प्रभु ने जेट एयरवेज से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करने का दिया निर्देश

नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को अपने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे वित्तीय संकट से जूझ रहे जेट एयरवेज से संबंधित मुद्दों जैसे हवाई किरायों में वृद्धि, उड़ानें रद्द होना, यात्री अधिकारों और सुरक्षा की समीक्षा करें।प्रभु ने ट्वीट किया, नागर विमानन मंत्रालय के सचिव को जेट एयरवेज से संबंधित मुद्दों खासकर बढ़े किराए, उड़ानें रद्द होने जैसे मुद्दों की समीक्षा करने के लिए निर्देश दिया है। उनसे (प्रदीप सिंह खरोला) यात्री अधिकारों और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा…

Read More

रेल टिकट पर मोदी की तस्वीर पर बवाल, रेलवे ने निलंबित किए 4 अधिकारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों को लेकर देशभर में अचार सहिता लागू है, लेकिन अभी तक अचार सहिता का उल्लंघन जोरों पर हो रहा है। चुनाव आयोग इस पर सख्ती से काम कर रहा है, वहीं ट्रेन की टिकटों पर पीएम मोदी की छपी तस्वीर वाली टिकट को लेकर रेलवे ने अपने 4 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। आयोग ने इस तस्वीर को लेकर रेलवे विभाग को नोटिस जारी किया था। रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार गंगा सतलज एक्सप्रेस (13308) के थर्ड एसी में टिकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

Read More

हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद राजनाथ ने निकाला रोड शो

लखनऊ। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन करने से पहले लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।उन्होंने पार्टी कार्यालय में अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। राजनाथ ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में मोदी ने करिश्माई काम किया है। सार्वजनिक सभाओं में उनका आकर्षण देखने को मिल रहा है। चाहे केरल हो या कर्नाटक हर जगह लोग उन्हें सुनने के लिए आ रहे हैं।राजनाथ ने कहा, यहां का…

Read More

मायावती के प्रचार पर बैन हटाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बसपा सुप्रीमो मायावती को करारा झटका देते हुए उनकी अर्जी खारिज कर दी है। मायावती ने चुनाव आयोग द्वारा उन पर लगाए गए 48 घंटे के प्रतिबंध के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी जिस पर अदालत ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया।मायावती की ओर से पेश दुष्यंत दवे ने दिन में प्रस्तावित महत्वपूर्ण बैठकों का हवाला देते हुए अदालत से उनकी दलील सुनने का आग्रह किया था, जिसे अदालत ने ठुकरा दिया। अदालत ने कहा कि अगर आप व्यथित हैं तो अलग से एक…

Read More

850 साल पुराने नोट्रे डेम कैथेड्रल में लगी भीषण आग

पेरिस। फ्रांस के पेरिस में सोमवार को 850 साल पुरानी नोट्रे डेम कैथेड्रल इमारत में भीषण आग लग गयी जिसे काबू में करने के लिए दमकलकर्मी अभी भी प्रयास कर रहे हैं। आग स्थानीय समय अनुसार करीब दोपहर पांच बजे लगी। पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ने ट्वीट कर कहा, नोट्रे डेम कैथेड्रल ईमारत में सोमवार को भीषण आग लग गयी और दमकलकर्मी आग को काबू में करने की कोशिश कर रहे है। मैं सभी लोगों से सुरक्षा मानकों का पालन करने का अनुरोध करती हूं। स्थानीय मीडिया के अनुसार नोट्रे…

Read More

एफ-16 पर भिड़ंत

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा इलाके में भारत-पाक की हवाई झड़प को करीब डेढ़ माह से ज्यादा वक्त हो गया है, फिर भी भारतीय वायुसेना अभी तक साबित करने में लगी है कि उसने पाक के लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराया था। वायुसेना ने उन प्रमाणों की छवियां भी दिखाई जो दोतरफा मुठभेड़ से पूर्व भारतीय वायुसेना ने पाक को चेतावनी के तौर पर भेजी थी। वायुसेना ने कहा कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि उसने 27 फरवरी को सीमा का उल्लंघन कर रहे पाक के एफ-16 को मार…

Read More

पोप ने शांति को बढ़ावा देने दक्षिण सूडान के नेताओं के पैर चूमे

वेटिकन सिटी। शांति के लिए पोप फ्रांसिस के गांधीवादी तरीके से लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्होंने दक्षिण सूडान के नेताओं के पैरों को चूम लिया। पोप फ्रांसिस ने दक्षिण सूडान की लडख़ड़ाती शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए विनम्रता की मिसाल पेश करते हुए अफ्रीकी देश के प्रतिद्वंद्वी नेताओं के पैर छुए और उन्हें चूमा। अफ्रीकी नेताओं के लिए वेटिकन में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में गुरुवार को पोप ने दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति और विपक्षी नेता को बढ़ते संकट के बावजूद शांति समझौते के साथ…

Read More

अंसाज के खिलाफ दुष्कर्म मामले की जांच फिर खोलने पर विचार करेगा स्वीडन

स्टॉकहोम। विकिलीक्स के सह-संस्थापक जूलियन असांज एक नई मुसीबत में फंस सकते हैं, क्योंकि स्वीडन उनके खिलाफ दुष्कर्म के मामले की जांच फिर से शुरू कर सकता है। असांज को दो दिन पहले लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास से गिरफ्तार किया गया था बीबीसी के अनुसार, स्वीडिश अभियोजकों का कहना है कि वे पीडि़ता के वकील के निवेदन पर फिर से मामले पर विचार करेंगे। स्वीडन में मामले को दोबारा शुरू कराने की बात पर वकील एलिजाबेथ मेसी फ्रिट्ज ने कहा, हम अपना हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा, किसी भी…

Read More

सप्ताह में छह दिन 12 घंटे करना होगा काम: जैक मा

पेइचिंग। एक तरफ जहां कई कंपनियां कर्मचारियों की क्षमता और रचनात्मकता बढ़ाने के लिए सप्ताह में 4 ही दिन और अपेक्षाकृत कम घंटे काम कराने पर विचार कर रही हैं तो इस बीच दुनिया के बड़े कारोबारियों में शामिल जैक मा ने ओवरटाइम वर्कल्चर की वकालत की है। चीन के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म अलीबाबा के सीईओ ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि उन्हें सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक और सप्ताह में छह दिन काम करना होगा।ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अलीबाबा की एक आतंरिक…

Read More

ग्रहों की स्थिति एवं व्यक्ति के जीवन पर उनका प्रभाव

डॉ भावेश दवे, ज्योतिषाचार्य, ICN आज हम अपने पाठकों को विभिन्न ग्रहों और उनके प्रभाव के बारे में जानकारी देते हैं। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में किसी व्यक्ति के जन्म के समय 9 ग्रहों की स्थिति के आधार पर उस व्यक्ति की कुंडली या उसके भाग्य का मूल्यांकन किया जाता है सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु या बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु व केतु; वहीं वेस्टर्न ऑस्ट्रोलॉजि में 12 ग्रहों की स्थिति के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है, 3 अतिरिक्त ग्रह प्लूटो, नेपच्यून और हर्षल भी सम्मिलित हो जाते हैं। इन…

Read More