी देते हुये बताया कि इस साल अगस्त में नई दिल्ली में हो रही इस कांफ्रेस में दुनियाभर से अनेक जाने माने डॉक्टर हिस्सा लेंगे। इनमें ब्रिटेन,…

Read More

उप्र में बदली छाई, बारिश की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में आंशिक तौर पर बदली छाने से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि वायुमंडल में आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी से अधिक होने की वजह से उमस बरकरार रहेगी। राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।मौसम विभाग के अनुसार,…

Read More

मुख्यमंत्री योगी ने आलमबाग बस अड्डे का उद्घाटन किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आलमबाग बसअड्डे का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर परिवहन विभाग की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में विभाग ने काफी अच्छा काम किया है।  गौरतलब है कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत करीब ढाई करोड़ की लागत से बने इस बस अड्डे में एसी वेटिंग हॉल, निशुल्क ठंडा पेयजल, आरामदायक बेंच, सबवे से प्लेटफार्म रूट, फूडकोर्ट, एटीएम, बैंक, ऑटोमैटिक एनाउसमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिवहन निगम…

Read More

उप्र में तेज धूप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्धि होने के साथ ही उमस बढ़ने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने के बाद तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। दिन में कुछ जगहों पर आंशिक बदली रहेगी और हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। सोमवार को पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश हुई।मौसम विभाग…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा खाली किये गये सभी बंगलों की होगी जांच

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा खाली किए गए 4 विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी बंगले में हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद राज्य संपत्ति विभाग अब सक्रिय दिख रहा है। विभाग अब सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा खाली किये गये बंगलां की जांच करवाने जा रहा है। विभाग ने इन बंगलों के सामानों की सूची बनानी शुरू कर दी है। इनका मिलान सरकारी रिकॉर्ड से किया जाएगा। गड़बड़ी पाए जाने के बाद सभी आवंटियों को नोटिस भेजा जाएगा।राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारी योगेश शुक्ला ने बताया कि सभी खाली किए गए बंगलों का…

Read More

उप्र में तेज धूप, तापमान में वृद्धि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्घि होगी। मौसम में हालांकि अचानक किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नही है।उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा होगा। आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा जिससे उमस बढ़ेगी। दिन का अधिकतम तापमान 40…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-तूफान से प्रभावित लोगों को राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में शुक्रवार को आए आंधी-तूफान में कुछ लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने सम्बंधित जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आपदा से प्रभावित लोगों की हानि का आकलन करते हुए उनको राहत एवं अन्य जरूरी मदद अविलम्ब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।दरअसल शुक्रवार को एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आये आंधी-तूफान के कहर में 15 लोगों की मौत…

Read More