श्रीनगर में पिछले 11 साल में सबसे ठंडी रात

कश्मीर में चल रहे चिल्लई कलां के दौरान राजधानी श्रीनगर में पिछले 11 साल में सबसे ठंडी रात रही। यहां पारा शून्य से 6.8 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया।
लगातार गिरते पारे के बीच शहर में कई जगह पानी के नल जम गए हैं वहीं डल झील की सतह पर बर्फ की परत जमने लगी है। वहीं घाटी के प्रवेश द्वारा काजीगुंड में शून्य से 5.3 डिग्री नीचे तापमान रिकॉर्ड किया गया। लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर से जोडऩे वाला राष्ट्रीय राजमार्ग और ऐतिहासिक मुगल रोड मंगलवार को हिमपात होने के कारण फिर से बंद कर दिया गया। हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस पर शीत लहर का प्रकोप और बढऩे से केलांग में तापमान शून्य से नीचे 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं मशहूर पर्यटक स्थल मनाली में तापमान शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जनजातीय लाहौल और स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, दून का न्यूनतम तापमान मंगलवार को सामान्य से दो डिग्री कम 4.2 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों से शीतलहर चलने लगेगी। इससे मैदानों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मंगलवार को मुक्तेश्वर में न्यूनतम जहां 1.7 डिग्री, नई टिहरी में 2.6 डिग्री रहा, वहीं पंतनगर में 2.8 और देहरादून में 4.2 डिग्री रहा। गिरते पारे के बीच मुनस्यारी में कुंडों का पानी जमने लगा है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment