यूपी में महागठबंधन की उम्मीदों पर भाजपा ने फेरा पानी

सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी अपने बूते पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है। सभी 542 सीटों के रुझान आ चुके हैं जिनमें से भाजपा 291 सीटों पर आगे चल रही है।

चौथे चरण की समाप्ति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा उम्मीदवार एक लाख पांच हजार 271 मतों के साथ पहले स्थान पर डटे हुये हैं जबकि सपा की शालिनी यादव 32 हजार 504 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस के अजय राज 20 हजार 837 वोटों के साथ तीसरे नम्बर पर हैं। बसपा को 13 और सपा आठ सीटों पर आगे चल रही है। शुरूआती दौर में पिछड़ रही रालोद ने 11 बजे तक एक सीट पर बढत बना ली है। अपनादल (सोनेलाल) और अपना दल की उम्मीदवार एक एक सीट पर आगे हैं। अमेठी में भाजपा की स्मृति इरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से चार हजार वोटों से आगे है। आजमगढ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 हजार 768 वोटों से आगे है। चंदौली में भाजपा के महेन्द्र नाथ पांडेय 13386, कन्नौज में सपा की डिंपल यादव 6391, लखनऊ में भाजपा के राजनाथ सिंह 66 हजार 51 , मिर्जापुर में अपना दल (सोनेलाल) अनुप्रिया पटेल 16 हजार 11, मैनपुरी से सपा उम्मीदवार मुलायम सिंह यादव 11972, इलाहाबाद से भाजपा की रीता बहु्गुणा जोशी 21327,रायबरेली से कांग्रेस की सोनिया गांधी 26333 मतों से आगे चल रही हैं। पूरे देश की बात करें तो कांग्रेस सिर्फ 51 सीटों पर आगे है जबकि तृणमूल कांग्रेस 25, वाईएसआर कांग्रेस 24 तथा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) 22 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। भाजपा की सहयोगी शिवसेना 19 सीटों पर, जनता दल यूनाइटेड 16 तथा लोक जनशक्ति पार्टी छह सीटों पर आगे है। उत्तर प्रदेश में महागठबंधन में शामिल बहुजन समाज पार्टी 12 और समाजवादी पार्टी आठ सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। राज्य में भाजपा 57 सीटों पर एवं अपना दल एक सीट पर आगे है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी की सीट पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पीछे चल रहे हैं।  आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस ने तेलुगु देशम पार्टी को बहुत पीछे छोड़ दिया है। उसके उम्मीदवार 24 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है जबकि तेदेपा केवल विजयवाड़ा में आगे है। तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने 9, भाजपा 4, कांग्रेस 3 और मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन को एक सीट पर बढ़त मिली है। जम्मू कश्मीर में पांच सीटों में से तीन सीटों पर नेशलन कान्फ्रेंस, दो पर भाजपा और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts