लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बस्ती में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज के गिरने से चार लोग घायल हो गए। इस हादसे में कई लोगों के दबने की भी आशंका जताई गई है। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।पुलिस के मुताबिक, फ्लाईओवर के मलबे में दबने से चार मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए, जबकि दो के मलबे में दबे होने की आशंका है। फ्लाईओवर का 60 फीसदी कार्य पूरा हो…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
अपने कामों के भ्रष्टाचार की जाँच के लिए स्थायी आयोग बनाये योगी सरकार: अखिलेश
लखनऊ। बस्ती में बन रहे नेशनल हाईवे के गिरे निर्माणाधीन फ्लाईओवर मामले में योगी सरकार पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वर्तमान भाजपा सरकार में जो एकआध काम हो भी रहा है, तो उसकी ये दुर्दशा है। अखिलेश ने कहा है कि अब तो सरकार को अपने कामों की कमी व भ्रष्टाचार की जाँच के लिए कोई स्थायी आयोग ही बना देना चाहिए। उन्होंने गिरे फ्लाईओवर की फोटो के साथ अपने बयान के लिए ट्वीट किया है।अखिलेश ने अपने आधिकारिक…
Read Moreदेवरिया शेल्टर होम केस : एक नाबालिग बच्चा और तीन लड़कियों को भेजा विदेश!
देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में एक संस्था के आश्रय गृह से छुड़ाकर युवतियों और बच्चियों को सरकारी आश्रय गृह में रखा गया था। सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार और एडीजी अंजू गुप्ता जब वहां पहुंचीं तो लड़कियों ने उनके सामने आश्रय गृह को लेकर एक के बाद एक खुलासे किए। बस्ती की एक युवती ने बताया कि यहां से लड़कियों को विदेश तक भेजा जाता था।पिछले नवंबर में स्पेन से चार विदेशी, जिसमें दो महिला और दो पुरुष शामिल थे, वे…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी ने 939 करोड़ रुपए लागत की 308 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां साइंटिफिक कन्वेंशन सेण्टर में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित लखनऊ मण्डल की 939 करोड़ रुपए लागत की 308 विकास परियोजनाओं, लखनऊ महानगर के 04 एलीवेटेड मार्गों के निर्माण कार्य तथा वर्ष 2017 एवं 2018 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में मेरिट में आने वाले मेधावी विद्यार्थियों के ग्रामों/शहरी आवासों को जोड़ने हेतु 112 सम्पर्क मार्गां का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्हांने ‘सबका साथ-सबका विकास ग्राम सड़क योजना’ के अन्तर्गत 2918 ग्रामों/बसावटों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने…
Read Moreइंवेस्टर्स समिट के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ’वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट समिट’ की तैयारियों में जुटी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फरवरी में हुए इन्वेस्टर्स समिट के बाद अब योगी सरकार ’वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट समिट’ (ओडीओपी) की तैयारियों में जुट गई है।10 अगस्त को होने वाली इस समिट का उद्घाटन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर योगी ने सभी अधिकारियों को पुख्ता तैयारी करने के निर्देश जारी किए हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 अगस्त को लखनऊ के इदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले ’वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ समिट के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा के दौरान बुधवार देर रात…
Read Moreगोमती नदी के ऊपर मेट्रो ब्रिज का काम 80 प्रतिशत से भी अधिक पूरा
लखनऊ। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) ने गोमती नदी के ऊपर बन रहे 177 मीटर लंबे बैलेंस्ड कैंटिलीवर मेट्रो ब्रिज का काम 80 प्रतिशत से भी अधिक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ में निर्माण कार्य करना बेहद चुनौतीपूर्ण है और इसके बावजूद एलएमआरसी, ‘गोमती’ नदी के ऊपर ख़ास तरह के स्पैन्स तैयार करके इस पुल का निर्माण बेहत तेज़ी के साथ पूरा कर रहा है। यह निर्माणाधीन पुल गोमती नदी के दोनों किनारों को आपस में जोड़ेगा, जिसकी मदद से लखनऊ के ट्रांस ‘गोमती’ इलाके को सुविधाजनक और तेज़…
Read Moreगुरु पूर्णिमा के दिन 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण
लखनऊ। हिंदू पुराणों के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। महर्षि के सम्मान में इसे गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। भारतवर्ष में कई विद्वान गुरु हुए हैं, किन्तु महर्षि वेद व्यास प्रथम विद्वान थे, जिन्होंने सनातन धर्म (हिन्दू धर्म) के चारों वेदों की व्याख्या की थी। सिख धर्म केवल एक ईश्वर और अपने दस गुरुओं की वाणी को ही जीवन का वास्तविक सत्य मानता है। गुरु पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 26 जुलाई 2018 की रात 11:16 बजे से गुरु पूर्णिमा की तिथि शुरू…
Read Moreहेपेटाइटिस बी व सी से बचाव हेतु नशा रोगियों हेतु कार्यशाला लखनऊ में आयोजित
लखनऊ: इस्माईलगंज,फैजाबाद रोड, स्तिथ निर्वाण मानसिक एवं नशा रोग चिकित्सा अस्पताल में ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ की पूर्व संध्या पर गुरुवार को नशा रोगियों हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया | ‘होप इनिशिएटिव’ संस्था के साथ आयोजित की गयी इस कार्यशाला में निर्वाण हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और हॉस्पिटल के स्टाफ को हेपेटाइटिस बी व सी कैसे फैलते है, एवं इनसे कैसे बचा जा सकता है विषयों पर जानकारी दी गयी, एवं इन खतरनाक बीमारियों से सम्बन्धी सभी के सवालों के जवाब भी दिए गए | कार्यशाला के दौरान…
Read Moreकारगिल जीत की याद में पर सेना मनाएगी ‘विजय दिवस’
लखनऊ। हर वर्ष की तरह इस साल भी भारतीय सेना कारगिल युद्ध में हुई देश की शानदार जीत के उपलक्ष्य में आगामी 26 जुलाई को ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाएगी। इस दिन कारगिल के जाबांज शहीद सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।रक्षा मंत्रालय के मध्य कमान मुख्यालय की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि 26 जुलाई वर्ष 1999 का वह ऐतिहासिक दिन है, जब हमारे सेना के जाबांज सैनिकों ने लगातार 60 दिनों की लड़ाई के बाद लद्दाख क्षेत्र से लेकर हिमालय तक अत्यन्त दुर्गम व…
Read Moreमिशन 2019: 28 और 29 जुलाई को लखनऊ आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
आगामी 28 जुलाई को पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। यहां वह 28 और 29 जुलाई को रहेंगे। पीएम के आगमन को लेकर शहर को सजाया जाने लगा है। जिन रास्ते से पीएम मोदी का काफिला गुजरेगा उधर वॉल पेंटिंग भी कराई जा रही है। पीएम मोदी शहर में अमृत योजना, स्मार्ट सिटी योजना की 26 और प्रधानमंत्री आवास योजना की 11 परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे। 5 जिलों के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे।28 जुलाई के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री…
Read More