तोक्यो। तोक्यो में नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक युवक ने जश्न मना रहे लोगों की भीड़ को जानबूझकर कार से कुचल दिया। हादसे में नौ लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि तोक्यो की ताकेशिता स्ट्रीट पर रात को बारह बजकर दस मिनट पर 21 वर्षीय काजुहिरो कुसाकाबे ने जान लेने की मंशा से लोगों पर कार चढ़ा दी। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के अनुसार, कुसाकाबे ने पुलिस को बताया कि उसने मृत्यु दंड के…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
किम जोंग ने नये साल में अमेरिका को दी चेतावनी
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि वह परमाणु हथियारों को नष्ट करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं लेकिन साथ ही अमेरिका को चेतावनी दी कि यदि वह उनके देश पर अपने प्रतिबंध बरकऱार रखता है तो उनका इरादा बदल भी सकता है।बीबीसी न्यूज के मुताबिक किम जोंग ने यह बात अपने नये साल के देश के नाम संबोधन में कही है। पिछले साल के भाषण के बाद उन्होंने अपने देश के संबंध दक्षिण कोरिया और अमेरिका के साथ बेहतर किये थे। उनके इस कूटनीतिक क़दम…
Read Moreसिडनी, हांगकांग में नये साल का जश्न, जमकर हुई आतिशबाजी
सिडनी। नववर्ष का स्वागत करते हुये सिडनी और हांगकांग में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और 2019 आते ही सभी नए साल के जश्न में डूब गये। दुनियाभर में नये साल का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर में लोगों ने खूब आतिशबाजी की। सिडनी में इस बार सबसे अधिक आतिशबाजी हुई। पूरा शहर रोशनी से सराबोर हो गया। आसमान 12 मिनट तक रोशनी से जगमगाता रहा। इसके लिए विशेष लाइट इफेक्ट्स का प्रयोग किया गया। उस पल का आनंद लेने के लिए…
Read Moreशी और पुतिन ने एक-दूसरे को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को एक-दूसरे के नववर्ष की शुभकामनाएं दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुतिन को अपने बधाई संदेश में शी ने कहा कि चीन और रूस के संबंधों में वर्ष 2018 का विशेष महत्व रहा है और दोनों देशों ने अपने महत्वपूर्ण घरेलू राजनीतिक एजेंडा को आसानी से पूरा किया और चीन-रूस संबंधों के लिए एक नए युग की शुरुआत की।शी ने कहा कि साल के दौरान, चीन और रूस ने लगातार उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान देखा, आपसी राजनीतिक विश्वास…
Read Moreद्वितीय विश्वयुद्ध में सैकड़ों यहूदी बच्चों की जान बचाने वाले नायक लोइंगर का निधन
पेरिस। नाजियों के खिलाफ फ्रांस के संघर्ष के नायक रहे जॉर्जेस लोइंगर का 108 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सैकड़ों यहूदी बच्चों की जान बचाने के लिए जाना जाता है। लोइंगर ने संघर्ष के दौरान फ्रांस-स्विजरलैंड सीमा पर छोटे-छोटे समूहों में बच्चों को बचाया था। शुक्रवार को फ्रांस के हॉलोकॉस्ट मेमोरियल फाउंडेशन की वेबसाइट पर लोइंगर को खास व्यक्ति बताते हुए उनके निधन की घोषणा की गई। जिन बच्चों को लोइंगर ने बचाया, उन्हें यहूदी बच्चों की मदद करने वाली संस्था ओएसई की…
Read Moreबांग्लादेश में संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू
ढाका। बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार की सुबह मतदान शुरू हो गया। मतदान से पहले कई सप्ताह तक चले प्रचार के दौरान काफी हिंसा हुई और सरकार पर विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के आरोप लगे। स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान में भाग लेने के लिए महिलाओं सहित हजारों की संख्या में लोग लाइनों में खड़े हैं। राजधानी में ढाका सिटी सेन्टर कॉलेज में सबसे पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वोट डाला। हसीना के रिश्तेदार एवं पार्टी सांसद फजले नूर…
Read Moreफ्रांस में ईंधन करों में वृद्धि के खिलाफ पुलिस ने येलो वेस्ट प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े
पेरिस। फ्रांस में ईंधन करों में वृद्धि के खिलाफ येलो वेस्ट प्रदर्शन लगातार जारी है। पुलिस ने शनिवार को पेरिस में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। हालांकि, फ्रांस को हिलाकर रख देने वाले इन प्रदर्शनों में भाग लेने वाले लोगों की तादाद में कमी आई है। शनिवार को पेरिस में हजारों प्रदर्शकारियों ने सरकारी टीवी स्टेशनों और बीएफएम टीवी चैनल के दफ्तर के बाहर जमा होकर मीडिया पर फर्जी खबरें चलाने का आरोप लगाया और राष्ट्रपति एमेनुएल मैंक्रों का इस्तीफा मांगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ट्राम लाइनों पर जमा…
Read Moreअलर्ट के मद्देनजर विमान सेवाओं के मार्गों में परिवर्तन
जकार्ता। इंडोनेशिया के अनाक क्राकेटुआ ज्वालामुखी में सिलसिलेवार विस्फोटों के चलते अलर्ट स्तर बढ़ा दिया गया है और आसपास की उड़ान सेवाओं के मार्ग में फेरबदल किया गया है। बीबीसी के मुताबिक, ज्वालामुखी के आसपास के पांच किलोमीटर के क्षेत्र को एक्सक्लूजन जोन घोषित किया गया है।इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) ने कहा कि बार-बार ज्वालमुखी विस्फोट की वजह से अलर्ट का स्तर दो से बढ़ाकर तीन कर दिया गया है।बीएनपीबी के मुताबिक, अनाक क्राकेटुआ की ज्वालामुखीय गतिविधि लगातार बढ़ रही है, ज्वालामुखी स्फटन लगातार हो रहा है। संभावित…
Read Moreपेरिस जलवायु समझौते से रूस के औद्योगिक विकास पर खतरा नहीं: पुतिन
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर हुए पेरिस समझौता 2015 के लागू होने से देश के औद्योगिक विकास पर कोई खतरा नहीं है। एक रूसी पार्टी के नेता सर्गेय मिरोनोव ने पुतिन को देश के औद्योगिक विकास पर पेरिस जलवायु समझौते के लागू होने से तथाकथिक नकारात्मक प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए एक पत्र सौंपा। मिरोनोव के मुताबिक, समझौता रूस को ऐसी स्थिति में ले जा सकता है जहां उसे गैस और तेल उत्पादन को कम करना होगा। पुतिन ने कहा कि मेरा मानना है…
Read Moreयेलो वेस्ट प्रदर्शनकारियों की संख्या क्रिसमस के पूर्व घटी
पैरिस। फ्रांस में राष्ट्रव्यापी ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शनकारियों की संख्या प्रदर्शन के दौरान पहले के मुकाबले कम रही। इस दौरान सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। पिछले महीने शुरू हुए प्रदर्शन के बाद से यह 10वीं मौत है। क्रिसमस से पूर्व सप्ताहांत के दौरान पैरिस में सुबह यातायात सामान्य रहा और कुछ लग्जरी बुटीक को छोड़कर अधिकतर दुकानें खुली रहीं।हालांकि, पूर्व के शनिवारों में प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़पें भी देखने को मिली थीं। आर्क डी ट्रायंफ के निकट मौजूद करीब 20 प्रदर्शनकारियों में डेविड डेलब्रुयेरे भी…
Read More