भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने माइनस 30 डिग्री तापमान में तिरंगा झंडा फहराया

लद्दाख। गणतंत्र दिवस के मौके पर लद्दाख में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल) के जवानों ने माइनस 30 डिग्री तापमान में तिरंगा झंडा फहराया। ITBP ने ट्विटर पर जवानों के झंडा फरहाने और 18 हजार फीट की ऊंचाई पर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए गश्त का वीडिया ट्वीट किया है। चीन से रक्षा करते हमारे जवान माइनस 30 डिग्री तापमान में चौकसी करते हुए कोई कोताही नहीं करते। आपको बता दें कि जहां सेना तैनात है वह भारत-चीन सीमा से सटा हुआ है। आईटीबीपी द्वारा…

Read More

देशभर में 70वें गणतंत्र दिवस की धूम

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजपथ पर 70वें गणतंत्र दिवस का जश्न कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे। राजपथ पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेना प्रमुखों के साथ अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ध्वजारोहण के दौरान बैंड ने राष्ट्रगान बजाया और 21 तोपों की सलामी दी गई। इसी के साथ तिरंगा भी फहराया गया।इस साल गणतंत्र दिवस की थीम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़ी है।गृह…

Read More

ज्ञानपीठ अवॉर्ड से सम्मानित मशहूर लेखिका कृष्णा सोबती अपने जीवन के आखिरी वर्षों तक साहित्यिक कार्यों से जुड़ी रहीं

नई दिल्ली। प्रसिद्ध साहित्यकार और ज्ञानपीठ अवॉर्ड से सम्मानित कृष्णा सोबती का निधन हो गया। 18 फरवरी 1925 को वर्तमान पाकिस्तान के एक कस्बे में सोबती का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी रचनाओं में महिला सशक्तिकरण और स्त्री जीवन की जटिलताओं का जिक्र किया था। सोबती को राजनीति-सामाजिक मुद्दों पर अपनी मुखर राय के लिए भी जाना जाता है।उनके उपन्यास मित्रो मरजानी को हिंदी साहित्य में महिला मन के अनुसार लिखी गई बोल्ड रचनाओं में गिना जाता है। 2015 में देश में असहिष्णुता के माहौल से नाराज होकर उन्होंने अपना…

Read More

वेनेजुएला की सेना ने किया मादुरो का समर्थन

कराकस। वेनेजुएला में अमेरिका समर्थित विपक्ष के नेता जुआन गुइडो द्वारा देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सीधी चुनौती दिए जाने के बीच देश की शक्तिशाली सेना ने मादुरो को बृहस्पतिवार को अपना समर्थन दिया है और पूरे घटनाक्रम से संकट ग्रस्त देश का भविष्य अधर में लटक गया है। विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने मादुरो के प्रशासन को ”अवैध’ करार दिया था। इसके एक दिन बाद मादुरो ने अमेरिका में वेनेजुएला के दूतावास…

Read More

जेट एयरवेज का गणतंत्र दिवस ऑफर, 50 प्रतिशत तक छूट की पेशकश

नयी दिल्ली। जेट एयरवेज ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सात दिन की सेल की घोषणा की है जिसके तहत किराये में 50 प्रतिशत तक छूट की पेशकश की गयी है। कंपनी ने आज बताया कि ऑफर के तहत 24 जनवरी से 30 जनवरी की मध्यरात्रि तक बुकिंग करायी जा सकेगी।इसके तहत अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर तत्काल यात्रा के लिए टिकट लिये जा सकते हैं जबकि घरेलू यात्रा के लिए प्रीमियम श्रेणी में 01 फरवरी या उसके बाद और इकोनॉमी श्रेणी में 08 फरवरी या उसके बाद की यात्रा की बुकिंग…

Read More

‘रिपब्लिक डे’ पर भारत ने न्यूजीलैंड को दी 90 रनों से मात, बनाई 2-0 की बढ़त

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में भारत के लिए गणतंत्र दिवस सर्वोच्‍च स्‍कोर बनाने वाले बल्‍लेबाज़ बन गए हैं।इससे पहले ये रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम था।उन्होंने 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 77 रन की दमदार पारी खेली थी। भारत ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 90 रन से जीत दर्ज की। बे-ओवल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में जीत का साथ ही भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम…

Read More

मैंने कभी सिनेमा से ब्रेक नहीं लिया: नेहा धूपिया

ऐक्ट्रेस, मॉडल, रेडियो प्रेजेंटर और अब पिछले साल शादी करके मां भी बन चुकीं नेहा धूपिया का कहना है कि उन्होंने कभी सिनेमा से ब्रेक नहीं लिया। इस सवाल पर कि फिल्मों में अच्छी शुरूआत करने के बाद आप कहां गायब हो गईं थीं? नेहा कहती हैं, मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी भी सिनेमा से ब्रेक लिया हो, हां, बीच में अलग तरह का सिनेमा किया है। जब मैंने करियर शुरू किया उसके बाद से 2 या 3 फिल्में हर साल रिलीज होती रही हैं। प्रेग्ननेंसी के वक्त काम…

Read More

मौसम की तरह रंग बदलती है दोस्ती

अमिताभ दीक्षित ,लिटरेरी एडिटर-ICN मौसम की तरह रंग बदलती है दोस्ती।    कुछ ठोकरें खाकर ही संभलती है दोस्ती ।।   आग़ाज-ओ-अंजाम के चेहरे लिए हुए। हर एक तमन्ना पे मचलती है दोस्ती।।   रुसवाइयां बहुत हैं किसका यकीं करें। ग़फलत की शक्ल ले के पिघलती है दोस्ती।।   रंजिश की बस्तियों में इक घर बसा लिया। शम्मा की तरह रोज़ ही जलती है दोस्ती।।   बन जाती ज़िन्दगी है ज़िन्दादिली का नाम। राह-ए-वफा पे जब भी निकलती है दोस्ती।।

Read More

यो यो हनी सिंह की धमाकेदार वापसी, मखना को 100 मिलियन से भी अधिक बार देखा गया !

हनी सिंह के गीत “मखना” को एक महीने के भीतर 113 मिलियन बार देखा जा चुका है। जब से मखना रिलीज़ हुआ है, यह बहुत कम समय में एक सुपर डुपर हिट गीत बन गया है और इसी के साथ यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे है। समय-समय पर, प्रशंसक लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप पर वीडियो बनाकर मखना पर प्यार की बौछार करते हुए नज़र आ रहे है। गाने के बारे में बात करते हुए, यो यो हनी…

Read More