गांधी: द कांस्पीरेसी , दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की आखिरी इंटरनेशनल फिल्म!

बॉलीवुड और हॉलीवुड में उनकी ​अविस्मरणीय फिल्म यात्रा में कई यादगार भूमिका निभाई​ है, ​दिवंगत अनुभवी अभिनेता ओम पुरी, निर्माता लक्ष्मी आर अय्यर की आगामी ऐतिहासिक ड्रामा गांधी: द कांस्पीरेसी​ ​(गांधी ​हत्या: एक साजिश)​ ​में एक दिलचस्प भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उनकी अंतिम ​इंटरनेशनल फिल्मों में से एक, ​इस फिल्म का निर्देशन ​अल्जीरियाई फिल्म निर्माता​,निर्देशक​ करीम ट्रेडीडिया​ ने ​निर्देशित​ किया है। ​

गांधी पर दिवंगत दिग्गज अभिनेता के साथ मिलकर काम ​करने पर लक्ष्मी याद करते​ हुए कहती​ हैं, “ओम सर एक ​श्रेष्ठ ​अभिनेता​ ​और एक महान इंसान थे। ​ओल्ड स्कूल अभिनेता होने के नाते,​ उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी , इस विषय को पसंद किया और सिर्फ दो दिनों में इसका हिस्सा होने के लिए सहमत होगए। उनके साथ काम करना और उनसे सीखने का अनुभव बहुत बढ़िया रहा। “

लक्ष्मी

 

हालांकि महान नेता पर केंद्रित कई फिल्मों ​बनायीं गई है, लेकिन लक्ष्मी का मानना है कि यह​इस फिल्म में कुछ अनछुए तथ्यों का खुलासा ​होगा।

​वे आगे बताती है, “मैं गांधीजी की अहिंसा की विचारधारा ​मानती हु । ​जब ​ट्विटर और फेसबुक​ नहीं थे तक़रीबन ६८ साल पहले जन-जागरूकता पैदा करने की उनकी क्षमता​ अद्वितीय थी। सरल कहानी है कि एक कट्टरपंथी आया और गांधी​ जी को ​गोली मार दी​, ​ आपको गहराई तक जाना और खेल ​की गतिशीलता को समझना होगा, और फिल्म ​में तमाम​ ऐसी आश्चर्यकारक​ ​घटनाये है जो महात्मा गांधी की हत्या ​के कारण ​होगा। “

लक्ष्मी आर अय्यर द्वारा निर्मित और करीम ट्रेडीडिया द्वारा निर्देशित​ गांधी: द कांस्पीरेसी​ ​(गांधी ​हत्या: एक साजिश)​ इस वर्ष ​प्रदर्शित होगी​।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment