न्यूयॉर्क। खेलों से जुड़े सामान बनाने वाली मशहूर कंपनी नाइकी को अमेरिका में और सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने नस्लभेद के खिलाफ राष्ट्रगान के वक्त घुटनों के बल बैठ जानेवाले फुटबॉलर कॉलिन केपरनिक को अपना ब्रैंड अबेंसडर बनाया है। इसके विरोध में लोग नाइकी के उत्पाद जला रहे हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए विरोध जारी कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के लोगों पर होनेवाले नस्लीय पुलिस हमलों के खिलाफ केपरनिक ने अपना विरोध दर्ज…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
आग में जलकर नष्ट हुए राष्ट्रीय संग्रहालय का पुनर्निर्माण होगा
ब्रासीलिया। ब्राजील आग की चपेट में आकर नष्ट हुए रियो डी जनेरियो स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेगा। यह 200 साल पुराना सबसे बड़ा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संग्रहालय है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, करीब दो करोड़ से ज्यादा कीमती कलाकृतियां 90 फीसदी नष्ट हो चुकी हैं। शिक्षा मंत्री रोसीली सोरेस और संस्कृति मंत्री सर्जियो सा लीताओ ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में घोषित किया कि पुनर्निर्माण का काम लगभग 24 करोड़ डॉलर डॉलर के तत्काल बजट के साथ शुरू होगा। दूसरे चरण में एक कार्यकारी पुनर्निर्माण…
Read More2032 के ओलंपिक के लिए दावेदारी पेश करेगा इंडोनेशिया
2020 में होने वाले ओलंपिक खेलों का आयोजन जापान के टोक्यो में होगा जबकि 2024 के ओलंपिक फ्रांस के पेरिस में होंगे जबकि 2028 ओलंपिक की मेजबानी अमेरिका के लॉस एंजेलिस को मिली है। जकार्ता। इंडोनेशिया 18वें एशियाई खेलों की सफल मेजबानी से उत्साहित है और अब वह 2032 के ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगा।इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा,हमारे यहां जकार्ता और पालेमबंग में हो रहे एशियाई खेलों के आयोजन से मिले अनुभव से हम निश्चित तौर…
Read Moreअफगानिस्तान सैन्यअड्डे के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
काबुल। अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में अफगान सैन्यअड्डे के पास रविवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ से सैन्य प्रवक्ता ने कहा, यह घटना प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ के बाहरी इलाके में सेना कोर 209 शाहीन के पास सुबह 7.55 बजे हुई। सैन्यअड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना की जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूचना में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर में सवार 10 लोगों में से तीन सेनाकर्मियों को बचाया गया है और बाकी के…
Read Moreपरमाणु समझौते पर यूरोपीय देश कार्रवाई करें : ईरान
ईरान ने ब्रिटेन के उप विदेश मंत्री अलिस्टर बर्ट दो दिवयीय दौरे पर शनिवार को तेहरान पहुंचने के मौके पर कहा कि अमेरिका के समझौते से हटने के बाद ईरान के परमाणु समझौते को बचाने के लिए यूरोपीय देशों को कार्रवाई करनी चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ परमाणु समझौते से हटने और उस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद ब्रिटेन के किसी मंत्री का तेहरान का यह पहला दौरा है।सरकारी संवाद समिति ईरना ने विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ के हवाले से कहा,यह समय…
Read Moreआस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा समुद्री सैन्याभ्यास शुरू
कैनबरा। आस्ट्रेलिया का सबसे बड़े समुद्री सैन्याभ्यास रविवार को शुरू हो गया। इसमें 27 देश हिस्सा ले रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह सैन्याभ्यास ककाडू 15 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 27 देशों के 23 जहाज, 21 विमान और 3,000 से अधिक कर्मी हिस्सा ले रहे हैं।रॉयल आस्ट्रेलिया नेवी के रियर एडमिरल जोनाथन मे ने अपने संबोधन में मुक्त और खुली अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने की जरूरत है।
Read Moreदमिश्क के निकट स्थित सैन्य हवाई अड्डे में विस्फोट
बेरूत। सीरिया की राजधानी दमिश्क के निकट सीरियाई सैन्य हवाई अड्डे पर शनिवार की देर रात एक विस्फोट हुआ। एक गैरसरकारी संगठन का कहना है कि यह विस्फोट शायद इजरायली मिसाइल से हुआ जबकि सरकारी मीडिया के अनुसार यह आयुध डिपो में तकनीकी खामी के कारण हुआ। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि दमिश्क के पश्चिमी उपनगर के मेज में स्थित सैन्य हवाई अड्डे पर संभावित रूप से इस्राइल का मिसाइल गिरा, जिसकी वजह से विस्फोट हुआ है।हवाईअड्डे पर सीरियन एयर फोर्स इंटेलिजेंस…
Read Moreजॉन मैक्कन की बेटी ने डॉनल्ड ट्रंप पर साधा निशाना
वॉशिंगटन। दिवंगत सीनेटर और वियतनाम युद्ध के नायक जॉन मैक्कन की बेटी ने शनिवार को भावनात्मक प्रशंसा भाषण में वॉशिंगटन के नेशनल कैथेड्रल में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर निशाना साधा। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, उन्होंने अपनी टिप्पणी में अपने पिता की प्रशंसा की। दो बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रह चुके मैक्कन की बेटी ने अपने पिता के लिए कहा, ‘वह एक महान शख्सियत थे।उन्होंने कहा, ‘हम यहां एक महान अमेरिकी शख्स के गुजरने पर शोक मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं, एक वास्तविक चीज। न कि उन झूठी…
Read Moreब्रेग्जिट पर दूसरा जनमत संग्रह मंजूर नहीं : टरीजा मे
लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टरीजा मे ने शनिवार को दूसरे ब्रेग्जिट जनमत संग्रह की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि यह ब्रिटिश लोकतंत्र के साथ धोखा होगा। डेली टेलीग्राफ वेबसाइट पर शनिवार रात को थेरेसा के आलेख से यह जानकारी मिली। टरीजा ने इस आलेख में लिखा, ‘यह सरकार ब्रिटेन के लोगों के लोकतांत्रिक फैसले को पूरा करेगी और ब्रिटेन अगले साल 29 मार्च को यूरोपीय संघ से औपचारिक रूप से अलग हो जाएगा और हम ऐसा ही करेंगे। टरीजा ने कहा, हमने एक मजबूत, अधिक बेहतर ब्रिटेन का निर्माण किया…
Read Moreएर्दोआन ने किर्गिस्तान को गुलेन के खतरे को लेकर आगाह किया
बिश्केक (किर्गिस्तान)। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने किर्गिस्तान को आगाह किया है कि यदि वह अमेरिका में निर्वासन की जिंदगी गुजार रहे फतेउल्ला गुलेन के अनुयायियों को जड़ से खत्म करने में विफल रहता है तो उसकी स्थिरता खतरे में पड़ सकती है। किर्गिस्तान की यात्रा पर आए एर्दोआन ने अपने किर्गिस समकक्ष सूरनबाई जीनबेको से शनिवार को बात की।इस दौरान तुर्की के राष्ट्रपति ने किर्गिस्तान में गुलेन के नेटवर्क को अंकारा और मध्य एशियाई देशों के अच्छे संबंधों के लिहाज से बड़ा सवाल करार दिया। एर्दोआन ने…
Read More