केरल में समय से 3 दिन पहले पहुंच सकता है मॉनसून

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि मॉनसून इस साल केरल में समय से 3 दिन पहले पहले 29 मई को पहुंच सकता है। शुक्रवार को मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, साउथ वेस्ट मॉनसून केरल में इस साल 29 मई तक पहुंच सकता है। मॉनसून पहुंचने के पूर्व के अनुमान से यह 4 दिन पहुंच रहा है। आम तौर पर साउथ वेस्ट मॉनसून केरल में सबसे पहले 1 जून के आसपास पहुंचता है।साउथ वेस्ट मॉनसून के पहले चरण में 7 दिन तक बारिश होती है और इसी के साथ भारत में वर्षा ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। मॉनसून केरल में पहुंचने के बाद उत्तर की तरफ बढ़ता है और बारिश और फुहारों से उत्तर भारत की तपती गर्मी से लोगों को राहत मिलती जाती है। मॉनसून का आगमन और वर्षा ऋतु की शुरुआत का उत्तर भारत में इस वक्त तपती गर्मी से बेहाल लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment