रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला नईदिल्ली । रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि महिला अधिकारियों को भारतीय सेना की उन सभी 10 शाखाओं में स्थायी कमीशन दिया जाएगा. जहां उन्हें शॉर्ट-सर्विस कमीशन (एसएससी) में शामिल किया गया है. महिला अधिकारियों को अब तक केवल दो शाखाओं (न्यायाधीश एडवोकेट जनरल और सेना शिक्षा कोर) में ही स्थायी कमीशन की अनुमति थी. इसका मतलब है कि अब रिटायरमेंट की उम्र तक महिलाएं सेना में काम कर सकती हैं. अब महिलाएं अपनी मर्जी के अनुसार या फिर रिटायरमेंट की…
Read MoreMonth: March 2019
दिल्ली ने स्पाइडर मैन को किया गिरफ्तार
नईदिल्ली। दिल्ली के पॉश इलाकों में बिल्डिंग की दीवार पर बिना किसी सहारे के चढ़कर चोरी को अंजाम देने वाले मोस्ट वॉन्टेड चोर स्पाइडर मैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी चोर को तिलक नगर से गिरफ्तार किया है. चोरी की घटना को अंजाम देने वाले इस चोर का नाम असली नाम रवि है, जिसे स्पाइडर मैन के नाम से जाना जाता है. पुलिस के मुताबिक रवि दिल्ली की बहुमंजिला इमारतों पर बिना किसी सहारे के बहुत तेजी से चढ़ जाया करता था. रवि ने दीवार…
Read Moreसीजीओ कॉम्पलेक्स बिल्डिंग में लगी आग
नई दिल्ली। दिल्ली के सीजीओ कंपलेक्स में एक पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन की पांचवी मंजिल में आग लग गई. आग की सूचना के बाद दमकल विभाग की लगभग 12 गाडिय़ां मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड के मुताबिक सुबह 8:34 पर उन्हें आग की कॉल मिली थी. जिसके बाद शुरुआत में 6 गाडिय़ों को भेजा गया. लेकिन आग पर काबू न पाने के कारण अभी तक 24 गाडिय़ों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है. पांचवी मंजिल पर आग लगने के कारण नीचे की अन्य मंजिलों के भी चपेट में आने…
Read Moreब्रिटेन आयात शुल्कों में कर सकता है 80 से 90 प्रतिशत तक कटौती
लंदन । ब्रिटेन बिना समझौते के यूरोपीय संघ से हटने की स्थिति में सभी आयात शुल्कों में 80 से 90 प्रतिशत तक कटौती कर सकता है। स्काई न्यूज चैनल ने सरकारी सूत्रों के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी। स्काई न्यूज ने बताया कि यदि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे अगले सफ्ताह ब्रेक्जिट की शर्तों के मुद्दे पर संसद का सहयोग प्राप्त करने में विफल हो जाती हैं, तो इस संबंध में एक दस्तावेज प्रकाशित किया जाएगा। आयात शुल्क में कटौती का ब्रिटेन के कई उत्पादकों और किसानों पर…
Read Moreफिलीपींस में 6.0 तीव्रता का भूकंप
मिंडानाओ । फिलीपींस के समुद्री क्षेत्र में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूरोपीय भूकंप निगरानी सेवा (ईएमएससी) के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गयी। भूकंप की तीव्रता बाद में 5.7 बताई गयी। भूकंप का केन्द्र दवाओ शहर से 211 किलोमीटर पूर्वोत्तर में सतह से 60 किलोमीटर की गहराई में था।
Read Moreट्रम्प ने अलबामा को आपदा प्रभावित प्रांत घोषित किया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अलबामा में आए भीषण बवंडर के बाद उसे आपदा प्रभावित राज्य घोषित करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति ने अलबामा में भीषण तूफान, तेज हवाओं और बवंडर के कारण उसे आपदा प्रभावित राज्य घोषित किया है। ट्रम्प ने संघीय एजेंसियों को राहत एवं बचाव कार्यों में स्थानीय अधिकारियों की मदद करने के आदेश दिए हैं। अलबामा, जाॅर्जिया और फ्लोरिडा में रविवार तीन मार्च को 30 से ज्यादा…
Read Moreमेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर” के “बजा बजा” इस गीत से ताजा होगी होली की यादे।
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आगामी फिल्म मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर का नवीनतम गीत ‘बजा बजा’ होली के इस सीजन के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट है जिसने 50 के दशक से प्रतिष्ठित होली गीत की यादें ताज़ा कर दी है। फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा महान फिल्मकार वी. शांताराम के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं, इसलिए उनके काम के प्रति सम्मान के रूप में, निर्देशक ने फ़िल्म नवरंग के गीत ‘जा रे हट नटखट’ को रीक्रिएट कर के उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। गीत के बारे में बात करते हुए, राकेश ओमप्रकाश मेहरा…
Read Moreघरों के निर्माण में आधुनिक तकनीक का उपयोग हो: मोदी
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घरों के निर्माण में अधिक से अधिक आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर देते हुए शनिवार को कहा कि उनकी सरकार किफायती मकानों के निर्माण पर ध्यान केन्द्रीत कर रही है। मोदी ने यहां निर्माण प्रौद्योगिकी इंडिया 2019 सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में ‘ लाईट हाउस ‘ के निर्माण पर काम चल रहा है और इसके लिए उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , त्रिपुरा और कई अन्य राज्यों का चयन किया गया है । इन राज्यों में नयी -नयी तकनीक का…
Read Moreवायुसेना और नौसेना प्रमुखों को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, सरकार का बड़ा फैसला
नयी दिल्ली। भारतीय वायुसेना और नौसेना के प्रमुखों को जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के मद्देनजर वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल बी एस धनोआ और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा को संभावित खतरे की गहन समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि दोनों सेनाओं के प्रमुखों को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को पहले ही जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।
Read Moreराष्ट्रपति ने जम्मू कश्मीर में सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण का आदेश जारी किया
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू कश्मीर में सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण का लाभ देने वाला आदेश शुक्रवार रात जारी कर दिया। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में यह आदेश जारी करने का निर्णय होने के बाद इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके साथ ही, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़ों को दस प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था जम्मू कश्मीर में भी लागू हो गई। अधिकारी ने…
Read More