मुश्किल होती उड़ान

संस्थापक चेयरमैन नरेश गोयल के पद छोडऩे और करीब 200 करोड़ रुपये की तात्कालिक मदद पाने के बाद भी जेट एयरवेज का संकट कम होता नहीं दिख रहा। यह रकम कर्मचारियों को बीते दिसंबर महीने का वेतन देने और ईंधन का बकाया चुकाने में खप गई बताई जाती है। अभी तत्काल बाहरी मदद नहीं मिली तो उदारीकरण के दौर में आई शुरुआती उड्डयन कंपनियों में से एक जेट एयरवेज अप्रैल खत्म होते-होते पूरी तरह बैठ जाएगी।और हां, इन दिनों सबका ध्यान जेट एयरवेज की ही तरफ है, लेकिन सचाई यह…

Read More

राहुल गांधी ने अमेठी से भरा पर्चा, सोनिया गांधी, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा भी साथ

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अमेठी से नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने चौथी बार यहां से पर्चा भरा। इससे पहले उन्होंने गौरीगंज इलाके में बहन प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के साथ दो किलोमीटर का रोड शो किया। इस दौरान सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं। राहुल इस बार केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। रोड शो में कार्यकर्ता गरीबों को 72 हजार रुपए सालाना देने वाली कांग्रेस की ‘न्याय योजना’ के नीले रंग के झंडे लहराए।रोड शो में सड़क किनारे कांग्रेस समर्थकों…

Read More

चितौड़गढ में दो घरानों की लड़ाई में सुशील सिंह लगाएंगे जीत की चौकड़ी? (हाल-ए-लोकसभा, औरंगाबाद)

राणा अवधूत कुमार 1989 के जनता लहर में राम नरेश सिंह उर्फ़ लूटन सिंह कांग्रेस को हरा पहली बार बने सांसद  कांग्रेस का जादू हुआ खत्म, निखिल कुमार को टिकट नहीं मिलने से चुनाव लोगों में नाराज़गी हम के खाते में सीट जाने से भाजपा की स्थिति मजबूत तो, माय समीकरण का भी रहेगा प्रभाव   पिछले 72 वर्षों से कभी कांग्रेस का गढ़ रहे औरंगाबाद क्षेत्र पर 1989 के बाद जनता दल, समता, जदयू और अब दो बार से भाजपा की सीट बन चुकी है. हालांकि बीच में कांग्रेस दो बार यहां जीती है.…

Read More

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, बीजेपी विधायक समेत 5 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक बीजेपी विधायक के काफिले पर हमला किया है। दंतेवाड़ा में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर माओवादियों ने आईईडी हमला किया है। इस हमले में बीजेपी के विधायक भीमा मंडावी की मौत हुई है।आईईडी ब्लास्ट करके नक्सलियों ने विधायक के काफिले में शामिल सुरक्षाबलों के एक वाहन को निशाना बनाया। सूत्रों के अनुसार, हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की मौत हुई है। वहीं हमले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन के ब्लास्ट की चपेट में आने से 1 ड्राइवर और…

Read More

फेसबुक, गूगल जैसी कंपनियों पर डिजिटल कर लगाने की तैयारी में फ्रांस, सांसदों ने दी मंजूरी

पेरिस। फ्रांस के सांसदों ने सोमवार को फेसबुक और एपल जैसी दिग्गज कंपनियों पर एक नए कर को मंजूरी दी। इसके चलते उसे अमेरिका की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायरा ने कहा कि फ्रांस को इस तरह का कदम उठाने पर गर्व है। अमेरिका ने फ्रांस से इस योजना को टालने का आग्रह किया था। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि यह योजना अमेरिकी कंपनी और फ्रांस के नागरिकों दोनों को प्रभावित करेगा , जो इन मंचों…

Read More

मतदान के दौरान चुनावी सर्वेक्षणों पर रोक

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के पहले दिन 11 अप्रैल से लेकर मतदान के अंतिम दिन 19 मई तक चुनाव को लेकर किसी भी तरह के सर्वेक्षण कराने तथा इनके प्रकाशन और प्रसारण पर सोमवार को रोक लगा दी।चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 11 अप्रैल की सुबह सात बजे से 19 मई की शाम 1830 तक प्रिंट या इलेक्ट्रानिक मीडिया की ओर से किसी भी प्रकार के चुनाव सर्वेक्षण कराने या इसके प्रकाशन तथा प्रसारण पर पूरीतरह रोक लगा दी गई…

Read More

मतदान सबसे बड़ा राष्ट्रधर्म, अपने विशेषाधिकार का करें इस्तेमाल : राज्यपाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने देश में 11 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 19 मई तक सात चरणों में सम्पन्न हो रहे लोकसभा चुनाव में जनता से मतदान करने की अपील की है। साथ ही ऐलान किया कि लोकसभा 2019 के चुनाव में सबसे अधिक मत प्रतिशत वाले लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, वार्ड एवं मतदान केन्द्र तथा सर्वाधित मत प्रतिशत वाले केन्द्र से जुड़े लोगों का राजभवन में सत्कार किया जायेगा।उन्होंने राजनैतिक पार्टियों, उम्मीदवारों, मतदाताओं, चुनाव में काम करने वाले सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सुरक्षा दलों…

Read More

पूजा हेगड़े को ऑफर हुए और तीन फिल्में!

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस पूजा हेगड़े जो इन दिनों ऐक्टर महेश बाबू के साथ महर्षि की शूटिंग कर रही हैं, अब नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर की तीन फिल्मों में नजर आएंगी। सूत्र के मुताबिक, साजिद नाडियाडवाला हाउसफुल 4 में पूजा के काम से काफी इम्प्रेस हुए हैं। कई बड़े स्टार्स की मौजूदगी के बाद भी पूजा ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी और सभी उनकी कॉमिक टाइमिंग की प्रशंसा कर रहे हैं। सूत्र ने आगे बताया, साजिद ने टाइगर श्रॉफ को लॉन्च किया है तो जैकलिन और दिशा जैसी ऐक्ट्रेसेस के वह गुरु रहे…

Read More

फ़िल्म ’83 की टीम को बलविंदर सिंह संधू और मोहिंदर अमरनाथ से मिल रहा है विशेष मार्गदर्शन!

रणवीर सिंह और उनकी टीम इन दिनों धर्मशाला में अपनी आगामी फिल्म 83 की तैयारी कर रहे हैं। रणवीर सिंह और पूरी टीम को स्वयं किंवदंतियों की निगरानी में प्रशिक्षित किया जा रहा है, साथ ही बलविंदर सिंह संधू और मोहिंदर अमरनाथ टीम को अपना विशेष मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप तस्वीर साझा की है जिसमें निर्देशक कबीर खान के साथ सम्पूर्ण टीम बलविंदर सिंह संधू और मोहिंदर अमरनाथ के साथ पोज़ करते हुए नज़र आ रहे है। यह शानदार…

Read More

सबके विकास का दावा

कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किसान, गरीब और बेरोजगारी के मुद्दों को प्राथमिकता से शामिल कर जनता की नब्ज पकडऩे की कोशिश की है। दावा है कि उसकी न्याय योजना से 2030 तक देश गरीबी मुक्त हो जाएगा। शिक्षा पर ज्यादा खर्च करने व गरीबों के इलाज को सरकारी अस्पतालों की दशा सुधारने के वादे के साथ हर वर्ग को लुभाने का प्रयास किया है। ‘जन आवाज’ नाम से जारी घोषणापत्र में 466 वादे किए गए हैं। वादों को पूरा करने के दावे के साथ घोषणापत्र के मुखपत्र में…

Read More