नामांकन के बाद पूनम सिन्हा ने डिंपल यादव के साथ में किया रोड-शो

लखनऊ। नामांकन दाखिल करने के बाद पूनम सिन्हा ने रोडशो किया। इस दौरान उनके साथ डिंपल यादव समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल रहे। लखनऊ से सपा बसपा आरएलडी गठबंधन की प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने सुबह ही अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सपा के अभिषेक मिश्रा, रविदास मल्होत्रा आदि नेता मौजूद थे। पूनम पहले वे रोड शो करके पर्चा भरने वाली थीं, फिर कार्यक्रम में बदलाव के चलते साधारण तरीके से नामांकन दर्ज किया। पूनम अपने बेटे के साथ पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंची थीं।लखनऊ संसदीय क्षेत्र से सपा उम्मीदवार व फिल्म अभिनेता शत्रुधन सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नामांकन किया। अपने प्रत्याशी के नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेश कार्यालय से कचेहरी तक चारों तरफ जनसैलाब ही जनसैलाब नजर आया। पूनम सिंह के नामांकन में ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। जिधर देखो उधर जनता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिक भी नामांकन को लेकर उत्साहित दिखे। मार्ग में पड़ने वाले कार्यालयों से एवं छतो पर खड़े होकर लोग ने समाजवादी पार्टी और पूनम सिन्हा जिन्दाबाद के नारे लगाते दिखे। कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव और मायावती जिन्दाबाद के नारे लग रहे थे, साथ ही जनपथ के सामने बसपा कार्यकर्ताओं ने मंच बना रखा था। यहाँ ढोल नगाड़ों के बीच कार्यकर्ता नीली टोपी लगाकर मस्ती में झूमते नजर आये। कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। प्रदेश कार्यालय से कचेहरी तक की कई किलोमीटर की दूरी पर कदम-कदम पर पूनम सिंह के नामांकन जुलूस के स्वागत में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ-साथ जनमानस की भीड़ चारों तरफ नजर आयी। हजरतगंज में बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts