लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 72 सीटों पर मतदान जारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के चुनावों के लिए आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान हो रहा है। चौथे चरण के लिए बिहार की 5 सीटें, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की13, पश्चिम बंगाल की 8 और राजस्थान की 13 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं।इसके साथ ही लोकसभा की 543 सीटों में से दो तिहाई (373) पर मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, सपा प्रमुख…

Read More

आईएस ने श्रीलंका में मारे गए 17 लोगों की जिम्मेदारी ली

कोलंबो। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने श्रीलंका में तीन जिहादियों द्वारा किए गए आक्रमण की जिम्मेदारी ली है। आईएस का दावा है कि कल्मुनाई शहर में हुई गोलीबारी में 17 लोग मारे गए हैं, जबकि श्रीलंका प्रशासन ने 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार, संगठन की आधिकारिक समाचार एजेंसी अल अमाक पर शनिवार को अरबी भाषा में जारी एक बयान में कहा गया कि कल्मुनाई में जहां सुरक्षा अभियान चलाया गया था, वहां 17 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं।इसके साथ ही अमाक ने…

Read More

जल्द आएगी एक था टाइगर की तीसरी फिल्म, लिखी जा रही है स्क्रिप्ट

सलमान खान और अली अब्बास जफर की फिल्म भारत जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही सलमान फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ ही फैन्स के लिए एक और खुशखबरी है। फिल्ममेकर्स जल्द ही एक था टाइगर 3 बना सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अली अब्बास जफर ने एक था टाइगर की तीसरी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। खबरों की मानें तो उन्होंने यह प्रॉजेक्ट शुरू कर दिया है और अभी…

Read More

चुनावी रण में खिलाड़ी

गौतम गंभीर और विजेन्द्र सिंह भी चुनाव लडऩे वाले खिलाडिय़ों के बैंड में शामिल हो गए। गंभीर का तो भाजपा प्रेम जगजाहिर था लेकिन सदस्यता का अमलीजामा पहनाया गया गत मार्च में।अब उन्हें पूर्वी दिल्ली से टिकट भी मिल गया। विजेन्द्र ने आननफानन में हरियाणा पुलिस को अलविदा कहा, फिर कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनकर दक्षिण दिल्ली संसदीय हलके से बतौर प्रत्याशी ताल ठोक दी। यह सारा घटनाक्रम सोमवार को हुआ। इस सीट पर कांग्रेस पहलवान सुशील कुमार पर किस्मत आजमाना चाहती थी। मगर बात नहीं बन पायी। खेलों में…

Read More

वॉकओवर का खेल

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी को न उतारने के कांग्रेस के फैसले से एक बड़े तबके को निराशा हुई है। पिछले दिनों कांग्रेस के भीतर से ही यह चर्चा उठी थी कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में पार्टी प्रियंका गांधी को आगे ला सकती है। इस पेशकश से देश के उस वर्ग में उत्साह पैदा हुआ था जो इस लोकसभा चुनाव को एक वैचारिक लड़ाई के रूप में देख रहा है और मान रहा है कि सर्वसमावेशी चरित्र वाली कांग्रेस ही…

Read More

नीतियों का भटकाव

दुनिया की गतिशील अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के नागरिकों में से अधिकांश की मान्यता है कि सत्ताधीशों की कल्याणकारी नीतियों के तमाम दावों के बावजूद जनता को राहत का एहसास नहीं होता। यहां तक कि 28 देशों में से अधिकांश देशों के बहुसंख्यक नागरिकों की मान्यता है कि कहीं न कहीं इन देशों के सत्ताधीशों की नीतियों में भटकाव की स्थिति है। यूं तो देशकाल- परिस्थिति के अनुसार समस्याओं को लेकर नागरिकों की प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनी इप्सॉस के वैश्विक सर्वे में इन देशों के नागरिकों की प्राथमिक चिंताओं का…

Read More

भूकंप के साथ जीना

जब देश के भूकंप विज्ञानी भूगर्भीय परिवर्तनों के चलते आने वाले समय में बड़े भूकंपों की आशंका जताकर जानमाल की रक्षा के लिये रणनीति बनाने की जरूरत बता रहे थे, बुधवार को अरुणाचल प्रदेश और नेपाल ने भूकंप के झटके सहे। देश-दुनिया के भूगर्भीय अध्ययन और भूकंप के पुराने अनुभवों के आधार पर वैज्ञानिक मानते हैं कि हिमालयी क्षेत्रों में बड़ी शक्ति के भूकंप आ सकते हैं। हाल ही में संपन्न देश के भूकंप विज्ञानियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में चिंता जतायी गई कि हमने अतीत की घटनाओं से कोई सबक…

Read More

सकास में उत्खनन से खुलेंगे मानव के प्राचीनकालीन जीवन के राज

राणा अवधूत कुमार पूरे भारत में सकास जैसे नहीं मिले हैं नर कंकाल, साढ़े चार हजार वर्ष पुराने कंकाल व अन्य सामग्री मिले खुदाई में मिले सामग्री से सकास में खेती-किसानी के मिले कई संकेत, सामग्री जांच के लिए भेजे गए पुणे एक्सपर्ट उत्खनन में प्राप्त सामग्री 4500 वर्ष पुरानी यानी नवपाषाण काल के होने की जता रहे हैं संभावना  सासाराम। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम से सात किलोमीटर दूर सकास गांव में करीब 4500 वर्ष पहले के नरकंकाल और कई अवशेष मिले हैं. सकास गांव में मिले नर कंकालों का समय करीब 4500 वर्ष पूर्व…

Read More

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन को लेकर बुलाई बैठक

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को दोपहर बाद पूर्वी यूक्रेन की स्थिति को देखते हुए आपातकालीन बैठक बुलाई है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी दैनिक एजेंडे के अनुसार इस बात की जानकारी दी गई। संयुक्त राष्ट्र मीडिया कार्यालय ने बुधवार को कहा कि सुरक्षा परिषद के सदस्यों की बैठक न्यूयॉर्क में अपह्वान तीन बजे होगी। इससे पहले यूक्रेन ने रुस द्वारा डोनबास निवासियों को रुसी पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक करने की घोषणा को लेकर संयुक्त राष्ट्र परिषद से तत्काल बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया था। उल्लेखनीय…

Read More

किम और पुतिन पहुंचे व्लादिवोस्तोक

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम योंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतनि के साथ गुरुवार को होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के सदूरवर्ती पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक पहुंच गये हैं। किम के साथ उ. कोरिया के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी व्लादिवोस्तोक गया है। उ. कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि उन निजी ट्रेन से कोरियाई नेताओं के साथ स्थानीय समय के अनुसार शाम छह बजे व्लादिवोस्तोक रेलवे स्टेशन पहुंचे। वर्ष 2011 में…

Read More