नववर्ष की पूर्व संध्या पर युवक ने नौ लोगों को कार से कुचला

तोक्यो। तोक्यो में नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक युवक ने जश्न मना रहे लोगों की भीड़ को जानबूझकर कार से कुचल दिया। हादसे में नौ लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि तोक्यो की ताकेशिता स्ट्रीट पर रात को बारह बजकर दस मिनट पर 21 वर्षीय काजुहिरो कुसाकाबे ने जान लेने की मंशा से लोगों पर कार चढ़ा दी। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के अनुसार, कुसाकाबे ने पुलिस को बताया कि उसने मृत्यु दंड के विरोध में यह कदम उठाया। इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। प्रवक्ता ने बताया कि हमले में कॉलेज का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसकी सर्जरी चल रही है। कुसाकाबे को हत्या के प्रयास के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts