सारण के पुलिस कप्तान को 50 थरमस भेंट किया

वेटरन इंडिया ने पुलिस कर्मियों को दिया थरमस

छपरा : पूर्व सैनिकों की संस्था वेटरन इंडिया के छपरा शाखा ने कोरोना महामारी में पुलिसकर्मियों के योगदान का ख्याल रखते हुए उन्हें थरमस भेंट किया। ताकि चेक पोस्ट पर ड़यूटी कर रहे पुलिस कर्मी ठंडा पानी पी सकें। वेटरन इंडिया के जिलाध्यक्ष अमृत प्रियदर्शी एवं जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलसचिव सह वेटरन इंडिया के ग्रुप कैप्टन(सेनि.) श्री कृष्ण ने वेटरन के टीम के साथ पुलिस कप्तान हरकिशोर राय को 50 थरमस भेट किया। ताकि शहर के सभी चेकपोस्ट पर थरमस को रखा जा सके।

जिलाध्यक्ष अमृत प्रियदर्शी ने बताया की वर्दी को उपर से तो हर कोई देखता लेकिन उसके अंदर का दर्द सिर्फ एक फौजी ही महसूस कर सकता हैं। इसलिए हमने भी इसी वर्दी में अपने फर्ज को निभाया है वहां जब हम फिल्ड यूनिट में होते थे हमारे साथ वाटर बोतल जरूर होती थी। इसलिए हमने महसूस किया कि हमारे वर्दी वाले साथियों को भी इसकी आवश्यकता हो सकती है, और उनका ख्याल करना हमारा कर्तव्य है। वैसे भी आज यह शहर उन्हीं के संरक्षण में इस महामारी से बचा हुआ है। कुलसचिव वेटरन इंडिया के संरक्षक श्रीकृष्ण ने कहा कि वेटरन इंडिया अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए पुलिस कर्मियों को थरमस दिया है। उसके अलावा समाज के अन्य लोगों के लिए भी कुछ करने की योजना बना रहे है।इस मौके पर वेटरन इंडिया के जिला उपाध्यक्ष सुदीप श्रीवास्तव, सुधीर कुमार सिंह, संतोष कुमार तिवारी, सचिव आलोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश रंजन सिंह संयुक्त सचिव उपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts