मनीला। फिलीपींस में शक्तिशाली तूफान के बाद भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। एक सरकारी आपदा एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी।राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने बताया बिकोल, पूर्वी विसय, कैलाबरज़ोन और मिरमोपा क्षेत्रों में अभी भी 26 लोग लापता हैं। एनडीआरआरएमसी की रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन, बाढ़ और तूफान से प्रभावित लोगों की संख्या छह लाख 75 हजार 777 से भी अधिक पहुंच गयी है। अधिकतर लोगों की मौत तूफान के बाद भारी बारिश…
Read MoreYear: 2019
आईएएस बी. चंद्रकला के आवास पर सीबीआई का छापा
लखनऊ। अवैध खनन के मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की टीमों ने लखनऊ, कानपुर, हमीरपुर, जालौन समेत कुल 12 जगहों पर छापेमारी की। सीबीआई टीम ने लखनऊ स्थित हुसैनगंज में आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला के आवास पर भी छापा मारा। सफायर अपार्टमेंट में सीबीआई ने छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं।गौरतलब है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पूर्व की समाजवादी सरकार में बी. चंद्रकला की पोस्टिंग हमीरपुर में भी हुई थी। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने जुलाई 2012 के बाद हमीरपुर जिले…
Read Moreथाइलैंड वाले ऑपरेशन से भी कठिन है मेघालय के मजदूरों को निकालना
नई दिल्ली। मेघालय की एक खदान में फंसे 15 खनिकों का अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने बताया है कि खनिकों को निकालना इतना भी आसान नहीं है। केंद्र ने यहां तक कहा कि मेघालय का ऑपरेशन थाइलैंड में बचाए गए बच्चों के ऑपरेशन से भी कठिन है। इसके पीछे केंद्र ने विभिन्न कारण भी गिनाए हैं।बता दें कि मेघालय खनिकों के मामले को एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में मेंशन किया था। फिर उसपर दो जजों की बेंच ने सुनवाई की…
Read Moreसीबीआई विवाद: अस्थाना केस के जांच अफसर को हटाया, फिर यू-टर्न
नई दिल्ली। स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना पर भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रहे जॉइंट डायरेक्टर वी मुरुगेसन के ट्रांसफर पर सीबीआई ने यू-टर्न ले लिया। शुक्रवार को दिन में सीबीआई की तरफ से कहा गया कि मुरुगेसन कोयला घोटाले की जांच करेंगे। मुरुगेसन को डायरेक्टर (इंचार्ज) एम नागेश्वर राव ने अस्थाना के खिलाफ आरोपों की जांच करने की जिम्मेदारी दी थी।देर रात इस फैसले के पलटे जाने की जानकारी केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जारी कर दी गई। मीडिया में खबरें चल जाने के बाद सीबीआई ने नए आदेश में…
Read Moreराजधानी में हल्की बारिश के साथ संडे हो सकता है सीजन का सबसे ठंडा दिन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार को हवाओं के झौंके के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। यह संभावना मौसम विभाग ने जताई है। शनिवार को हल्की बारिश के बाद रविवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन भी हो सकता है। इसके बाद घना कोहरा भी दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ा सकता है।शुक्रवार को सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो 18.4 डिग्री सेल्सियस था। जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है,…
Read Moreअब बच्चे नहीं होंगे फेल, संसद से मिली संशोधन विधेयक को मंजूरी
नई दिल्ली। राज्यसभा ने आठवीं कक्षा तक फेल नहीं करने की नीति में संशोधन वाले विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उच्च सदन में निरूशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (संशोधन) विधेयक, 2018 पर चर्चा के जवाब में कहा कि यह राज्यों को तय करना है कि वे नयी व्यवस्था अपनाते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अनुत्तीर्ण होने की स्थिति में बच्चों को उसी कक्षा में रोकने या नहीं रोकने का अधिकार राज्यों के पास होगा।उनके जवाब के बाद…
Read Moreलंबे समय तक सरकारी कामकाज ठप रखने को तैयार हैं ट्रंप
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिकी सरकार का कामकाज एक साल या उससे भी ज्यादा वक्त के लिए ठप रखने को तैयार हैं। राष्ट्रपति मेक्सिको-अमेरिकी सीमा पर दीवार बनाने के लिए अरबों डॉलर का अनुदान पाने की मांग से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसे लेकर जारी गतिरोध के कारण सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने और विभिन्न विभाग चलाने के लिए अनुदान मांग से जुड़ा विधेयक पारित नहीं हो पा रहा है। इस कारण सरकारी कामकाज दो सप्ताह से आंशिक रूप से ठप पड़ा है।…
Read Moreराजधानी में सुबह रही कड़कड़ाती ठंड, वायु गुणवत्ता बेहद खराब
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कड़कड़ाती ठंड रही। यहां का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत तापमान से एक डिग्री नीचे है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में वायु प्रदूषण अब भी बेहद गंभीर स्तर पर है।दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा रहा, दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिसके बाद धुंध छाने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 86 फीसदी रहा।वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान…
Read Moreआईटी एक्ट में बदलाव की तैयारी में सरकार, अश्लील सामग्री देने वालों को होगा 15 करोड़ का जुर्माना
नई दिल्ली। अश्लील सामग्री देने वालों पर सरकार सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम की धारा 79 (आईटी एक्ट) में बदलाव की पूरी तैयारी कर ली है।रिपोर्ट के मुताबिक चाइल्ड पोर्नोग्राफी और फर्जी खबरों को फैलाने वाले ऐप व साइट पर तुरंत कार्रवाई होगी और इन्हें तत्काल प्रभाव से बंद किया जाएगा। नए नियम के मुताबिक यदि कोई मोबाइल ऐप या वेबसाइट आईटीएक्ट के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं तो उनके ऊपर 15 करोड़ तक का जुर्माना या पूरी दुनिया में होने वाली कमाई का 4 फीसदी जुर्माना लगेगा। वहीं…
Read Moreराफेल मामला: पूर्व मंत्रियों ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की पुनर्विचार याचिका
नई दिल्ली। राफेल केस में सरकार को क्लीन चिट मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पूर्व मंत्रियों यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी ने वकील प्रशांत भूषण के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट से राफेल केस पर अपने फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध किया है। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने 14 दिसंबर को अपने फैसले में साफ कहा था कि राफेल डील में उसे कोई अनियमितता नजर नहीं आई है।इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील को देश की…
Read More